अजय बनायल Archives - हिमाचल वॉचर

23 फरवरी से शुरू होगी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पदयात्रा, एक लाख कर्मी करेंगे विधानसभा का घेराव
शिमला- पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए अब न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का नया रास्ता इख्तियार कर लिया है।

महासंघ की ओर से मंडी से शिमला तक एक पदयात्रा निकाली जा रही है जिसे “चलो शिमला पदयात्रा” का नाम दिया गया है। इस यात्रा में शामिल हो कर लाखों की संख्या में कर्मचारी शिमला पहुंच कर विधानसभा का घेराव करेंगें। 23 फरवरी से “चलो शिमला पदयात्रा” शुरू की जाएगी जो की 3 मार्च को शिमला पहुंचेगी और इसके बाद एक लाख कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे।

पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के राज्य प्रैस सचिव अजय बन्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेश सरकार ने धर्मशाला विधानसभा सत्र के दौरान एक कमेटी के गठन की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन आज तक उस कमेटी का गठन प्रदेश सरकार नहीं कर पाई है।

उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ तब तक अपना आंदोलन जारी रखेगा जब तक प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती है।

बन्याल ने कहा कि एक कर्मचारी 25 से 30 वर्ष तक सरकारी सेवाएं देता है तो पुरानी पेंशन के योग्य नहीं रहता है,लेकिन एक चुना हुआ प्रतिनिधि कई पेंशन लेने के योग्य हो जाते है। अगर सरकारों को न्यू पेंशन स्कीम इतनी ही सही लगती है तो स्वयं को भी न्यू पेंशन में शामिल करें अन्यथा पुरानी पेंशन बहाली करके जन भावनाओं की कद्र करें।

राज्य प्रैस सचिव ने बताया कि चलो शिमला घेराव में प्रदेश के हर कोने से कर्मचारी हिस्सा लेने वाले है।

पदयात्रा और चलो शिमला की तैयारियों को लेकर ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर की ईकाईयों ने तैयारियां शुरू कर दी है। पदयात्रा की अगुवाई न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर करेंगे। इसके साथ ही संबधित ब्लॉक के पदाधिकारी इस पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।

इस तरह से रहेगा पदयात्रा का रूट

पहला दिन 23 फरवरी 2022

23 फरवरी को मंडी के सेरी मंच से शुरू होगी जोकि पहले दिन जवाहर पार्क में पहुंचेगी और कुल 20 किलोमीटर की दूरी तक करने के बाद यहीं पर रात्रि ठहराव होगा।

दूसरा दिन 24 फरवरी 2022

जवाहर पार्क से पदयात्रा दूसरे दिन चलेगी और 23 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद सलापड़ पहुंचेगी। रात्रि ठहराव सलापड़ में होगा।

तीसरा दिन 25 फरवरी 2022

तीसरे दिन पदयात्रा सलापड़ से चलेगी और बिलासपुर के सुंगल में 20 किलोमीटर की दूसरी तय करके पहुंचेगी। रात्रि ठहराव सुंगल में होगा।

चौथा दिन 26 फरवरी 2022।

चौथे दिन सुंगल से पदयात्रा जिला बिलासपुर के नम्होल में 22 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पहुंचेगी। रात्रि ठहराव नम्होल में ही होगा।

पांचवे दिन 27  फरवरी 2022।

नम्होल से पदयात्रा शुरू होते हुए जिला सोलन के दाड़लाघाट में 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पहुंचेगी। रात्रि ठहराव दाड़लाघाट में होगा।

छठे दिन 28 फरवरी 2022। छठे दिन पदयात्रा दाड़लाघाट से शुरू होते हुए जिला सोलन के गलोग में 18 किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंचेगी। रात्रि ठहराव गलोग में होगा।

सातवां दिन 1 मार्च 2022। सातवें दिन पदयात्रा गलोग से शुरू होकर जिला शिमला के  घनाहट्टी में 10 किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंचेगी।रात्रि ठहराव घनाहट्टी में ही होगा।

आठवें दिन 2 मार्च 2022।

आठवें दिन पदयात्रा घनाहट्टी से शुरू होते हुए 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बा टूटू  पहुंचेगी और रात्रि ठहराव टूटू में ही होगा।

नौवें दिन 3 मार्च 2022

पदयात्रा टूटू से शुरू होकर विधानसभा तक पहुंचेगी। जहां पर विधानसभा के बाहर प्रर्दशन किया जाएगा।

सोशल मीडिया के माध्यम से दिखाई जाएगी लाइव पदयात्रा

अजय बन्याल ने बताया कि न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ  के फैसला किया कि 23 फरवरी से शुरू होने वाली पदयात्रा को  सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर लाइव दिखाया जाएगा और पदयात्रा और घेराव से जुड़ी पोस्टें सांझा की जाएगी, जिसमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब मुख्य रूप से शामिल होंगे।

The post 23 फरवरी से शुरू होगी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पदयात्रा, एक लाख कर्मी करेंगे विधानसभा का घेराव appeared first on हिमाचल वॉचर.