बिलासपुर Archives - हिमाचल वॉचर

बिलासपुर: 15 साल के छात्र पर 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
बिलासपुर: शुक्रवार को झंडूत्ता के कलोल में एक 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 15 साल के नाबालिग छात्र पर दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी नाबालिग के घर के बाहर पहुंचकर तोड़फोड़ की। लोगों ने आक्रोष में घर की खिड़कियां और शीशे तोड़े और स्कूटी को भी आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक स्थिति काफी तनावपूर्ण रही, लोग आक्रोष में घर बाहर हंगामा करते रहे। पुलिस को लोगों को संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आरोपी के घर पुलिस बल तैनात किया गया है।

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट की धाराओं के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल भी करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले में आगे कार्रवाई की जा  रही है।

The post बिलासपुर: 15 साल के छात्र पर 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज appeared first on हिमाचल वॉचर.

बिलासपुर: गाड़ी की डिग्गी से 2 किलो से ज्यादा चरस बरामद, मंडी के 3 और कुल्लू का 1 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर : शनिवार रात को पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने एक गाड़ी से भारी मात्रा में चरस बरामद की। पुलिस ने नैशनल हाईवे पर सुन्हण के पास नाकाबंदी के दौरान मनाली से आ रही एक गाड़ी की जब तलाशी ली तो डिग्गी से 2 किलो 317 ग्राम चरस बरामद हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी में 4 लोग सवार थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, तीन आरोपी मंडी जिला से और एक आरोपी कुल्लू जिला से संबंध रखता है। आरोपियों की पहचान – हीम सिंह, पुत्र – श्याम सिंह ,बाली चौकी (मंडी), चमन लाल, पुत्र – उत्तम राम, बाली चौकी (मंडी), राहुल, पुत्र -महेंद्र सिंह ,भुंतर (कुल्लू), देवराज, पुत्र – चैत राम, बाली चौकी (मंडी)के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि यह चरस अवैध तरीके बेचने के लिए लाई जा रही थी।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।

The post बिलासपुर: गाड़ी की डिग्गी से 2 किलो से ज्यादा चरस बरामद, मंडी के 3 और कुल्लू का 1 आरोपी गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

बिलासपुर : बलोह टोल प्लाजा के पास पति -पत्नि 4 किलो चरस के साथ गिरफ्तार, जांच जारी
बिलासपुर: पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान 4.053 किलोग्राम चरस के साथ एक दंपती को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कार मे सवार दंपती मंडी की तरफ से आ रहे थे। पुलिस ने जब कार को जांच के लिए रोका तो वे दोनों पुलिस को देखकर घबरा गए। शक होने पर जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिग्गी से 4.053 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

आरोपी की पहचान टेक सिंह निवासी गांव रोपा, डाकघर मंगलौर तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। साथ ही कार चालक की पत्नी प्रेमलता (30 वर्ष) को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दो लोगों की गिरफ़्तारी के अलावा बाद में तीसरे साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में कुल तीन गिरफ्तारियां हुई है और जांच जारी है।

The post बिलासपुर : बलोह टोल प्लाजा के पास पति -पत्नि 4 किलो चरस के साथ गिरफ्तार, जांच जारी appeared first on हिमाचल वॉचर.

गोबिंद सागर झील में क्रूज़ ट्रायल शुरू, अक्तूबर के अंत तक उपलब्ध होगी सुविधा
बिलासपुर-जिला बिलासपुर में इस वर्ष अक्तूबर के अंत तक पर्यटकों को क्रूज की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। इस बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जानकारी देते हुए कहा कि गोविंद सागर झील में क्रूज चलाने का ट्रायल आरम्भ कर दिया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिलासपुर से मनाली या कुल्लू तक हेली टैक्सी सेवा शुरू करने पर भी विचार कर रही है।

वहीं जिला ऊना के अंदरौली में गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियां भी शुरू होने वाली हैं। जिसे शुरू करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं और संभवतः इस माह के अंत तक इन्हें जारी कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक जल क्रीड़ा गतिविधियों, पैराग्लाइडिंग और अन्य संबद्ध गतिविधियों सहित साहसिक खेलों को शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन साहसिक गतिविधियों को औपचारिक रूप से शुरू करने के लिए शीघ्र ही अंदरौली में गोविंद सागर झील कार्निवल का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला कांगड़ा के पौंग बांध में भी साहसिक खेल गतिविधियां शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के मतियाल और जसवां- परागपुर विधानसभा क्षेत्र के नंगल चौक क्षेत्र में पौंग बांध में जल क्रीड़ा– गतिविधियां शुरू करने की अनुमति मिल गई है।

पर्यटन विभाग जून, 2025 तक शिकारा, क्रूज फ्लोटिंग रेस्तरां, हाउस बोट तथा अन्य जल आधारित खेल गतिविधियों का संचालन शुरू करने की योजना बना रहा है।

The post गोबिंद सागर झील में क्रूज़ ट्रायल शुरू, अक्तूबर के अंत तक उपलब्ध होगी सुविधा appeared first on हिमाचल वॉचर.

एम्स बिलासपुर में ओपीडी शुरू, प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा
शिमला-हिमाचल प्रदेश में 53,86,393 पात्र व्यस्कों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगा दी गई है। इसके अन्तर्गत जिला बिलासपुर में 318150, चम्बा में 352605, हमीरपुर में 361954, कांगडा में 1140439, किन्नौर में 68460, कुल्लू में 322643, लाहौल-स्पीति में 25494, मण्डी में 738818, शिमला में 634019, सिरमौर में 410187, सोलन में 584326 व ऊना में 429298 टीके लगाए गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने दी है।

उन्होंने बताया है कि प्रदेश ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का तय लक्ष्य अगस्त महीने के अन्त तक ही पूरा कर लिया था। उन्होंने कहा कि पहली डोज के लक्ष्य को हासिल करने में प्रदेश में विशेष अभियान जैसे ‘‘आजादी के रंग – टीकाकरण के संग‘‘ चलाए गए। स्थानीय प्रतिष्ठित लोगों को वैक्सीन लगाकर उनके संदेशों का प्रचार प्रसार किया गया। ज़मीनी स्तर पर विभिन्न विभागों और पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि आगामी छः महीनों के भीतर एम्स बिलासपुर को पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा। यह उन्होंने बिलासपुर में राज्य की लक्षित पात्र आबादी के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के ऐतिहासिक अवसर पर कोविड टीकाकरण के अन्तर्गत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा है।

एम्स बिलासपुर की ओपीडी शुरू

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को जिला बिलासपुर के एम्स कोठीपुरा में ओपीडी का शुभारंभ किया।

The post एम्स बिलासपुर में ओपीडी शुरू, प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा appeared first on हिमाचल वॉचर.

बिलासपुर के बरमाणा में पटवारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
बिलासपुर-बिलासपुर जिले के बरमाणा क्षेत्र में सोमवार देर रात को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस की टीम ने पटवारी को बरमाणा क्षेत्र के लगट गांव से 6000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार पटवारी दीपचंद एक स्थान पर जमीन के इंतकाल के लिए व्यक्ति से 6000 की मांग कर रहा था। ऐसे में किसी व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस में दी थी। मौका देखते ही विजिलेंस की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

विजिलेंस डीएसपी संजय ठाकुर ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पटवारी को 6000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

The post बिलासपुर के बरमाणा में पटवारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा appeared first on हिमाचल वॉचर.

बिलासपुर: झाड़ियों में फेंका मिला नवजात बच्चा, अस्पताल में तोड़ा दम
बिलासपुर– जिला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के घंडीर में ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नवजात बच्चा झाड़ियों के बीच में मिला। नवजात बच्चे को जन्म के एक घंटे के बाद ही झाड़ियों में फैंक दिया गया था। स्थानीय लोगों ने जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने बच्चे के पास जाकर उसे वहां से उठाया और एंबुलेंस को बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं पहुंचाया। बच्चे को वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां बच्चे ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह घंडीर गांव में झाडियों के बीच नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय निवासी लेखराम सुबह अपने खेतों में गोबर फैंकने गया तो उसे कुछ ही दूरी पर झाडियों में से रोने की आवाज सुनाई दी। वह आवाज को सुनकर घबरा गया, लेकिन हिम्मत करके वहां जाकर देखा तो वहां एक नीले कपडे मे खून से लिपटा नवजात शीशु पड़ा हुआ था। उन्होंने इसकी जानकारी पंचायत प्रधान नीलम कुमारी को दी। पंचायत प्रधान ने वहां पहुँच कर एंबुलेंस को बुलाकर नवजात शिशु को मौके पर उपचार के बाद समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठी भेजा।

पंचायत प्रधान ने इसके संदर्भ में पुलिस थाना तलाई को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वहीं खंड स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद टंडन ने बताया कि शिशु का वजन मात्र 13 सौ ग्राम था।

The post बिलासपुर: झाड़ियों में फेंका मिला नवजात बच्चा, अस्पताल में तोड़ा दम appeared first on हिमाचल वॉचर.

वीडियो: बिलासपुर की भोली पंचायत खोल रही विकास की डींगें हांकने वाली सरकार की पोल, लोग जान को जोखिम में डालकर पार कर रहे आली खड्ड
बिलासपुर– हिमाचाल प्रदेश के जिला बिलासपुर के अन्तर्गत आने वाले जुखाला क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्थित गाँव भोली को एक सम्पर्क मार्ग गसौड़ से जोड़ता है। यह मार्ग लगभग 20 वर्ष पहले बना है। यह कोई बहुत ही दूर पार का इलाका नहीं है यह बिलासपुर मुख्यालय से महज़ 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

जंहा प्रदेश सरकार विकास की डींगें हाँकती नहीं थकती, वास्तविक स्थिति इस क्षेत्र में देखी जा सकती है। इतना समय बीत जाने के बाद भी इस सड़क में विकास के नाम पर सरकार एक पत्थर तक नहीं लगा पायी है और यह सड़क पक्की नहीं हो पाई है।

इस सड़क पर बीच में आली खड्ड पड़ती है जो बरसात के मौसम में पानी के तेज़ बहाव के कारण अपने रूद्र रूप में होती है। इस खड्ड को पार करने के लिए किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही यहां कोई पुल है।

वीडियो

लोगों को मजबूर होकर अपने कपड़े और जूते उतारकर खड्ड को पार करना पड़ता है। बहुत ही शर्म की बात है कि 21वीं सदी में भी यह नजारा देखने को मिल रहा है।

स्थानीय लोगों को पुल ना होने के कारण अपनी जान को जोखिम मे डालकर यह खड्ड पार करनी पड़ती है। जैसा की वीडियो के माध्यम से भी देखा जा सकता है।

हैरानी की बात है कि यहां पहले भी कई लोग काल का ग्रास बन चुके है। एक स्थानीय बजुर्ग ने बताया कि हमारे सामने यहां तीन से चार लोग बहकर मर चुके हैं, लेकिन फिर भी आज दिन तक यहां सरकार पुल नहीं बनवा पायी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें अपनी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए गसौड़ ही जाना पड़ता है क्योंकि हॉस्पिटल, बैंक, डाकघर, स्कूल, कॉलेज जैसी सुविधायें और बाज़ार वंही स्थित हैं।

यहां तक की उन्हें नमक लाने के लिए भी गसौड़ जाना ही पड़ता हैं। बच्चों को स्कूल और कॉलेज जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रतिदिन 500 से ज्यादा लोग इस खड्ड को पार करते है।

कोरोना का टिका लगवाने के लिए भी आली खड्ड को पार करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति बीमार भी हो जाता है तो उसे हॉस्पिटल ले जाने के लिए भी कोई सुविधा नहीं है।

एक मात्र कच्ची सड़क से न कोई बस की सुविधा है,और सड़क में इतने गड्डे बने है कि निजी वाहन या टैक्सी ले जाना भी मुश्किल हो जाता है।

खड्ड में पानी का प्रवाह ज्यादा होने के कारण अस्पताल तक पहुँचने के लिए 10 किलोमीटर दूर से जाना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में भी डाला गया है लेकिन इस पर अभी तक कोई गौर नहीं किया गया है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि पुल निर्माण व सड़क को पक्का करने के लिए गांव वालो ने अपनी जमीन भी चार वर्ष पहले ही लोक  निर्माण विभाग (PWD) के नाम  करवा दी थी, लेकिन अभी तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया गया है।

लोगों का कहना है कि वह अपनी इस समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों डी.सी, एस.डी.एम  यहाँ तक की मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी लिखित में अर्जियां दे चुके है लेकिन अभी तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिलते रहे है।

बार-2 मांग करने पर भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने समय-2 पर जो भी प्रार्थना पत्र डीसी,मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री को भेजे है उनकी प्रतियां हिमाचल वॉचर के साथ साझा की हैं।

इस गांव मे 80% अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं। यह संपर्क मार्ग न केवल भोली बल्कि पनसोडा, कोट, पहलवाना,ढाडस आदि गावों, जिनकी जनसंख्या 3000 से अधिक है, को गासौड़ से जोड़ता है।

स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि शीघ्र अतिशीघ्र उनकी इस समस्या का समाधान किया जाये।

The post वीडियो: बिलासपुर की भोली पंचायत खोल रही विकास की डींगें हांकने वाली सरकार की पोल, लोग जान को जोखिम में डालकर पार कर रहे आली खड्ड appeared first on हिमाचल वॉचर.

बिलासपुर के 4 और ऊना का 1 कांग्रेस पदाधिकारी अनुशाशनहीनता के लिए निलंबित
शिमला-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने गत दिनों सुरेश चंदेल के विरोध में मिडिया में गये उन कांग्रेस के पदाधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पद से निलंबित किया है ।

गौरतलब है कि सुरेश चंदेल के कांग्रेस में आने की सूचना के बीच पिछले दिनों बिलासपुर और उना में कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों ने प्रेस में जाकर सुरेश चंदेल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के प्रस्ताव के विरूद्ध रोश व्यक्त किया था और कुछ ने उनका पुतला भी फूंका था।

पद से निलंबित किये गये कार्यकर्ताओं में बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के त्रिपता ठाकुर, नैम महोम्मद, शैलेंदर भरोल, मधु चंदेल और जिला कांग्रेस कमेटी उना के विकास कश्यप शामिल हैं!

इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए राठौर ने यह कार्यवाही करते हुए कहा कि पार्टी में किसे लेना है और किसे लोकसभा या विधानसभा का टिकट किस प्रत्याशी को देना है यह पार्टी हाईकमान का विशेश अधिकार हैजिसका सबको सम्मान व पालन करना होगा । राठौर ने कहा कि इन पदाधिकारियों ने अनुशाशनहीनता का प्रदर्शन किया है! राठौर ने कहा कि 15 दिन के भीतर यह लोग अपनी स्थिति स्पष्ट करें अन्यथा पार्टी संविधान के अनुसार इनके विरूद्ध उचित कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

The post बिलासपुर के 4 और ऊना का 1 कांग्रेस पदाधिकारी अनुशाशनहीनता के लिए निलंबित appeared first on हिमाचल वॉचर.

बिलासपुर के हरिमन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड: बने दिल्ली के नवप्रवर्तन उत्सव में लगातार चौथे वर्ष भाग लेने वाले देश के पहले बागवान
बिलासपुर- गर्म जलवायु में सेब की प्रजाति विकसित करके देश भर में धाक जमा चुके बिलासपुर के प्रगतिशील हिमाचली बागवान हरिमन शर्मा के नाम के आगे एक और रिकार्ड जुड़ गया। प्रगतिशील बागवान राष्ट्रपति भवन में 2014 से लेकर लगातार 2017 तक आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों व उत्सवों में भाग लेने वाले देश के पहले बागबान बन गए हैं।

चार से 11 मार्च तक राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नवप्रवर्तन उत्सव में भाग लेने वाले किसानों व बागबानों की सूची में लगातार चौथे साल हरिमन शर्मा का नाम भी है। इससे हरिमन शर्मा का नाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों व उत्सवों में भाग लेने वाले किसानों व बागवानों की लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं के प्रगतिशील हिमाचली बागवान हरिमन शर्मा नवप्रवर्तन उत्सव में आने वाले लोगों व पर्यटकों के लिए गर्म जलवायु में उगने वाले सेब के 100 पौधों को प्रदर्शित करेंगे। नवप्रवर्तन उत्सव के लिए प्रगतिशील बागवान हरिमन शर्मा को निमंत्रण मिल गया है।

हरिमन शर्मा के मुताबिक 4 मार्च को नवप्रवर्तन उत्सव का शुभारंभ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे। इस दिन हरिमन शर्मा राष्ट्रपति के साथ सुफियाना कव्वालियों का आनंद तथा 6 मार्च को राष्ट्रपति के साथ रात के भोजन का लुत्फ उठाएंगे। वहीं नवप्रवर्तन उत्सव के दौरान ही प्रगतिशील बागबान हरिमन शर्मा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेंगे।

हर साल चुने जाते हैं पांच बागबान

राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों व उत्सवों में भाग लेने के लिए हर साल देश भर से पांच किसानों व बागवानों का चयन किया जाता है। इसमें किसानों व बागबानों को एक बार ही उत्सव में भाग लेने का मौका मिलता है, जबकि हरिमन शर्मा को चौथी बार न्योता मिला है।

फाइल चित्र: Agricultureinformation/ ट्रिब्यून

The post बिलासपुर के हरिमन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड: बने दिल्ली के नवप्रवर्तन उत्सव में लगातार चौथे वर्ष भाग लेने वाले देश के पहले बागवान appeared first on हिमाचल वॉचर.