Women Special Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल में महिलाएं बसों में कर सकेगीं सुरक्षित सफर
“हिमाचल के शिक्षण संस्थानों और उद्योगिक क्षेत्रों में शाम 5 बजे से 9 बजे तक महिलाओं के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी जिसमें महिलाएं सुरक्षित सफर कर सकेंगी और साथ ही बसों में महिला कंडक्टर या महिला ड्राइवर रखने की भी योजना बनाई जा रही है”

हिमाचल प्रदेश में बसों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातों के सामने आने के बाद अब सरकार इस समस्या को लेकर गंभीर हो गई है और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जल्द ही हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए शाम 5 बजे से 9 बजे तक विशेष बसें चलाई जा रही है । जिसमें महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाएगा ।

शुरुआती दौर में इन बसों को महिला संस्थानों और इंडस्ट्रियल एरिया में चलाया जाएगा जिसके बाद सरकार इन बसों को हिमाचल के सभी शहरों में चलाने पर विचार करेगी ।

इस बारे में जानकारी देते हुए हिमाचल के परिवहन मंत्री जी एस बाली ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जाने वाली बसों में केवल महिला कड़क्टर ही तैनात की जाएंगी और इसके अलावा ड्राइवर चैंबर अलग से बनाया जाएगा ।  बसों की खिड़कियों के शीशों का आकार आम बसों से बड़ा और पूरी तरह से पारदर्शी रखा जाएगा ताकी बस के अंदर की सभी गतिविधियां दिखाई दें सके।

वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जाने वाली इन विशेष बसों में और सभी बस डिपों में परिवहन मंत्री का फोन नम्बर भी सार्वजनिक रखा जाएगा ताकी छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की शिकायत महिलाएं सीधे मंत्री से कर सकें।

सरकार के इस फैंसले से सूबे की महिलाओं ने महिला सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर कदम बताया है । महिलाओं का कहना है कि अक्सर उन्हें बसों मे छेड़खनी की घटनाओं का शिकार होना पड़ता है और बसों में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं को लेकर समाज भी पीछे हट जाता है इसलिए जहां रात के समय महिलाओं की सुरक्षा के लिए ये बसें चलाई जा रही है तो इन बसों में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करेगी और अपना सफर पूरा करने में उन्हें सहुलियत भी मिलेगी।

The post हिमाचल में महिलाएं बसों में कर सकेगीं सुरक्षित सफर appeared first on हिमाचल वॉचर.