Virender Tomar Archives - हिमाचल वॉचर

नशे में धुत था चंबा के चुवाड़ी में बच्चे को कुचलने वाला एचआरटीसी बस चालक, मेडिकल में 90% एल्कोहलिक होने की पुष्टि
चंबा-  हिमाचल के चंबा के चुवाड़ी में हनुमान मंदिर के बाहर बस से बच्चे को कुचलने वाला एचआरटीसी का चालक नशे में था। इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हादसे के जिम्मेदार चालक भीम सिंह पुत्र दुनी चंद निवासी खुंडिया के खिलाफ धारा 279  के साथ 304एए के साथ मामला दर्ज किया है।

यह धारा नशे में धुत होकर यात्री वाहन चलाने पर दर्ज किया जाता है। इसके तहत बस चालक को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से पुलिस ने तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय चालक 90 प्रतिशत एल्कोहलिक पाया गया है।

पुलिस प्रमुख विरेंद्र तोमर ने बताया कि 304 ए धारा के तहत चालक दोषी पाया गया तो उसे उम्र कैद तक की सजा हो सकती है। उन्होंने बताया कि चुवाड़ी में बस हादसे के बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया था। उसका मेडिकल करवाया गया जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस इससे पूर्व सड़क हादसों के मामलों में 279 व 304 में ही मामला दर्ज करती रही है, लेकिन इस बार चालक की भारी लापरवाही को देखते हुए इस मामले को 304एए में दर्ज किया गया है। पुलिस आगे चलकर इस केस को अदालत में रखेगी और उम्मीद है कि हादसे में अपने बच्चे को खोने वाले परिवार को पूरा इंसाफ मिलेगा।

चुवाड़ी में महेंद्र सिंह होंगे नए थाना प्रभारी

चुवाड़ी थाना प्रभारी को इस मामले में देरी से कार्रवाई करने की कारण हटा दिया है। प्रदर्शनकारी सोमवार को थाना प्रभारी को बदलने की मांग कर रहे थे। इसका ऐलान पुलिस प्रमुख विरेंद्र तोमर ने चुवाड़ी में ही कर दिया था। मंगलवार को पूर्व थाना प्रभारी जगरूप सिंह की जगह महेंद्र सिंह को चुवाड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार दोपहर को महेंद्र सिंह ने जिम्मा संभाल लिया

The post नशे में धुत था चंबा के चुवाड़ी में बच्चे को कुचलने वाला एचआरटीसी बस चालक, मेडिकल में 90% एल्कोहलिक होने की पुष्टि appeared first on हिमाचल वॉचर.