Shortage of funds Archives - हिमाचल वॉचर

सौंपा ज्ञापन-एक्सरे प्लांट व फार्मासिस्ट रूम बनाने के लिए दिया जाये धन
शिमला- विकास समिति टुटू ने मुख्यमंत्री के शिमला ग्रामीण दौरे के दौरान टुटू में ज्ञापन सौंपा तथा जनहित में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टुटू को भवन की रेनोवेशन के लिए 8.00 लाख रुपये जारी करने की मांग की गई है !

समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से टुटू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे प्लांट के लिए मशीन रूम बनाने तथा फार्मासिस्ट रूम व लैबोरट्री रूम इत्यादि बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग धामी डिवीजन के अनुमान के मुताबिक 8.00 लाख रुपये धन राशि जारी करने का आग्रह किया गया !

प्रेस सचिव सुरेन्द्र बाटला ने बताया की अप्रेल माह से एक्सरे मशीन टुटू स्वास्थ्य केंद्र में पड़ी है परंतु मशीन रूम की व्यवस्था न होने के कारण अभी तक इसे इस्तेमाल में नहीं लाया गया है ! उन्होने कहा की खंड चिकित्सा अधिकारी के आग्रह पर धामी लोक निर्माण विभाग के डिवीजन द्वारा इसकी अनुमानित लागत 8.00 लाख रुपये आँकी गई है परंतु स्वास्थ्य विभाग धन जारी करने में बजट का अभाव होने की बात कर रहा है !समिति अध्यक्ष गुप्ता ने कहा की एक्सरे प्लांट लगाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने 29 अगस्त 14 को स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण के दौरान की थी परंतु एक वर्ष बीत जाने पर भी विभाग अभी तक इसे स्थापित न कर सका !

नागेन्द्र गुप्ता ने कहा की चार महीने से एक्सरे प्लांट पेटियों में बंद पड़ा हुआ है और ऐसा न हो की बंद पड़े-पड़े इसकी गारंटी की अवधी भी समाप्त हो जाये और प्लांट भी इस्तेमाल करने से पहले ही खराब हो जाये !समिति ने मुख्यमंत्री से विधायक निधी से या मुख्यमंत्री विशेष अधिकार के तहद टुटू पी॰एच॰सी॰ को 8.00 लाख रुपये धन राशि जारी करने की मांग की !

समिति ने टुटू चौक पर प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग व वर्षा शालिका का कार्य भी जल्द शुरू करवाने की भी मांग की है ! इस दौरान समिति के महासचिव ठाकुर सिंह वर्मा ,संगठन सचिव राजीव सूद ,राजेश बाटला,नरेश कुमार भी मौजूद दे !

The post सौंपा ज्ञापन-एक्सरे प्लांट व फार्मासिस्ट रूम बनाने के लिए दिया जाये धन appeared first on हिमाचल वॉचर.