SHO Tilak Raj Archives - हिमाचल वॉचर

दिनदहाड़े नाहन की ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहने उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सिरमौर- दिनदहाड़े शातिर चोरों ने दो ज्वेलरी शॉप में खरीदारी के बहाने लगभग एक लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। मामला सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन का है। दो महिलाएं और एक पुरुष बारी-बारी दो दुकानों में खरीदारी करने घुसे। कुछ सामान खरीदा और कुछ आभूषणों पर हाथ साफ कर चंपत हो गए।

चोरों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इस घटना के बाद पूरे शहर में चर्चा का बाजार गर्म है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन शहर के छोटा चौक स्थित मनीष ज्वेलर की दुकान में मंगलवार शाम दो महिलाएं और एक पुरुष खरीदारी करने आए।

उन्होंने छह हजार रुपये की एक सोने की अंगुठी भी खरीदी लेकिन उनके जाने के बाद जब दुकानदार अपनी ज्वेलरी देखने लगा तो उसमें सोने की चार अंगुठियां गायब थी। इनकी कीमत लगभग 50 हजार बताई जा रही है। शातिरों ने कब इस करतूत को अंजाम दिया दुकानदार को भनक तक नहीं लगी।

शातिरों ने एक खरीदी, चार सोने की अंगुठियां उड़ाई

सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद अंगुठी लेते वक्त उनकी करतूत कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने इसकी शिकायत नाहन थाना में दर्ज करवा दी है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन आरंभ कर दी। उधर, बड़ा चौक स्थित ओम प्रकाश ज्वेलर्स में भी तीनों खरीदारी करने घुसे थे।

दुकानदार के अनुसार यहां पर उन्होंने 100 रुपये की चांदी की अंगुठी खरीदी और सोने की दो बालियां और दो अंगुठियां गायब कर लीं जिनकी कीमत 50 से 60 हजार बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिला में नाकाबंदी कर दी है। इस गिरोह की तलाश की जा

रही है लेकिन अभी तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। एसएचओ नाहन तिलक राज ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों ही दुकानों से लगभग एक लाख रुपये के आभूषणों पर इस ठग गिरोह ने हाथ साफ किया है। सीसीटीवी की फुटेज पर वह चोरी करते हुए देखे जा रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। उन्हें दबोचने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

The post दिनदहाड़े नाहन की ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहने उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात appeared first on हिमाचल वॉचर.