Shimla Police Archives - हिमाचल वॉचर

LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा
शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid Diethylamide) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। जिसमें एक युवक और युवती शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11.57 ग्राम एलएसडी और 562 स्टैंप साइज स्ट्रिप्स बरामद की थी। पुलिस ने अब इस मामले में सप्लायर को गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नैवियल हैरिसन (27) ,केरल के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि जांच के दौरान सामने आया की आरोपी नैवियल हैरिसन और आरोपी संदीप शर्मा काफी समय से एक दूसरे के संपर्क में थे और LSD की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी नैवियल हैरिसन और आरोपी संदीप शर्मा सिर्फ व्हॉटस्एप कॉल के माध्यम से बातचीत करते थे। आरोपी संदीप नैवियल हैरिसन को बदले में गांजा उपलब्ध करवाता था।

एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।

The post LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?
शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid diethylamide) ड्रग्स बरामद की है। बता दें कि भारत में एलएसडी प्रतिबंधित है। एलएसडी रखना, बेचना या तस्करी करना एक गंभीर अपराध है और  मात्रा के आधार पर इसकी सजा तय होती है।

मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक युवक और युवती शामिल है। आरोपियों की पहचान प्रिया शर्मा, निवासी सिरमौर, संदीप शर्मा, निवसी पंजाब (मोगा) को रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास कुल 11.57 ग्राम एलएसडी ड्रग्स बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि राजधानी में एलएसडी की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और न्यू शिमला के हिम निवास में एक कमरे में ठहरे युवक और युवती की तालाशी ली। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एलएसडी के साथ 562 स्टैंप साइज सिट्रप्स बरामद किए। एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने मामले की पुष्टी करते हुए कहा कि आगामी जांच जारी है।

क्या होता है LSD ?

एलएसडी (Lysergic Acid Diethylamide) एक बेहद शक्तिशाली हैलूसिनोजेनिक (मतिभ्रम पैदा करने वाला) नशीला पदार्थ है, जो दिमाग की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। यह एक सिंथेटिक रासायनिक ड्रग है, जो मस्तिष्क में मौजूद सेरोटोनिन रिसेप्टर्स पर असर डालकर व्यक्ति की सोच, भावनाओं और वास्तविकता की अनुभूति को बदल देता है। एलएसडी बहुत कम मात्रा में भी तेज असर दिखाता है। इसे आमतौर पर छोटे कागज़ के टुकड़ों (ब्लॉटिंग पेपर), टैबलेट, जेल टैब या तरल बूंदों के रूप में बेचा जाता है।

यह कैसे बनता है?

LSD एक सिंथेटिक (कृत्रिम) नशा है जिसे ‘लाइसर्जिक एसिड’ से बनाया जाता है। यह एसिड ‘अर्गट’ (Ergot) नामक एक फंगस (कवक) में पाया जाता है, जो राई और अन्य अनाजों पर उगता है। यह नशा इतना शक्तिशाली होता है कि इसकी खुराक माइक्रोग्राम (mcg) जैसे बेहद सूक्ष्म स्तर पर मापी जाती है।

सेवन करने पर क्या होता है?

एलएसडी का सेवन करने के बाद इसका असर आमतौर पर 30 से 60 मिनट में शुरू हो जाता है और 8 से 12 घंटे या उससे अधिक समय तक रह सकता है। इस दौरान व्यक्ति को एक तरह का “ट्रिप” अनुभव होता है, जिसमें उसकी वास्तविकता को समझने की क्षमता बदल जाती है।

सेवन करने वाले व्यक्ति को निम्न अनुभव हो सकते हैं:

ऐसी चीजें देखना या सुनना जो वास्तव में मौजूद नहीं होतीं (हैलूसिनेशन)

समय और स्थान की समझ में बदलाव

भावनाओं में अचानक परिवर्तन

वास्तविकता और कल्पना के बीच फर्क समझने में कठिनाई

अत्यधिक डर, घबराहट और मानसिक तनाव हो सकता है।

दिल की धड़कन तेज होना, शरीर का तापमान बढ़ना, हाई ब्लड प्रेशर, आंखों की पुतलियों का फैलना, मतली, भूख न लगना, शुगर बढ़ना, नींद न आना, मुंह सूखना और शरीर में कंपन या दौरे पड़ना।

भारत में एलएसडी के खिलाफ कानून

भारत में एलएसडी पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसके खिलाफ कड़े प्रावधान Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (NDPS Act), 1985 के तहत लागू हैं। इस कानून के तहत एलएसडी का उत्पादन, खरीद-फरोख्त, परिवहन, भंडारण या सेवन करना अपराध है।

सजा का प्रावधान

मात्रा

सजा

छोटी मात्रा

अधिकतम 1 वर्ष की जेल या ₹10,000 तक जुर्माना

मध्यम मात्रा

10 वर्ष तक की जेल और ₹1 लाख तक जुर्माना

व्यावसायिक मात्रा

10 से 20 वर्ष तक कठोर कारावास और ₹1–2 लाख तक जुर्माना

दोबारा अपराध करने पर सजा और भी कठोर हो सकती है।

The post शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ? appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला पुलिस ने एक हफ्ते में पकड़े 12 नशा तस्कर, 50 ग्राम चिट्टा बरामद
शिमला: जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए एक सप्ताह के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न छापेमारी और गश्ती अभियानों के दौरान पुलिस ने कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 ग्राम से अधिक हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

चिड़गांव थाना क्षेत्र में 20 फरवरी की रात गश्त के दौरान सांडासू क्षेत्र से कमल चौहान (31) निवासी वीपीओ सामोली, तहसील रोहड़ू के कब्जे से 4.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

न्यू शिमला थाना क्षेत्र में 21 फरवरी को जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने लोअर खलीनी स्थित सूद भवन में तलाशी के दौरान 6.560 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में रोहित कुमार (26), रजत (24) और सोनू (26) को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी गांव सैंज, तहसील जुब्बल, जिला शिमला के निवासी हैं।

बालूगंज थाना क्षेत्र में 23 फरवरी को एमसी पार्किंग रोड पर बोलेरो वाहन की तलाशी के दौरान चालक अविनाश चौहान (36) निवासी तहसील चौपाल, जिला शिमला के कब्जे से 6.70 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया और वाहन जब्त किया गया।

बालूगंज थाना क्षेत्र में 24 फरवरी को मोती निवास, कोमली बैंक की दूसरी मंज़िल पर छापेमारी कर करीब 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले में शुभम ठाकुर (सोलन), यशपाल ठाकुर (शिमला), आयुष ठाकुर (लकड़ बाजार, शिमला) और विपुल ठाकुर (टाराहल, शिमला) को गिरफ्तार किया गया।

27 फरवरी को घोड़ा चौकी स्थित महिंद्रा शोरूम के समीप एक टीन शेड की तलाशी के दौरान अमर उर्फ पप्पू के कब्जे से 6.51 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया।

देहा थाना क्षेत्र में 27 फरवरी को बलघर-धारकलना रोड बाजार के पास गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति रोहित (25) निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला के कब्जे से 5.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

इसके अलावा, आईएसबीटी शिमला में स्पेशल टीम ने गश्त के दौरान चरनप्रीत सिंह (30) निवासी जिला पटियाला, पंजाब के कब्जे से 11 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।

शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशीले पदार्थों की तस्करी या सेवन संबंधी कोई सूचना हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

The post शिमला पुलिस ने एक हफ्ते में पकड़े 12 नशा तस्कर, 50 ग्राम चिट्टा बरामद appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला: आदतन चिट्टा तस्कर PIT ND&PS अधिनियम के तहत डिटेन, तीन माह के लिए भेजा कंडा जेल
शिमला: जिला पुलिस शिमला ने PIT ND&PS अधिनियम के तहत हुए चिट्टा तस्करी में संलिप्त एक नशा तस्कर को निरोधात्मक हिरासत (Preventive Detention) में लिया है।

आरोपी की पहचान पपील भूषण (35), पुत्र – गयारू राम, निवासी – गांव निहारी, डाकघर – रतनारी, तहसील – कोटखाई (शिमला) के रुप में हुई है।  पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर तीन माह के लिए मॉडल सेंट्रल जेल कंडा,शिमला में भेजा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी NDPS एक्ट, 1985 के अंतर्गत पूर्व में दर्ज गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है, जिनका विवरण इस प्रकार है:

FIR No. 242/2023 (दिनांक 12.12.2023)

धारा 21 व 29 ND&PS Act, थाना ढली, जिला शिमला — 5.78 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद

FIR No. 03/2025 (दिनांक 09.01.2025)

धारा 21, 27A व 29 ND&PS Act, थाना ठियोग, जिला शिमला — 76.050 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद

जानकारी के अनुसार, आरोपी चिट्टा तस्करी में लगातार संलिप्त पाया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 31 दिनों में 22 आदतन एवं संगठित नशा तस्करों को डिटेंशन आदेशों के तहत हिरासत में लेकर तीन माह के लिए जेल भेजा गया है।

The post शिमला: आदतन चिट्टा तस्कर PIT ND&PS अधिनियम के तहत डिटेन, तीन माह के लिए भेजा कंडा जेल appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला: ठियोग से लापता 14 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने 2 घंटो में ढूंढ निकाला
शिमला: वीरवार को ठियोग क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, थाना देहा क्षेत्र में 26 फरवरी 2026 को तहसील ठियोग निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 25 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, परिजनों से पूछताछ की और संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान नाबालिग को कोटखाई क्षेत्र के कोकूनाला में उसकी बड़ी बहन के कमरे में सुरक्षित पाया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिर्फ दो घंटों में उसे सुरक्षित बरामद किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नाबालिग आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती थी, जबकि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उसकी मां उसे आगे नहीं पढ़ा पा रही थीं। इसी वजह से वह अपनी बड़ी बहन के पास कोकूनाला चली गई थी। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि नाबालिग के साथ किसी प्रकार की आपराधिक घटना नहीं हुई है।

The post शिमला: ठियोग से लापता 14 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने 2 घंटो में ढूंढ निकाला appeared first on हिमाचल वॉचर.

छोटा शिमला मंदिर चोरी मामला: आरोपी गिरफ्तार, दान पेटी व नकदी भी की बरामद
शिमला :  छोटा शिमला स्थित एक मंदिर में हुई चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 23 फरवरी 2026 की सुबह की है, जब मंदिर की दान पेटी चोरी होने की सूचना सामने आई थी।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सुबह करीब 5:30 बजे पूजा के लिए मंदिर पहुंचे थे। पूजा के दौरान दान पेटी को बाहर गेट के पास रखा गया था। करीब एक घंटे बाद जब वे बाहर आए, तो दान पेटी वहां से गायब थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जय प्रकाश (31 वर्ष), निवासी गांव फागू, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रुप में हुई है। पुलिस ने चोरी की गई दान पेटी कुसुम्पटी वन क्षेत्र के समीप गांव कुम्हाली से बरामद की साथ ही आरोपी के पास से नकद राशि भी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना पूर्व शिमला में धारा 303(2) BNS (पूर्व में धारा 379 IPC) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है। पुलिस ने धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, दान पेटियों की निगरानी, CCTV व्यवस्था और सतर्कता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

The post छोटा शिमला मंदिर चोरी मामला: आरोपी गिरफ्तार, दान पेटी व नकदी भी की बरामद appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क के मुख्य सरगना को रिमांड पर लिया
शिमला : जिला पुलिस शिमला ने अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सरगना एवं सप्लायर आरोपी विजय बिहारी उर्फ डेविड को पंजाब से गिरफ्तार कर कस्टडी ट्रांसफर के माध्यम से पुलिस थाना रामपुर लाकर रिमांड पर लिया है।

पुलिस थाना रामपुर में 7 फरवरी 2026 को दर्ज मामले में एक वाहन में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 9.26 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

युगल किशोर (35), पुत्र श्री सुशील कुमार, निवासी ग्राम एरली, डाकघर थैली चक्की, तहसील ननखड़ी, शिमला।

नरेश (23), पुत्र स्व. श्री हेम बहादुर, निवासी ग्राम व डाकघर शानान, शिमला।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), बैंक लेन-देन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से सामने आया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से विजय बिहारी उर्फ डेविड से चिट्टा खरीदा था, जो अंतरराज्यीय स्तर पर नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ पाया गया है।

उक्त आरोपी पूर्व में थाना ठियोग के एक अन्य एनडीपीएस मामले में न्यायिक हिरासत में था। कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उसे थाना रामपुर लाया गया है। वर्तमान में विजय बिहारी उर्फ डेविड तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है, जिसके दौरान उससे गहन पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और अन्य लिंकेज का पता लगाया जा रहा है।

The post शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क के मुख्य सरगना को रिमांड पर लिया appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला: पब्बर नदी के किनारे मिला था एक व्यक्ति का शव, दो आरोपी कसोल और मणिकर्ण से गिरफ्तार
शिमला :  बीते दिनों पब्बर नदी के किनारे एक नेपाली मूल के व्यक्ति का शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान राकेश प्रताप उर्फ सेती राम कामी (36 वर्ष), निवासी डाकाडाम/2, नेपाल  के रुप में हुई थी। मृतक बडियारा क्षेत्र में एक व्यक्ति के बगीचे में मजदूरी करता था। मृतक के सिर पर धारदार हथियार के निशान थे और हाथ-पांव बंधे हुए थे।

पुलिस ने इस मामले में कसोल और मणिकर्ण में छिपे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान – ललित राणा उर्फ लक्ष्मण राणा (20 वर्ष), पुत्र – नैन बहादुर, निवासी भुरपावरी, जिला जजरकोट, नेपाल और साहबीर लुवर (21 वर्ष), पुत्र – विसे लुवर, निवासी भुरपावरी, जिला जजरकोट, नेपाल के रुप में हुई है।

पहले पी शराब फिर कर दी हत्या

जांच के दौरान गवाहों से पूछताछ, डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण और खुफिया जानकारी के आधार पर सामने आया कि 17 फरवरी 2026 को दोनो आरोपी मृतक से मिलने बडियारा पहुंचे थे।  उन्होंने दिन में मृतक के कमरे में शराब पी, और शाम करीब 7 बजे शराब पीने के बहाने उसे पब्बर नदी के किनारे किलोचा नाला ले गए, जहां मामूली विवाद के बाद तेजधार हथियार और पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए मृतक का चेहरा क्षत-विक्षत किया और मोबाइल फोन नष्ट कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए और मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिए।

सीसीटीवी में देखे गए थे दो व्यक्ति

पुलिस ने जब 17 फरवरी की घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें मृतक के साथ दो संदिग्ध व्यक्ति देखे गए। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों के फोटो तैयार कर मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किए। बाद में डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। जिसके बाद पुलिस ने दोंनो आरोपियों कसोल और मणिकर्ण से गिरफ्तार कर लिया।

क्या था पूरा मामला

पुलिस को 18 फरवरी 2026 को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि बडियारा पुल के समीप पब्बर नदी (किलोचा नाला) में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना चिड़गांव पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।  घटनास्थल पर SFSL जुन्गा की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। पुलिस ने भौतिक व डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए तथा हत्या में इस्तोमाल पत्थर और खंजर को भी कब्जे में लिया।

प्रवासी मजदूरों व किरायेदारों का पुलिस थाना में कराएं पंजीकरण

पुलिस ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि प्रवासी मजदूरों व किरायेदारों को कार्य पर रखने या मकान किराये पर देने से पहले नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में उनका पंजीकरण जरुर कराएं, ताकि भविष्य में अपराधों की रोकथाम और समय पर पहचान सुनिश्चित की जा सके।

The post शिमला: पब्बर नदी के किनारे मिला था एक व्यक्ति का शव, दो आरोपी कसोल और मणिकर्ण से गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला पुलिस ने 3 सक्रिय नशा तस्करों को PIT NDPS एक्ट के तहत तीन महीने के लिए जेल भेजा
शिमला: जिला पुलिस शिमला ने नशे के खिलाफ अपने “जीरो टॉलरेंस” अभियान के तहत तीन सक्रिय नशा तस्करों को PIT NDPS अधिनियम, 1988 के तहत तीन महीने की हिरासत में भेजा है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने और संगठित आपराधिक नेटवर्क को कमजोर के उद्देश्य से की गई है।

जानकारी के अनुसार, पहले आरोपी की पहचान इंदर देव उर्फ दाणु (41 वर्ष), निवासी मंधोरपाट, तहसील सुत्री (शिमला) के रूप में हुई है। इंदर देव पर कईं वर्षों से नशा तस्करी में सक्रिय होने के आरोप हैं।

इंदर देव के खिलाफ कुल 52 आपराधिक मामले दर्ज :

FIR 251/2022 (पश्चिम शिमला) – 40.26 ग्राम हेरोइन और 16.35 ग्राम अफीम बरामद।

FIR 141/2023 (पश्चिम शिमला) – 18.55 ग्राम हेरोइन बरामद।

FIR 0476/2024 (जिरकपुर, पंजाब) – 60 ग्राम हेरोइन बरामद।

FIR 199/2025 (धर्मपुर, सोलन) – 2.47 ग्राम हेरोइन बरामद।

दानू के खिलाफ जिला शिमला और अन्य राज्यों के विभिन्न थानों में कुल 52 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मादक पदार्थ अधिनियम, आबकारी अधिनियम, चोरी-चोरी और मारपीट सहित अन्य मामले शामिल हैं।

दूसरे आरोपी की पहचान दीपक ठाकुर (35 वर्ष), निवासी नवबहार, छोटा शिमला, को भी PIT NDPS अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया।

आरोपी दीपक के खिलाफ 2 मामले दर्ज :

FIR 149/2021 में 64.34 ग्राम हेरोइन बरामद।

FIR 05/2025 में 5.48 ग्राम हेरोइन बरामद।

तीसरे आरोपी संजिव कुमार उर्फ घोड़ा (34 वर्ष), निवासी धार, तहसील ठियोग, को भी दिनांक 22 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।

संजिव कुमार खिलाफ 4 मामले दर्ज :

FIR 213/2020 – 1.03 ग्राम हेरोइन बरामद।

FIR 250/2020 – 1.64 ग्राम हेरोइन बरामद।

FIR 39/2021 – 12.55 ग्राम हेरोइन बरामद।

FIR 146/2025 – 2.29 ग्राम हेरोइन बरामद।

पुलिस ने बताया कि पिछले 28 दिनों में कुल 21 संगठित नशा तस्करों को डिटेंशन आदेश के तहत हिरासत में लेकर तीन महीने के लिए जेल भेजा गया है।

निवारक हिरासत का उद्देश्य:

पुलिस का कहना है कि निवारक निरोध का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध व्यापार की श्रृंखला को तोड़ना, संगठित तस्करी नेटवर्क को कमजोर करना और भविष्य में ऐसे अपराधों में शामिल होने से रोकना है। जिला पुलिस शिमला ने आम जनता से अपील की है कि वह नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 8894728001 पर या निकटतम पुलिस थाना/हेल्पलाइन पर दे सकते है।

The post शिमला पुलिस ने 3 सक्रिय नशा तस्करों को PIT NDPS एक्ट के तहत तीन महीने के लिए जेल भेजा appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला: शाही महात्मा गैंग का मुख्य स्पलायर डेढ़ साल बाद गिरफ्तार, बाहरी राज्यों से रोहड़ू में करता था चिट्टा सप्लाई
शिमला : पुलिस थाना कोटखाई  ने नशा तस्करी में संलिप्त शाही महात्मा गैंग के नेटवर्क से जुड़े मुख्य सप्लायर व सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पहचान प्रदीप कुमार उर्फ रांटा (38) ,पुत्र – श्री बलवंत सिंह, गांव-  बिजौरी, डाकघर – सीमा, तहसील – रोहड़ू के रुप में हुई है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 27 ए, 29 और बीएनएस की धारा 111 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहा था।

शाही महात्मा के चिट्टा कारोबार में मुख्य सहयोगी था प्रदीप

पुलिस ने बताया कि यह मामला 19 सितंबर 2024 को शुरु हुआ था जब आरोपी मुद्दसीर अहमद मोची से 468.380 ग्राम चिट्टा /हैरोइन बरामद किया गया था। जिमसें जांच के दौरान अब तक कुल 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और इनमें गिरोह का मुख्य सरगना शाही महात्मा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार आरोपी प्रदीप कुमार, आरोपी शाही महात्मा के चिट्टा कारोबार में मुख्य सहयोगी था। वह बाहरी राज्यों से चिट्टा लाकर शाही महात्मा के साथ रोहडू क्षेत्र में सप्लाई करता था। शाही माहत्मा गैंग का नेटवर्क करीब 500 से भी अधिक नशा सेवन करने वालों तक फैला हुआ था।

दोनों हो गए थे फरार

पुलिस ने बताया कि आरोपी मुद्दसीर अहमद मोची के पकडे जाने बाद प्रदीप कुमार शाही महात्मा के साथ फरार हो गया था। शाही महात्मा की गिरफ्तारी के समय प्रदीप भागने में सफल रहा था और तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि  19 फरवरी 2026 को थाना कोटखाई तथा सब डिविजन ठियोग की विशेष टीम अपराधी को गिरफ्तार करने में सफल रही। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले में जांच जारी है।

The post शिमला: शाही महात्मा गैंग का मुख्य स्पलायर डेढ़ साल बाद गिरफ्तार, बाहरी राज्यों से रोहड़ू में करता था चिट्टा सप्लाई appeared first on हिमाचल वॉचर.