senior citizens Archives - हिमाचल वॉचर

भविष्य में होने वाले चुनावों के मध्यनजर मुख्य सुझाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ,भारतवर्ष,दिल्ली !

मुख्य चुनाव अधिकारी ,हिमाचल प्रदेश !

विषय : जनहित में सुझाव व स्कूल उपलब्ध हैं!ऑनलाइन मत बनाने व वोट ट्रांसफ़र करने की सुविधा दी जाये!जहां सम्भव हो सके -सड़क के साथ सरकारी भवनों में पोलिंग बूथ बनाये जाएँ!

मान्यवर,

अभी हाल ही में हिमाचल प्रदेश दुर्गम क्षेत्र/ पहाड़ी राज्य में 7.5.2014 (बुधवार ) को लोक सभा चुनाव सम्पन्न हुये ! महोदय मैने भी अपने परिवार के सबसे बड़े बुजुर्गों पिता श्री प्यारेलाल  गुप्ता उम्र,94 वर्ष व चाचा श्री बालमुकन्द गुप्ता उम्र 88 वर्ष सहित टूटू (शिमला ग्रामीण चुनाव क्षेत्र ) में बूथ नंबर 64/98 व् क्रमश : 64/99 में मतदान किया!

महोदय,आज के आधुनिक युग में इस दौरान मैने कुछ खामिया पाई जो कि मैँ इस आशा के साथ आपको प्रेषित कर रहा हूँ कि आप जनहित में अवश्य कोई बदलाव करेंगे जिससे भविष्य में किसी मतदाता को कोई परेशानी न हो!

महोदय,टूटू वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व प्राईमरी स्कूल एक ही परिसर मेँ मौजूद है और इस परिसर के लिये क़ोई वाहन योग्य सड़क सुविधा भी नहीं हैं और सिर्फ़ उतराई /चढ़ाई का पैदल रास्ता तय कर ही पहुंचा जा सकता है जहाँ हमेशा पिछले लम्बे अर्से से लोकसभा/विधानसभा/निगम चुनावो के लिये पोलिंग बूथ बनाये जाते हैं!

महोदय, इस मर्तबा भी इस परिसर में लोक सभा चुनाव के लिये पांच पोलिंग बूथ नंबर 64/98,64/99,64/100,64/101,64/102 बनाये गए थे ! इनमे से दो पोलिंग बूथ नम्बर 64/101  व् 64/102 बहुत दूर इलाके के बनाये गये थे जिन इलाकों के मतदाता पोलिंग बूथ से पाँच या छ: किलोमीटर दूरी पर रहते हैं जिनका इस स्कूल परिसर /स्थान में पोलिंग बूथ बनाने का कोई औचित्य नहीं है,जबकि इन इलाकों के नजदीक सड़क के साथ कई सरकारी दफतर तथा सरकारी स्कूल के भवन उपलब्ध हैं!

महोदय ,हमारा मानना है कि यदि नजदीक और सुविधाजनक पोलिंग बूथ मतदाताओं के इलाके के आसपास बना दिया तो इससे मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि होगी और मतदाता खासकर (बुजुर्ग /अपंग/नेत्रहीन) को काफी सुविधा होगी!

महोदय, इसी के मध्यनजर हमारा आपको सुझाव है कि भविष्य में होने वाले राज्य स्तरीय चुनावोँ (निगम /विधानसभा ) तथा लोक सभा चुनावों से पहले निम्न सुझावों पर विचारविमर्श कर जनसुविधाओं को और अधिक सुविधाजनक किया जाये!

महोदय,आपके ध्यानार्थ यह भी लाया जा रहा है कि वैसे भी पोलिंग पार्टियाँ प्रत्येक बूथ की अलग -अलग होती हैं और एक ही स्थान पर पांच -छ बूथ बनाने का आज के समय में कोई औचित्य नहीं हैं हो सकता है पूर्व में सरकारी भवन उपलब्ध न होने पर चुनाव आयोग /विभाग ने ऐसी व्यवस्था की हो जिसे अभी तक नहीँ बदला गया है जिसे की आज के समय में बदला जाना अति आवश्यक है!

सुझाव-1  : 64/101 पोलिंग बूथ जो सिर्फ मजठाई/बरिहाल इलाके के मतदाताओं के लिये बनाया गया है उसे लोकसभा और विधानसभा इलेक्शन के लिये राजकीय प्राथमिक पाठशाला,बरिहाल स्कूल मेँ ही बनाया जाये!

सुझाव न.-2 : 64 /102 पोलिंग बूथ जो सिर्फ न्यू-टूटू /फोरेस्ट कॉलोनी चक्कर/मिल्क प्लांट /रेलवेस्टेशन क्षेत्र के लिये बनाया गया है उसे लोक निर्माण विभाग के सब -डिवीजन टूटू परिसर में बनाया जाये! (नोट : इस सरकारी भवन में पूर्व में भी पोलिंग बूथ बनाया जाता है )

सुझाव-3 : बुजुर्गों /वरिष्ठ नागरिकों /अपंगों / नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए इलाके के किसी भी बूथ (खासकर सड़क किनारे वाले बूथ ) में मतदान करने का अधिकार दिया जाना चाहिये या चलने में असमर्थ व्यक्ति से ऑप्शन लेकर उसका मतदान केंद्र बदलने का प्रावधान किया जाना चाहिये जिसके लिये ऐसे मतदाता से उसका मार्फ़त पता लिया जा सकता है!

सुझाव-4 : आज के आधुनिक युग में आन-लाईन वोट ट्रांसफर तथा ऑनलाइन नईं वोंट बनाने  प्रावधान किया जाये ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाता बन सकें और चुनाव होने पर अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल कर सके!

फ्राड मतदाता न बने इसके लिए फोटो स्कैन ऑप्शन तथा कोईं भी एक पहचान पत्र का ब्योरा ऑनलाइन भरने का प्रावधान अनिवार्य किया जाना चाहिये ताकि जनता इस सुविधा का नाजायज लाभ न उठा सके!

सुझाव-5 : पंचायत /निगम/विधान सभा/लोकसभा चुनावों में मतदान करने के लिये जारी चुनाव पहचान पत्र आधार कार्ड /पैन कार्ड की तरह एक स्थाई नंबर दे कर जारी किया जाये ताकि क्सिी मतदाता को कोईं असुविधा न हो ! महोदय ,अक्सर देखा गया है कि जब कोेई चुनाव करमचारी/अधिकारी घर-घर जाकर लोगों के निगम व पंचायत स्तर/विधानसभा /लोकसभा  के वोट बनाने आते हैं तो वह इस गलत फैहमी में रह जाते है कि हमारा वोट तो बन गया है और यह सभी चुनावों के लिये मान्य होगा जिस कारण उन्हे सूची में नाम न होने के कारण पोलिंग बूथ में वोट न डालने पर बूथ से निराश होकर लौटना पड़ता है!

-नागेन्द्र गुप्ता

The post भविष्य में होने वाले चुनावों के मध्यनजर मुख्य सुझाव appeared first on हिमाचल वॉचर.