Road Drainage Policy Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल: कमजोर ड्रेनेज सिस्टम और भूस्खलन से सड़कों को भारी नुकसान, सरकार ने तैयार की नई ‘रोड ड्रेनेज पॉलिसी’
शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने मॉनसून में सड़कों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए एक ‘रोड ड्रेनेज पॉलिसी’ तैयार की है। लोक निर्माण विभाग (PWD) राज्य के 40 हजार किलोमीटर से अधिक सड़क नेटवर्क का रख-रखाव कर रहा है, जिसमें मुख्य सड़कें, संपर्क मार्ग और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें शामिल हैं।

क्षेत्रीय निरीक्षण और मानसून बाद के तकनीकी आकलन में पाया गया कि कमजोर जल निकासी व्यवस्था और भूस्खलन के कारण सड़कों को भारी नुकसान होता है। वर्ष 2023 और 2025 में मानसून से सड़कों को क्रमशः लगभग 2400 करोड़ और 3000 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ, जिससे हर साल मरम्मत पर भारी खर्च करना पड़ता है।

वैज्ञानिक ड्रेनेज मॉडल अपना रही सरकार

राज्य सरकार के अनुसार, नई नीति में पारंपरिक ड्रेनेज प्रणाली के बजाय वैज्ञानिक हाइड्रोलॉजिकल और भू-आधारित डिजाइन सिद्धांतों को अपनाया गया है। अब ड्रेनेज संरचनाएं वास्तविक वर्षा तीव्रता, जलग्रहण क्षेत्र और भौगोलिक आंकड़ों के आधार पर डिजाइन की जाएंगी। राज्य सरकार का कहना है कि सभी नई सड़क परियोजनाओं में बॉक्स कल्वर्ट को डिफॉल्ट ड्रेनेज संरचना के रूप में अपनाया जाएगा, क्योंकि इसमें जल भराव के कारण जाम होने की संभावना कम होती है और इन्हें मशीनों से साफ करना आसान होता है।

साथ ही, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में ढलान सुरक्षा उपाय अनिवार्य किए गए हैं। आबादी वाले क्षेत्रों में ढकी हुई नालियों, मानकीकृत इनलेट सिस्टम और सड़क सुरक्षा उपायों का प्रावधान किया गया है। रात के समय दृश्यता और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए उचित अंतराल पर रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएंगे।

नालियों में गंदगी बहाने पर होगी कार्रवाई

राज्य सरकार का कहना है कि नीति का कार्यान्वयन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, जिसमें पहले रणनीतिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, सड़कों की नालियों में घरेलू अपशिष्ट जल, सीवेज, कचरा बहाने और अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।  नालियों में वाहन खड़ा करना, निर्माण सामग्री रखना या जल प्रवाह में बाधा डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा।

The post हिमाचल: कमजोर ड्रेनेज सिस्टम और भूस्खलन से सड़कों को भारी नुकसान, सरकार ने तैयार की नई ‘रोड ड्रेनेज पॉलिसी’ appeared first on हिमाचल वॉचर.