Polling Privacy Archives - हिमाचल वॉचर

मतदान केंद्रों में उड़ी गोपनीयता की धज्जियां, सरेआम लोग एक दूसरे को वोट डालते देखते रहे
शिमला- जिला ऊना में पंचायत चुनावों के तीसरे चरण में मंगलवार को मतदान केंद्रों पर मतदाता खुले में वोट डालते हुए दिखाई दिए। तीसरे चरण के चुनाव में मतदान केंद्रों पर गोपनीयता न होने से निर्वाचन विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मतदान केंद्रों पर सरेआम लोग एक दूसरे को वोट डालते देखते रहे। जिला के दर्जनों मतदान बूथों पर जुगाड़ के सहारे लोगों का मतदान करवाया गया।

मतदान केंद्रों पर कुर्सी पर चादर बिछा कर वोटिंग करवाई गई तो कहीं पर गोपनीयता से मतदान करने के लिए लगाए एक बाक्स पर ही तीन से चार व्यक्ति एक-दूसरे को वोट डालते हुए देखते रहे। ऐसे में निर्वाचन विभाग व पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। जानकारी के ऊना ब्लाक की ग्राम पंचायत बडैहर तथा झूडोवाल पंचायत में खुले में ही वोटिंग होती रही।

मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से मतदान की गोपनीयता के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए थे। जुगाड़ के सहारे ही मतदान केंद्रों पर वोटिंग चलती रही।

मतदान केद्रों पर वोट डालने आए कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां पर सुबह से खुले में वोटिंग चल रही है। जहां अधिकारियों द्वारा मतदान की गोपनीयता का कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किया गया है।

The post मतदान केंद्रों में उड़ी गोपनीयता की धज्जियां, सरेआम लोग एक दूसरे को वोट डालते देखते रहे appeared first on हिमाचल वॉचर.