Panchayat Scam Archives - हिमाचल वॉचर

कोटापाब पंचायत में 30 लाख के घोटाले की आशंका
नाहन : विकास खंड की कोटापाब पंचायत पर आखिरकार विभाग ने जाच बिठा दी है। विभाग ने पाच सदस्यीय ऑडिट कमेटी को कोटापाब जाच के लिए भेजा है। ऑडिट कमेटी ने ग्राम पंचायत कोटापाब मे जाच के लिए एक सप्ताह तक डेरा डाल दिया है। बारीकी से एक-एक कार्य का मौके पर जाकर जायजा लिया जाएगा। मामले मे 30 लाख से भी ज्यादा के सरकारी धन का घोटाला सामने आने की आशंका है।

कोटापाब के पंचायत प्रधान, सचिव व सहायक सचिव पर ग्रामीणों द्वारा लाखों रुपये के सरकारी धन व पंचायत कार्यो में धाधली करने का आरोप है। आरटीआइ से मिली जानकारी में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों का खुलासा हुआ है। पंचायत में 50 से भी ज्यादा ऐसे कार्य हैं जिन्हें केवल फाइलों में किया गया। सभी कार्यो में बैकों से रुपये की निकासी भी कर दी गई है। पंचायत उपप्रधान रामलाल, धनवीर सिंह, दयाराम, मामराज, सोहन सिंह व रण सिंह ने बताया कि उन्होंने जब ग्राम पंचायत में आरटीआइ के लिए आवेदन दिए तो पंचायत प्रधान ने उन पर एसटी एससी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवा दिया।

उसके बाद लगातार कोई न कोई इल्जाम उन पर लगाता रहा है। आरटीआइ से मिली जानकारी पर उन्हें पता चला कि पंचायत में लाखों रुपये की हवाई योजनाएं हैं। इसकी शिकायत उन्होंने ब्लॉक अधिकारी सहित उपायुक्त सिरमौर तक की तथा जाच की माग की थी। इसके बाद विभाग ने पाच सदस्यीय एक टीम कोटापाब जाच के लिए भेजी है। अधिकारियों के संज्ञान में छह महीनों से यह मामला था लेकिन विभाग उक्त प्रधान पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पहले हुई एक जाच मे पंचायत प्रधान पर पंचायत लेन-देन के मामले मे लगभग सात लाख से भी ज्यादा की धाधली साबित हुई है। दैनिक जागरण द्वारा प्रमुखता से इस मसले को उठाने के बाद अब विभाग ने आनन फानन मे जांच बिठा दी है। इस संबंध मे शिलाई विकास खंड अधिकारी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि विकास खंड व पीओ डीआरडीए की संयुक्त टीम कोटापाब जाच के लिए रवाना हो गई है।

इसमें शिलाई विकास खंड की ओर से पंचायत उप निरिक्षक जगदीश चंद, कनिठ अभियंता सुरजीत सिहं, खंड सहायक अभियंता संजीव अग्रवाल व डीआरडीए से ऑडिटर दयाराम व विक्रम सिहं पंचायत रिकार्ड की जाच के साथमौके पर विकास कार्यो का भी जायजा लेंगे। वह सभी धाधलियों की बारीकी से जाच करेंगे।

The post कोटापाब पंचायत में 30 लाख के घोटाले की आशंका appeared first on हिमाचल वॉचर.