Panchayat elections Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल पंचायत चुनाव में आचार संहिता ठेंगे पर, पोस्टरों पर चिपका दिए बडे़ नेताओं के फोटो
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता को दरकिनार कर प्रचार करने का मामले सामने आए हैं। कुछ प्रत्याशियों ने आचार संहिता को ताक पर रखकर अपने पोस्टरों में नेताओं के फोटो तक चस्पां कर दिए हैं। ऐसा करके बडे़ नेताओं के चेहरों और रसूख को भुनाने की कोशिश हो रही है। एक वरिष्ठ मंत्री की शिकायत पर राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को ऐसे दो मामलों पर कड़ा संज्ञान लिया।

आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला को इस पर उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ये मामला शिमला जिले के दो जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों का है। हालांकि, प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में इस तरह का प्रचार चल रहा है। सोमवार को सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स के ध्यान में दो मामले लाए गए कि दो प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्रों में प्रचार पोस्टरों में उनके और कई वरिष्ठ नेताओं के फोटो तक चिपका दिए हैं।

एक पोस्टर में स्टोक्स के अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी अंबिका सोनी, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू तक के फोटो चिपकाए गए हैं।

स्टोक्स ने जताई हैरानगी

मामले सामने आपने पर आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने इस पर हैरानी जताई और इन्हें तत्काल हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग के ध्यान में लाया। चूंकि, ये चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हो रहे हैं, इसलिए किसी भी पार्टी के बड़े नेताओं के अपने पोस्टरों में फोटो लगाना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है।

मुझसे पूछे बगैर ही कुछ उम्मीदवार पोस्टरों में हमारे फोटो छाप रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। यह मामला मैंने अधिकारियों के ध्यान में लाया है।

– विद्या स्टोक्स, आईपीएच मंत्री, हिमाचल सरकार।

इस बारे में शिकायत मिली है। जिला निर्वाचन अधिकारी यानी उपायुक्त शिमला को इस पर कार्रवाई करने को बोल दिया गया है।

– टीजी नेगी, राज्य चुनाव आयुक्त।

The post हिमाचल पंचायत चुनाव में आचार संहिता  ठेंगे पर, पोस्टरों पर चिपका दिए बडे़ नेताओं के फोटो appeared first on हिमाचल वॉचर.

काँगड़ा में पंचायत चुनावों की तिथियों का ऐलान
शिमला- हिमाचल  प्रदेश के काँगड़ा जिला में पंचायत चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तिथियों का ऐलान कर दिया है। काँगड़ा में पंचायत चुनाव  के लिए मतदान  दस और बारह जनवरी को होगा ! साथ ही प्रदेश शहरी निकायों के चुनावो की घोषणा भी कर दी है! काँगड़ा पंचायती राज एवं शहरी निकायों के चुनाव  की  नामांकन प्रक्रिया 26, 28 व 29 दिसम्बर को होगी! जबकि इनकी समीक्षा अगले दिन यानि 30  दिसंबर को होगी। पहली  जनवरी  को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा ।

10 एवं 12 जनवरी को होने वाले पंचायत प्रधान उप – प्रधान एवं पंचायत सदस्य की मतगणना उसी दिन पूरी हो जाएगी यानि की उसी दिन परिणाम सामने आ जायेंगे जबकि पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों व शहरी निकायों की मतगणा 15 जनवरी को संबंधित खण्ड मुख्यालय में सुबह 8.30  बजे से शुरू होगी। प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिला कांगड़ा और शहरी निकायों  में आर्दश आचार संहिता लागू कर दी गई है।

राज्य निर्वाचल आयोग आयुक्त टीजी नेगी ने कहा की काँगड़ा  में 55 जिला परिषद् सदस्य , 383 पंचायत समिति सदस्य एवं 748 पंचायतो में प्रधान एवं उप-प्रधान का चुनाव होगा,  जबकि 4682 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव करवाया जायेगा! हर चरण में 9364 मतदान कर्मी एवं 4682 सुरक्षा कर्मी तीनत किए जायेंगे !

जबकि प्रदेश में कुल 54 शहरी निकायों के 446 वार्ड के लिए लगभग 1784 मतदान कर्मी एवं 892 सुरक्षा कर्मी लगाए जायंगे!

The post काँगड़ा में पंचायत चुनावों की तिथियों का ऐलान appeared first on हिमाचल वॉचर.