Nahan Police Archives - हिमाचल वॉचर

दिनदहाड़े नाहन की ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहने उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सिरमौर- दिनदहाड़े शातिर चोरों ने दो ज्वेलरी शॉप में खरीदारी के बहाने लगभग एक लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। मामला सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन का है। दो महिलाएं और एक पुरुष बारी-बारी दो दुकानों में खरीदारी करने घुसे। कुछ सामान खरीदा और कुछ आभूषणों पर हाथ साफ कर चंपत हो गए।

चोरों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इस घटना के बाद पूरे शहर में चर्चा का बाजार गर्म है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन शहर के छोटा चौक स्थित मनीष ज्वेलर की दुकान में मंगलवार शाम दो महिलाएं और एक पुरुष खरीदारी करने आए।

उन्होंने छह हजार रुपये की एक सोने की अंगुठी भी खरीदी लेकिन उनके जाने के बाद जब दुकानदार अपनी ज्वेलरी देखने लगा तो उसमें सोने की चार अंगुठियां गायब थी। इनकी कीमत लगभग 50 हजार बताई जा रही है। शातिरों ने कब इस करतूत को अंजाम दिया दुकानदार को भनक तक नहीं लगी।

शातिरों ने एक खरीदी, चार सोने की अंगुठियां उड़ाई

सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद अंगुठी लेते वक्त उनकी करतूत कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने इसकी शिकायत नाहन थाना में दर्ज करवा दी है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन आरंभ कर दी। उधर, बड़ा चौक स्थित ओम प्रकाश ज्वेलर्स में भी तीनों खरीदारी करने घुसे थे।

दुकानदार के अनुसार यहां पर उन्होंने 100 रुपये की चांदी की अंगुठी खरीदी और सोने की दो बालियां और दो अंगुठियां गायब कर लीं जिनकी कीमत 50 से 60 हजार बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिला में नाकाबंदी कर दी है। इस गिरोह की तलाश की जा

रही है लेकिन अभी तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। एसएचओ नाहन तिलक राज ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों ही दुकानों से लगभग एक लाख रुपये के आभूषणों पर इस ठग गिरोह ने हाथ साफ किया है। सीसीटीवी की फुटेज पर वह चोरी करते हुए देखे जा रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। उन्हें दबोचने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

The post दिनदहाड़े नाहन की ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहने उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात appeared first on हिमाचल वॉचर.

कलह-कलेश मिटाने के चक्कर में नाहन की दो बहने लुटा बैठी वर्षों की जमा पूंजी
नाहन- अंधविश्वास के चलते नाहन शहर की गुन्नूघाट चौकी दो सगी बहनों ने वर्षों की जमा पूंजी से हाथ धो लिया है। कलह-कलेश मिटाने के चक्कर में दोनों बहनों के गहने लेकर दो ढोंगी बाबा रफूचक्कर हो गए। आरोप है कि दो बाबा आए और कलह-कलेश मिटाने के नाम पर उनके गहने लूटकर फरार हो गए।

बाबा ने समाधान करने के लिए उन्हें कहा कि वे अपनी पहने हुए गहने को पोटली में बांधकर लॉकर में रख दें। ऐसा करने के बाद दोनों बाबा वहां से चले गए। इसके बाद महिलाओं ने जब लॉकर खोलकर देखा तो उसमें गहने की जगह कंकड़-पत्थर मिले।

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन शहर में दो महिलाओं के साथ ठगी का मामला सामने आया है। दोनों महिलाएं आपस में बहनें बताई जा रही हैं। महिलाओं के अनुसार गत दिवस दो बाबा उनके घर पर आए। कलह-कलेश खत्म करने की बात कहकर उन्होंने इसके लिए टोटके शुरू कर दिए।

एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस चौकी कच्चा टैंक में स्थानीय दो महिलाओं ने शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बाबा ने जादू के जरिये उनकी लॉकर में रखे गहने चुरा लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The post कलह-कलेश मिटाने के चक्कर में नाहन की दो बहने लुटा बैठी  वर्षों की जमा पूंजी appeared first on हिमाचल वॉचर.

अंतरराज्यीय ड्रग माफिया का पर्दाफाश, चार सरगना गिरफ्तार
नाहन (सिरमौर)- जिला पुलिस ने हिमाचल में नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले पंजाब और हरियाणा के चार सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। अभी तक पुलिस नशीली दवाओं को बेचने वालों को ही गिरफ्तार करने में सफल रही थी। पहली बार सिरमौर पुलिस ने राज्य से बाहर ड्रग माफिया गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इन माफियाओं का जाल सिरमौर ही नहीं, पूरे हिमाचल में फैला हुआ है।

पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवान ने रविवार को प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि पुलिस ने रविवार तड़के नाहन-कालाअंब सड़क पर नाकाबंदी के दौरान टाटा इंडिगो कार संख्या-यूके0एडब्ल्यू-1570 से दो आरोपी रियाजुल (34) पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी चौराखुर्द तहसील सहारनपुर उत्तर प्रदेश तथा रितेश कुमार (43) पुत्र सतीश कुमार निवासी कोटा थाना नागल जिला सहारनपुर को नशे के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 4032 नशीले कैप्सूल, कफ सिरप की 90 शीशियां बरामद की गई हैं।

गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों की भी होगी जल्द गिरफ्तारी: एसपी

SP Sirmour: Soumya Sambasivan

पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान ने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में एसआईयू नाहन पुलिस टीम ने शनिवार रात नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान इंडिका विस्टा कार संख्या यूके07एएफ-2437 से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार दिनेश (28) पुत्र मांगे राम गांव अहमदपुर तहसील व थाना रामपुर मनीयारन जिला सहारनपुर तथा विनीत गुज्जर (27) पुत्र जगपाल सिंह विशाल विहार कॉलोनी सहारनपुर के कब्जे से पुलिस ने 2880 नशीले कैप्सूल, कफ सिरप की 243 शीशियों सहित 950 नशीली गोलियां बरामद की हैं। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।

The post अंतरराज्यीय ड्रग माफिया का पर्दाफाश, चार सरगना गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.