Monsoon 2019 Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला जिला में सड़क मार्ग सुचारू न होने से सेब सड़ने की कगार पर, बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने में में आ रही परेशानी
शिमला-हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी वर्षा से बहुत क्षति हुई हैी इस दौरान 63 जाने गई हैI प्रदेश में आज सैंकड़ो सड़के बन्द पड़ी है राष्ट्रीय उच्चमार्ग व अन्य मुख्य मार्गो पर भी सफर अभी तक जोखिम भरा है। इस आपदा से प्रदेश के लगभग सभी जिले प्रभावित हुए हैं परन्तु शिमला,कुल्लू, सिरमौर, किन्नौर,हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन आदि जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। अधिकांश क्षेत्रों में बिजली, पानी व सड़के सुचारू नही है। जिससे क्षेत्र के बागवानों को सेब मण्डिया तक पहुंचाने में बेहद परेशानी हो रही हैी

यह कहना है भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) की ज़िला कमेटी शिमला के सचिव व पूर्व मेयर संजय चौहान का। उन्होंने प्रदेश सर्कार से इस क्षति का तुरंत आंकलन करवा कर इसकी क्षतिपूर्ति की मांग की है।

उन्होंने कहा कि शिमला जिला के चौपाल, रोहड़ू, रामपुर व ठियोग तहसीलों में अधिक जान व माल की क्षति हुई है। आज भी चौपाल, चिढ़गांव रामपुर तहसील के अधिकांश क्षेत्र अन्य हिस्सों से कटे हुए हैं। शिमला जिला में अधिकांश सम्पर्क मार्ग या तो बन्द है या सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं। जिला में सेब का सीजन पूरे यौवन पर है तथा सड़को का सुचारू रूप से कार्य न करना बागवानों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क मार्ग सुचारू न होने से सेब सड़ने की कगार पर आ गया है।

चौहान ने कहा कि रोहड़ू – देहरादून वाया हाटकोटी मार्ग बंद होने से बागवानों को बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है क्योंकि जुब्बल,रोहड़ू,चिढ़गांव आदि क्षेत्रों से अधिकांश सेब इसी मार्ग से मण्डिया में भेजा जाता है।

पार्टी ने मांग की है कि आपदा से हुई इस क्षति का आंकलन तुरंत करवाया जाए तथा प्रभावितों को इसका उचित मुआवजा तुरंत दिया जाए। इसके अतिरिक्त बन्द पड़े सभी मुख्य व लिंक मार्गो को तुरंत खोला जाए ताकि बागवानों को उनका सेब मण्डिया तक पहुचाने में आ रही परेशानी को समाप्त किया जाए। चौहान ने कहा कि यदि सरकार समय रहते कदम नहीं उठती तो पार्टी आंदोलन के लिए मजबूर होगी।

The post शिमला जिला में सड़क मार्ग सुचारू न होने से सेब सड़ने की कगार पर, बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने में में आ रही परेशानी appeared first on हिमाचल वॉचर.

लाहौल स्पीति में लिंक रोड़ समेत सारे अवरूध मार्ग बहाल, पर्यटकों को छोटी गाड़ियों में न आने की सलाह
बड़ी गाड़ियों के माध्यम से काजा पहुंच सकते है पर्यटक

फसलों के नुक्सान का आंकलन करने के लिए कमेटी का गठन

एडीएम जीवन सिंह नेगी जी करेंगे कमेटी की अध्यक्षता

50 घंटे निरंतर चला अवरूध हुए मार्गो को खुलवाने का कार्य

लाहौल स्पीति-भारी बारिश और बर्फबारी के कारण बंद हुए जिला लाहौल स्पीति के काजा से सभी मार्ग मंगलवार देर रात तक बहाल कर दिए गए है। कृषि जनजातीय एंव सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री डा राम लाल मारकण्डा ने बताया कि काजा से मनाली और काजा से रिकांगपिओ मार्ग पूरी तरह खोल दिया है।

बीती देर रात को छतडू से ग्राम्फू मार्ग खोला जा चुका है। इस वजह से मनाली जाने वाले सारे वाहन निकलना शुरू हो गए। वहीं जो पर्यटक मार्गो में फंसे हुए थे। उन्हें भी निकाल दिया गया है। भारी बारिश के कारण काजा से रिकांगपिओ मार्ग पूरी तरह बंद हो चुका था। लेकिन एडीएम जीवन सिंह नेगी के नेतृत्व में 18 अगस्त सुबह से मार्ग खुलवाने में लगे हुए थे। ऐसे में देर शाम तक काजा से शेगों तक बहाल कर दिया गया था।

निरंतर 50 घंटे तक मार्गो को खुलवाने का कार्य चला हुआ था। इसके चलते काजा से रिकांगपिओ मार्ग पर पागल नाला, लिदांग, अंतरगू, लिंगति, श्चिलिंग, माने डांग निपटी नाला, समदो तक पूरी तरह अब खुल चुका है। शिमला जाने वाले सभी पर्यटक मंगलवार सुबह छह बजे से जाना शुरू हो गए थे। वहीं जो वाहन सड़कों में फंसे हुए थे उन्हें भी निकाल दिया गया है।

मारकण्डा जी ने बताया कि काजा से मनाली मार्ग मंगलवार देर रात को बहाल कर दिया गया है। छतड़ू से ग्राम्फू मार्ग में काफी मलबे गिरे हुए थे। इस कारण सड़क पूरी तरह टूट गई थी और कई पर्यटक फंसे हुए थे। इन पर्यटकों को कुछ ही घंटों में रेस्क्यू कर लिया गया था। वहीं जब मंगलवार रात को मार्ग खुला तो तुरंत मनाली के लिए पर्यटकों को भेजना शुरू कर दिया था। बुधवार सुबह तक अधिकांश पर्यटक मनाली के लिए निकल गए।

वहीं काजा से मनाली के लिए पर्यटकों टैक्सियों में जाना शुरू हो गए है। मारकण्डा ने कहा कि भारी बारिश और बर्फबारी के कारण जो नुक्सान फसल का हुआ है। उसका आंकलन करने के लिए निगरानी कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी की अध्यक्षता एडीएम जीवन सिंह नेगी करेंगे, जिन पंचायतों में फसल का नुक्सान हुआ है। उन गांवों में जाकर फसल के नुक्सान का आंकलन किया जाएगा। फिर इसकी रिपोर्ट तैयार करके सरकार को सौंपी जाएगी।

मारकण्डा जी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन पल पल की रिपोर्ट भेज रहा है। अब काजा से रिकांगपिओ और काजा से मनाली पूरी तरह खुल चुका है। सामान्य जन जीवन अब बहाल हो गया है। मारकण्डा ने कहा कि मेरी लाहुल स्पीति आने वाले पर्यटकों से अपील है कि छोटी गाड़ियों के माध्यम से न आए। बल्कि बड़ी गाड़ियों के माध्यम से यहां आए। ताकि यहां पहुंचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत पेश न आए।

वहीं उन्होंने बताया कि पिन वैली फंसी मटर की खेप अब मंडी पहुंचना शुरू हो गई है। वहीं स्पीति के सभी लिंक रोड़ बहाल हो चुके है।

The post लाहौल स्पीति में लिंक रोड़ समेत सारे अवरूध मार्ग बहाल, पर्यटकों को छोटी गाड़ियों में न आने की सलाह appeared first on हिमाचल वॉचर.