MGNREGA Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला : मनरेगा का स्वरूप और नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
शिमला : प्रदेश कांग्रेस सरकार ने आज रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रारूप में बदलाव और महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल सहित कई कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने दो घंटे का उपवास किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने गांव के युवाओं, महिलाओं और मजदूरों के अधिकारों पर कुठाराघात किया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गरीबों और ग्रामीणों के हितों की अनदेखी कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा ग्रामीणों को वर्ष में 100 दिन रोजगार की गारंटी देने वाली योजना थी, उन्होंने आरोप लगाया गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय के दबाव में बिना केंद्रीय कैबिनेट को विश्वास में लिए यह फैसला लिया गया।

उन्होंने कहा कि मनरेगा से गांधी का नाम हटाना योजना की आत्मा को समाप्त करने जैसा है। कांग्रेस पिछले दो सप्ताह से देशभर में मनरेगा को बचाने के लिए आंदोलन कर रही है। विनय कुमार ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार मनरेगा के मूल स्वरूप को बहाल नहीं करती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

The post शिमला : मनरेगा का स्वरूप और नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन appeared first on हिमाचल वॉचर.