Lok Sabha Elections 2019 Archives - हिमाचल वॉचर

हरीश जनारथा कांग्रेस में पुनः शामिल, हर्ष सैनी निलंबित
शिमला-लोक सभा चुनाव के आते ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी से निष्कहीत हरीश जनारथा को आज दोबारा अपने दाल में शामिल कर लिया।

जनारथा शिमला विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर निष्कासित किये गए थे। अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी पर  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर  ने उनके निष्कासन को बहाल कर दिया है तथा उन्हें पार्टी में पुनः शिमला किया गया है

उन्होंने उम्मीद जताई कि हरीश जनारथा लोकसभा चुनावों में कड़ी  मेहनत और लग्न के साथ पार्टी में अपनी सेवाएं देंगे ।

वंही राठौर ने हर्ष सैनी, ऊना के जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव, को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस सन्र्दभ में हर्ष सैनी को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए 7 दिन का समय दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि अन्यथा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया जाएगा।

The post हरीश जनारथा कांग्रेस में पुनः शामिल, हर्ष सैनी निलंबित appeared first on हिमाचल वॉचर.

सतपाल सत्ती द्वारा राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस पूरे राज्य में करेगी प्रदर्शन
शिमला– हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कल 16 अप्रैल को भाजपा के खिलाफ 11 बजे प्रदेश भर में विरोध रैलियों का आयोजन करेगी।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व उन के परिवार के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा से सार्वजानिक माफी मांगने को कहा है।

याद रहे कि रविवार को सत्ती ने नालागढ़ के रामशहर में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी और उनके परिवार पर अश्लील टिपण्णी की थी! सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो क्लिप भी वायरल हुए जो किसी ने मोबाइल से बनाये थे !

वीडियो

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि सत्ती की भाषा से साफ है कि उन की सोच कितनी निम्न स्तर की है।भरी सभा मे महिलाओं का अपमान करना उन का मानसिक दिवालियापन दर्शता है।उन्होंने कहा है कि महिलाओं के प्रति आदर का ढोंग करने वाली भाजपा को इस बारे अपना स्टैंड भी क्लियर करना चाहिए।

किमटा ने कहा कि भाजपा से किसी के भी चाहे वह पुरुष हो या महिला आदर और सम्मान की अपेक्षा करना अपने आप से ही बेमानी होगी।आज भाजपा के वरिष्ठ नेता,जिन्होंने इसे बनाया उन्हें अपमानित कर घर बिठा दिया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की चुनावी भाषा से साफ है कि वह पूरी तरह बोखलाए हुए है।

किमटा ने कहा कि देश के ज्वंलत मुद्दो से ध्यान हटाने के लिये विपक्षी दलों के खिलाफ अनाप शनाप बयान बाजी की जा रही है।वरिष्ट नेताओं का चरित्र हनन किया जा रहा है।।

रजनीश किमटा ने सतपाल सत्ती से गांधी परिवार के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर तुरंत सार्वजानिक

माफी मांगने को कहा है,अन्यथा प्रदेश में कांग्रेस उन के घेराव से भी पीछे नही हटेगी।

The post सतपाल सत्ती द्वारा राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस पूरे राज्य में करेगी प्रदर्शन appeared first on हिमाचल वॉचर.

भारतीय लोकतंत्र की विविधता और अभिव्यक्ति की आजादी पर आडवाणी की चिंता वाज़िब: राठौर
शिमला-लोक सभा के मध्यनज़र हिमाचल प्रदेश में राजनितिक बयानबाजी का दौर जारी है!

आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को ग़ुमराह करने का प्रयास कर रहे है! कांग्रेस ने कहा कि उन्हें इस कि व्याख्या भी करनी चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि देश मे कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुचाना,देश को झूठे संपने दिखाना,किसानों को कर्जो में डुबोना या फिर सेनिको या शहीदों के नाम पर राजनीति करना, शायद भाजपा का यही राष्ट्रवाद है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा के कथित राष्ट्रवाद पर चिंता व्यक्त करते कहा है कि भाजपा कभी धर्म के नाम पर तो कभी लोगों की भावनाओं पर लोगों को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकती रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का यह कहना कि खुद से राजनीतिक तौर पर असहमति रखने वालों को कभी दुश्मन नही माना जाना चाहिए।राष्ट्रवाद पर अपनी अवधारणा से असहमत होने वालों को देशद्रोही मानना सरासर गलत है।भारतीय लोकतंत्र का सार उसकी विविधता और अभिव्यक्ति की आजादी पर आडवाणी की चिंता वाज़िब और सत्य है।

राठौर ने कहा है कि भाजपा राष्ट्रवाद पर देश को गुमराह कर राजनेतिक हित साधने की भरपूर कोशिश में है। कुलदीप राठौर ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंडी संसदीय सीट की ज्यादा चिंता सता रही है।पूर्व  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पंडित सुखराम के एक साथ आगे आने से प्रदेश की चोरों सीटों पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।।

The post भारतीय लोकतंत्र की विविधता और अभिव्यक्ति की आजादी पर आडवाणी की चिंता वाज़िब: राठौर appeared first on हिमाचल वॉचर.

बिलासपुर के 4 और ऊना का 1 कांग्रेस पदाधिकारी अनुशाशनहीनता के लिए निलंबित
शिमला-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने गत दिनों सुरेश चंदेल के विरोध में मिडिया में गये उन कांग्रेस के पदाधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पद से निलंबित किया है ।

गौरतलब है कि सुरेश चंदेल के कांग्रेस में आने की सूचना के बीच पिछले दिनों बिलासपुर और उना में कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों ने प्रेस में जाकर सुरेश चंदेल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के प्रस्ताव के विरूद्ध रोश व्यक्त किया था और कुछ ने उनका पुतला भी फूंका था।

पद से निलंबित किये गये कार्यकर्ताओं में बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के त्रिपता ठाकुर, नैम महोम्मद, शैलेंदर भरोल, मधु चंदेल और जिला कांग्रेस कमेटी उना के विकास कश्यप शामिल हैं!

इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए राठौर ने यह कार्यवाही करते हुए कहा कि पार्टी में किसे लेना है और किसे लोकसभा या विधानसभा का टिकट किस प्रत्याशी को देना है यह पार्टी हाईकमान का विशेश अधिकार हैजिसका सबको सम्मान व पालन करना होगा । राठौर ने कहा कि इन पदाधिकारियों ने अनुशाशनहीनता का प्रदर्शन किया है! राठौर ने कहा कि 15 दिन के भीतर यह लोग अपनी स्थिति स्पष्ट करें अन्यथा पार्टी संविधान के अनुसार इनके विरूद्ध उचित कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

The post बिलासपुर के 4 और ऊना का 1 कांग्रेस पदाधिकारी अनुशाशनहीनता के लिए निलंबित appeared first on हिमाचल वॉचर.

हमारा घोषणा पत्र किसी एक व्यक्ति के “मन की बात” नहीं बल्कि लाखों-करोड़ों देशवासियों की सामूहिक आवाज: कांग्रेस
शिमला-दिनांक 2 अप्रैल को कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया! कांग्रेस ने कहा कि पिछले 5 वर्ष, भारत तथा भारतीयता के लिए विनाशकारी रह हैं। युवाओं का रोजगार छिन गया है। किसान उम्मीद खो चुके हैं, व्यापारियों का कारोबार छिन्न-भिन्न हो चुका है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों ने, अपना आत्मविश्वास खो दिया है, महिलाओं में सुरक्षा की भावना का ह्रास हुआ है, वंचित समुदायों ने अपने पारंपरिक अधिकार खो दिये हैं, संस्थाओं ने अपनी स्वतंत्रता खो दी है।

कांग्रेस ने कहा कि इन सबसे इतर जो सबसे खतरनाक चीज हुई है वह यह है कि आम जनता के बीच प्रधानमंत्री और उनके मंत्रीमंडल के “शब्दों” ने अपना विश्वास खो दिया है। कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने केवल आडंबर से परिपूर्ण किन्तु खोखले वायदे, असफल कार्यक्रम, झूठे आंकड़े, भय और नफरत का वातावरण दिया है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कहा कि पिछले पांच वर्ष के दुःस्वप्न से मुक्ति का वादा करती है।

कांग्रेस ने कहा कि इसका घोषणा पत्र यह किसी एक व्यक्ति के “मन की बात” नहीं है बल्कि लाखों-करोड़ों देशवासियों की सामूहिक आवाज है। कोन्ग्रेस्स ने कहा कि जनता की अकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं को शामिल करने के लिए सभी आधुनिक साधन (वेबसाइट, व्हाटसएप, ईमेल, ऑनलाइन याचिकांए) तथा परंपरागत तरीके, नागरिकों, हितधारकों, विशेषज्ञों और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक चर्चा की तथा उस निष्कर्ष को इस घोषणा पत्र में शामिल किया है।

कांग्रेस ने बताया कि अक्टूबर 2018 से फरवरी 2019 के बीच कई लोग, देश की कम से कम 16 भाषाओं तथा आस-पास आसानी से उपलब्ध साधनों के माध्यम से, कांग्रेस के साथ बातचीत में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस ने कहा कि घोषणा पत्र समिति ने आम नागरिकों के साथ 121, तथा किसानों, उद्यमियों, अर्थशास्त्रियों, छात्रों, शिक्षकों, महिला समूहों, डाक्टर, वकील तथा अन्य क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों, विद्वानों के साथ 53 परामर्श कार्यक्रम आयोजित किये।

कांग्रेस ने दावा किया कि 24 राज्यो और 3 केन्द्र शासित प्रदेशों के 60 से अधिक स्थानों में परामर्श आयोजित किये और 12 से अधिक देशों के अप्रवासी भारतीयों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात और चर्चा की।

कांग्रेस ने कहा कि अपने घोषणा पत्र के क्रिन्यान्वयन/कार्यान्वयन की स्थिति पर, प्रत्येक वर्ष, सार्वजनिक रूप से देश के लोगों के सम्मुख अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे, तथा एक स्वतंत्र सोशल ऑडिट ग्रुप बनायेंगे, जो इस बात का आंकलन करगा कि हमने अपने वायदे किस हद तक और कै से पूरे किये हैं।

पढ़ें कांग्रेस घोषणा पत्र 2019 के मुख्या वादे:

The post हमारा घोषणा पत्र  किसी एक व्यक्ति के “मन की बात” नहीं बल्कि लाखों-करोड़ों देशवासियों की सामूहिक आवाज: कांग्रेस appeared first on हिमाचल वॉचर.

पण्डित सुखराम और वीरभद्र सिंह का मिलन स्वार्थ की राजनीति की पराकाष्ठा : मुख्यमंत्री जयराम
शिमला-प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में पत्रकारों के साथ अनोपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दल कांग्रेस से कोसों आगे हैं हैं।

पण्डित सुखराम और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के मिलन को स्वार्थ की राजनीति की पराकाष्ठा बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों राजनीतिज्ञ हमेशा राजनीति के विपरीत ध्रुवों पर खड़े रहे हैं और साथ रहकर भी कभी साथ खड़े नहीं रहे और अब भी नहीं होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पं0 सुखराम ने हासिल करने की मंशा से जो कदम उठाये हैं उसे उन्होनें हासिल करने से ज्यादा उन्होनें खोया है और चुनावों के परिणाम उन्हें यह बता देंगे कि उनकी राजनीति का दौर बीत चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुत्र मोह तो देखा था परन्तु वह पहली बार पौत्र मोह देख रहे हैं। पौत्र मोह में पंडित सुखराम ने पुत्र का भविष्य दाव पर लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल शर्मा के आग्रह पर उन्हें न केवल टिकट दिया गया बल्कि सम्मान सहित मंत्री भी बनाया। अब समय अनिल शर्मा की अग्नि परीक्षा का है, उन्हें तय करना है कि उन्हें भविष्य में करना क्या है।

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के सामने सुदृढ़ व विकसित राष्ट्र का सपना है जिसमें किसी दादा के पोते के लिए व्यक्तिगत सपनों को पूरा करने के लिए कोई स्थान नहीं है। अगर किसी व्यक्ति को यह गलतफहमी है कि भाजपा सरकार बनाने में किसी व्यक्ति विशेष की कोई भूमिका है तो यह गलतफहमी आने वाले लोकसभा चुनावों के परिणाम में दूर हो जाएगी।

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के पश्चात से प्रदेश में विकास की गति को तेजी देने के साथ-2 और जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए वह स्वयं सभी 68 विधान सभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।

प्रदेश मुख्यमंत्री का मानना है कि एक वर्ष के कार्यकाल में केन्द्र सेहिमाचल प्रदेश को अभूतपूर्व  आर्थिक सहायता मिली है। प्रदेश को कृषि, बागवानी, पर्यटन सहित विभिन्न परियोजनाओं में 10,500 करोड़ रू0 की आर्थिक सहायता प्रदेश को केन्द्र सरकार से प्राप्त हुई है। ख्यमंत्री का कहना है कि इस दौरान एम्स, मैडिकल काॅलेज, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, केन्द्रीय विश्वविद्यालय सहित कई अन्य परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

प्रदेश मुख्यमंत्री का कहना है कि ने कहा कि सरकार के प्रति एक सर्वेक्षण मे लोगों के बीच संतुष्टि में देश भर में हिमाचल का दूसरे स्थान पर आने के लिये वह सरकार की बड़ी उपलब्धि मानते है।

The post पण्डित सुखराम और वीरभद्र सिंह का मिलन स्वार्थ की राजनीति की पराकाष्ठा : मुख्यमंत्री जयराम appeared first on हिमाचल वॉचर.

टिकट कटने के कारण सदमे में है शांता कुमार, खीज मिटाने के लिए कर रहे दोषारोपण : राठौर
शिमला-प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दो संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर सवाल उठा रहे भाजपा के नेताओं को कहा है कि भाजपा को जरा अपने नेताओं के इतिहास पर भी नज़र दौड़ा लेनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि राहुल गांधी का दो जगहों से चुनाव लड़ रहे है क्योंकि वो उन लोगों की भावनाओं का आदर और सम्मान करते हैं, जो चाहते थे कि राहुल साउथ से भी चुनाव लड़े।

राठौर ने भाजपा को याद दिलाते हुए पूछा है कि जब 2014 में उन की पार्टी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो जगहों से क्यों चुनाव लड़े थे।क्या उन्हें अपनी जीत पर कोई संदेह था,जो आज राहुल गांधी पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवानी क्यों दो-2 जगहों से चुनाव लड़े थे।राठौर ने  ने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने से पूर्व  आज के भाजपा नेताओं को अपना इतिहास भी खोल लेना चाहिए।।

भाजपा जो चुनाव से पूर्व अपने वर्तमान सांसदों को चुनाव मैदान में उतारने की बात करती थी,कांगड़ा ओर शिमला में अपने प्रत्याशी क्यों बदले।उन्हें क्या हार का डर सता रहा है।

राठौर ने शांता कुमार के उस बयान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिस में उन्होंने पंडित सुखराम ओर वीरभद्र सिंह के एक होने को महज़ एक नाटक कहा है। उन्होंने याद दिलाया कि 2017 में प्रदेश में जब पंडित सुखराम के उन की पार्टी में शामिल हुए थे,तब क्या वे आरोप मुक्त थे।कांग्रेस में आयें तो दोषी, भाजपा में जाय तो पुण्य।

राठौर ने उन पर तंज कसते हुए कहा है कि शायद वो अपना टिकट कटने के कारण सदमे में है,ओर अपनी खीज मिटाने के लिए दोषारोपण कर रहे है।उन्होंने कहा है कि भाजपा को कांग्रेस की नही अपनी चिंता करनी चाहिए।

इसके अलावा आज शिक्षा विभाग के पूर्व निदेशक सेवानिवृत्त श्री बीएल विंटा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता थी प्राप्त की!

The post टिकट कटने के कारण सदमे में है शांता कुमार, खीज मिटाने के लिए कर रहे दोषारोपण : राठौर appeared first on हिमाचल वॉचर.

मोदी सरकार के 5 वर्षें के शासनकाल में शिमला शहर को नहीं मिली एक फुटी कौड़ी: शिमला कांग्रेस (शहरी)
शिमला-लोक सभा चुनावों को ध्यान में रखते हुये जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी ने वार्ड स्तर पर बैठको का दौर प्रारम्भ कर दिया है। जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा नये लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने पर बल दे रहे है।

अरुण शर्मा ने आज कनलोग वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुये  कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी प्रत्याशी कर्न धनी राम शांडिल की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हो कर कार्य करें ताकि शिमला शहर से पार्टी को अधिक से अधिक मतों की लीड दिलाई जा सके।

उन्होने कहा कि जो भी कार्यकर्ता पार्टी में निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेगा कांग्रेस पार्टी में ऐसे कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा  कि वे मोदी सरकार की असफलताओं को जनता के बीच उजागर करें तथा कांग्रेस सरकारों के समय में शिमला शहर के विकास के लिए लाई गई योजनाओं तथा कार्यों से लोगों को अवगत करवाएं। अरुण शर्मा ने कहा,

मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और उनके पांच वर्षें के शासनकाल में शिमला शहर के लिए फुटी कौड़ी नही दी।

अरुण शर्मा  ने दवा किया कि शिमला शहर के विकास के लिए कांग्रेस सरकारों के समय में करोड़ों रुपयों के प्रोजेक्ट स्वीकृत किये गये ।

उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से आज से ही अपने अपने क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार में जुट जाने का आहवान किया।

The post मोदी सरकार के 5 वर्षें के शासनकाल में शिमला शहर को नहीं मिली एक फुटी कौड़ी: शिमला कांग्रेस (शहरी) appeared first on हिमाचल वॉचर.

मुख्यमंत्री जयराम की राहुल गांधी को शादी करने की सलाह, कहा कहीं प्रधानमंत्री बनने के सपने के साथ शादी भी न रह जाये सपना
शिमला-भारत की दो सबसे बड़ी राजनितिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का दौर चुनाव के चलते गर्माता जा रहा है! असली मुद्दों पर चुनाव लड़ने के बजाये पार्टियां बेमतलब नारे देकर जनता क्या ध्यान भटकाने में पूरी ताकत झोंक रहे है! जंहा मीडिया को ऐसे समय में असली मुद्दों को उजागर करना चाहिए, वह भी इन चटपटी बयानबाजियों का मजा ले रहे हैं!

इस कड़ी में प्रदेश कांग्रेस  महासचिव रजनीश किमटा  ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उस सलाह पर बिफर गए जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को जल्द शादी करने की बात कही है। किमटा ने भाजपा को उलटी सलाह दे डाली कि किसी के निजी जीवन पर कुछ कहने से पूर्व उन्हें अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसी कोई सलाह देनी चाहिए। किमटा ने कहा कि कांग्रेस के पास दूल्हा भी है और पूरी बारात भी,जो प्रदेश की चारो सीटों पर शहनाई के साथ चल पड़ी है और 23 मई को प्रदेश के चारों भाजपा सांसदों की विदाई तय है।

दरअसल मार्च 28, 2019, को मुख्यमंत्री  बिलासपुर के घुमारवीं में महिला सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा

था कि राहुल गांधी को अब शादी कर लेनी चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि प्रधानमंत्री बनने के सपने के साथ उनके लिए शादी भी सपना ही रह जाए!

भाजपा के “मैंभी चौकीदार” नारे के बदले कांग्रेस ने मिशन 2019 “चौकीदार हटाओ,देश बचाओ” का नारा दिया है।  किमटा  ने तंज कसते हुए कहा कि  देश को चौकीदार कि नही ऐसे राज नेता कि जरूरत है,जो जुमले  बाजी न कर लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करें।  किमटा  ने कहा कि चौकीदारी तो कोई भी कर लेगा।देश के लोगों ने अपना मत देकर, सरकार को चुना था, न कि किसी चौकीदार को।  किमटा  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पद की गरिमा को गिरा दिया है।।

किमटा का कहना है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता पूरी तरह उपेक्षित हो गए हैं।जिन नेताओं ने इस पार्टी की नींव रखी थी,उन्हें उनकी उम्र का तकाजा देते हुए घर बिठा दिया गया है। किमटा  ने कहा के भाजपा के आज के ये नेता जो कभी अपने इन नेताओं को अपना आदर्श ओर प्रेरणा स्रोत मानते थे,उन्हें बाहर कर दिया गया है। किमटा ने ये भी कह दिया कि जो पार्टी अपने बजुर्गो की नही हो सकी वह देश के लोगों की क्या होंगी।

किमटा ने  मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें अब अपनी कुर्सी की चिंता कर लेनी चाहिए।प्रदेश में लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा में राजनेतिक भूचाल आने वाला है।

The post मुख्यमंत्री जयराम की राहुल गांधी को शादी करने की सलाह, कहा कहीं  प्रधानमंत्री बनने के सपने के साथ शादी भी न रह जाये सपना appeared first on हिमाचल वॉचर.

हर साल 2 करोड़ को रोजगार का वादा बना जुमला, अब प्रधानमंत्री दे रहे पढ़े लिखे बेरोजगरों को चौकीदार बनने का नारा: किमटा
शिमला- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के लोगों को जबरन चौकीदार बनाने की का आरोप लगा आलोचना करते हुए कहा है कि उनका राजनेतिक उद्देश्य इस से पूरा होने वाला नही।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रजनीश किमटा ने कहा है कि प्रधानमंत्री देश के पढ़े लिखे बेरोजगरों को पहले चाय पकोड़ा बेचने की सलाह देते थे तो अब उन्हें चौकीदार बनने का नारा दे रहे है।

कांग्रेस का कहना है कि यह देश के बेरोजगार लोगों के साथ एक मजाक है!

कांग्रेस ने कहा कि हर साल दो करोड़ बेरोजगरों को रोजगार देने का वादा कर के और विदशों में जमा देश का काला धन वापिस लाने और फिर हर एक के खाते में 15 लाख जमा करवाने के उन के वादे सत्ता में आने के बाद जुमेल हो गए! कांग्रेस ने कहा  इस से बड़ी ठग वाजी देश के लोगो के साथ ओर क्या हो सकती है,जिस ने उन्हें अपना वोट देकर सत्ता में बिठाया था।।

किमटा ने कहा कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा झूठे वादे ओर नारे देकर देश के लोगों की भावनाओ से खेलती आई है पर इस बार  केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेंगी।

The post हर साल 2 करोड़ को रोजगार का वादा बना जुमला, अब प्रधानमंत्री दे रहे पढ़े लिखे बेरोजगरों को चौकीदार बनने का नारा: किमटा appeared first on हिमाचल वॉचर.