Leopard Attacks Archives - हिमाचल वॉचर

सोलन में तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल
सोलन-  सोलन ज़िले में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार सोलन और जिला सिरमौर की सीमा पर स्थित मोहर गांव की शीला देवी (48) भैयादूज पर अपने मायके देयोथल पहुंचीं थी। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की जब  महिला अपने  भाई को तिलक लगाकर वह वापस घर जा रही थीं तो नारग के समीप करीब 7 बजे जंगल में तेंदुए ने हमला कर दिया।

महिला के साथ दो बच्चे भी थे। वे महिला से पीछे चल रहे थे। अपनी मां को तेंदुए के हमले से बचाने के लिए दोनों बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे।बच्चों और महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने महिला को तेंदुए से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। यहां महिला का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार सोलन और जिला सिरमौर की सीमा पर स्थित मोहर गांव की शीला देवी (48) भैयादूज पर अपने मायके देयोथल पहुंचीं।

भाई को तिलक लगाकर वह वापस घर जा रही थीं तो नारग के समीप करीब 7 बजे जंगल में तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला के साथ दो बच्चे भी थे। वे महिला से पीछे चल रहे थे। अपनी मां को तेंदुए के हमले से बचाने के लिए दोनों बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

बच्चों की समझदारी से बची महिला की जान

आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग इकट्ठा हो गए। इन्हें देखकर तेंदुआ भाग गया। हमले में महिला के सिर, आंख और बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं। लोगों की सहायता से महिला को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया।

महिला के भाई ने बताया कि इससे पहले भी गांव में तेंदुआ पशुओं और कुत्तों को अपना शिकार बनाता आ रहा है। यह पहली बार है कि जब तेंदुए ने इंसान पर हमला किया है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

भालू के हमले में युवक जख्मी, टीएमसी रेफर

चंबा के दियोला क्षेत्र के दुआरी जंगल में एक युवक पर भालू ने हमला करके उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। पीड़ित को उपचार के लिए पहले क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टीएमसी कांगड़ा रेफर कर दिया गया।

युवक की पहचान चमनलाल (25) पुत्र लाल चंद के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ, जब चमन किसी काम से जंगल के रास्ते से होकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका सामना जंगल में भालू से हो गया। भालू ने चमन पर हमला बोल दिया।

चमन के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इन्हें आता देख भालू चमन को जख्मी हालत में छोड़ कर भाग गया। भालू के हमले में चमन के चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।

मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, वन अरण्यपाल चंबा डीआर कौशल ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की विभाग की ओर से हरसंभव सहायता की जाएगी।

The post सोलन में तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल appeared first on हिमाचल वॉचर.