Lekh Raj Rana Archives - हिमाचल वॉचर

ऊना में नमाज़ पढ़ने वाली जगह पर हिन्दू संगठनों ने हनुमान चालीसा पढ़कर किया विरोध, कहा सरकारी जमीन हथियाने का हो रहा प्रयास
शिमला – विश्व हिन्दू परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज राणा ने आज शिमला से प्रैस को जारी एक बक्तव्य में ऊना जिला के नंगल खुर्द में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा सार्वजनिक भूमि पर नमाज पढ़े जाने तथा सरकारी भूमि को कब्जाने का कड़े शब्दों में विरोध किया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए हरोली पुलिस थाना से एसएचओ, तहसीलदार हरोली और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि तथा पुलिस मौके पर मौजूद रही।

वंही मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि इस स्थल पर वे 1984 से नमाज अता करते आ रहे हैं।

राणा का आरोप है कि ऊना के नंगल खुर्द गांव में सरकारी भूमि पर मुस्लिम समुदाय द्वारा नमाज के बहाने उस स्थान को कब्जाने की कोशिश कर रहा है, जिसके विरोध स्वरूप आज विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल, हिन्दू एकता मंच, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा तथा स्थानीय हिन्दू समाज ने वहां पर हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ किया

लेख राज राणा ने कहा कि पिछले 5-6 वर्षों में मस्जिदों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि जांच का विषय है, कुछ स्थानों पर मुस्लिम संख्या अभी न के बराबर हैं किन्तु भव्य मस्जिदों का निर्माण हो रहा है। मस्जिदों के निर्माण पर लगने वाले धन की जांच करने से चोंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते है।

लेख राज राणा ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद् पिछले लम्बे समय से बाहरी राज्यों से मजदूरी तथा रोजगार की आड़ में आने बाले लोगों की स्थाई पहचान कर उनके पंजीकरण की मॉग प्रदेश सरकार व प्रशासन के समक्ष करता रहा है। गौ हत्या, गौ तस्करी, अवैध घुसपैठ, लव जिहाद, धर्मान्तरण, मंदिरों में चोरी तथा प्रदेश की सुरक्षा के लिए खतरा बने बिना पंजीकरण के, बाहरी राज्यों से रोजगार की आड़ में अवैध रुप से यहां रहने वाले प्रवासीयों के पंजीकरण मुद्दे को प्रदेश सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाया जाता रहा है, तो प्रदेश सरकार व प्रशासन के अधिकारी गंभीरता से कारवाई करने की बात करते है, लेकिन उनकी यह बाते केवल बोलने तक ही सीमित रह जाती हैं। जिस कारण से हिमाचल अपराधियों की शरणस्थली बनता जा रहा है।

प्रशासन की इसी उदासीनता के कारण प्रदेश में समय समय पर कुख्यात आतंकियों का यहां पाया जाना, आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन के संदिग्ध आतंकी (आबिद खान) का देव नगरी कुल्लु में चर्च में कई महीनों तक रहना, प्रदेश में अनेक स्थानों पर देश विरोधी नारों का लिखा जाना, लव जिहाद, गौ तस्करी घटानओं में बृद्धि हो रही है। ऐसे अपराधिक प्रवृति के लोगों का कोई स्थाई पंजीकरण न होने के कारण ऐसे लोग किसी भी अपराधिक घटना को अंजाम देकर आसानी से बच निकलते है।

परिषद् का आरोप है कि लेख राज राणा ने कहा की प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के पीछे अधिकतर बाहरी प्रदेशों से आने बाले ऐसे लोगों का हाथ होता है जो प्रदेश में रोजगार, व्यापार, मजदूरी की आड़ लेकर आते है, जिनका प्रशासन के पास न तो कोई आधिकारिक रिकोर्ड होता है और न ही कोई पंजीकरण, ऐसे बहुत से मामले भी सामने आए है जिसमें कई प्रवासी मजदूरों के नाम व पते फर्जी पाए जाते है, अतः पूर्ण पहचान के बाद ही उनको पुलिस प्रशासन की ओर से पंजीकरण कार्ड जारी किया जाना चाहिए।

लेख राज राणा ने कहा की हम प्रदेश सरकार व प्रशासन से फिर से मॉग करते है कि प्रदेश की सरकारी जमीनो तथा जंगलात की भूमि पर अवैध मंजारों को हटा कर उन स्थानों को कब्जा मुक्त कर सरकार अपने अधिग्रहण में लेकर कब्जा करने बालों पर कड़ी कारवाई करे, प्रदेश भर में बन रही मस्जिदों के निर्माण पर लगाए जा रहे धन की भी जांच हो, रेड़ी फड़ी, मजदूरी की आड़ में बाहरी राज्यों से आने बाले लोगों का पुलिस प्रशासन द्वारा पंजीकरण अवश्य किया जाए, जो देश तथा प्रदेश की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है।

The post ऊना में नमाज़ पढ़ने वाली जगह पर हिन्दू संगठनों ने हनुमान चालीसा पढ़कर किया विरोध, कहा सरकारी जमीन हथियाने का हो रहा प्रयास appeared first on हिमाचल वॉचर.