Kusum Sadret Archives - हिमाचल वॉचर

दो वर्षों में अपने ऐशो आराम के लिए जनता के पैसों से फिजूलखर्ची के अलावा कुछ भी नहीं कर पाया शिमला नगर निगम:चौहान
शिमला– नगर निगम शिमला में बीजेपी के दो वर्षों का कार्यकाल पूर्णतः विफल रहा है। इन दो वर्षों में पानी व कूड़े की दरों, किराया आदि में वृद्धि कर जनता के ऊपर आर्थिक बोझ डालने व सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने के अतिरिक्त कुछ नहीं किया गया है तथा अपने ऐशो आराम के लिए नई गाड़ियां खरीद कर जनता के पैसों से फिजूलखर्ची को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह कहना है भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) के नेता और शिमला शहर के पूर्व मेयर संजय चौहान का।

चौहान का कहना है कि पूर्व नगर निगम के प्रयासों से वर्ष 2016 में पेयजल की सभी योजनाओ को सरकार से अपने अधीन लेने के पश्चात जो ग्रेटर शिमला वाटर सप्लाई एंड सिवरेज सर्कल(GSWSSC) का गठन कर इसमें सुधार का कार्य किया गया था, जिसमें मुख्यतः गिरी, गुम्मा व अश्विनी खड्ड पेयजल योजनाओं की पाइपलाइन व पम्पो को बदलने का कार्य किया गया तथा टैंकों की मुरम्मत की गई, उसका ही नतीजा है कि 20 से 28 MLD मिलने वाला पानी आज 50 MLD से उपर तक पहुंच गया है। परन्तु जिस प्रकार से शिमला शहर में गत वर्ष 2018 में नगर निगम के कुप्रबंधन के कारण पानी के त्राहि त्राहि हुई और विश्वभर में शहर की बदनामी हुई उसके लिए शहरवासी कभी भी वर्तमान बीजेपी शासित नगर निगम को मुआफ़ नहीं करेगी।

2 वर्ष में न तो पानी के मीटर लगा पाया, न ही बिल मीटर रीडिंग के आधार पे दे पाया निगम

वर्तमान नगर निगम की विफलता इससे भी स्पष्ट हो जाती है कि पूर्व नगर निगम ने पूरे शहर के पानी के मीटर बदल कर जून, 2017 से पानी के बिल हर महीने मीटर रीडिंग के आधार पर देने का कार्य जोरो पर आरम्भ कर दिया था परन्तु आज 2 वर्ष बीतने के बावजूद न तो पूरे मीटर बदले गए न ही हर महीने पानी के बिल मीटर रीडिंग के आधार पर दिए जा रहे हैं। हद तो तब हो गई हैं कि कई वार्डो में तो मार्च, 2018 यानी तकरीबन एक साल तीन महीने बीतने के बावजूद पानी के बिल नहीं दिये गए हैं। इससे बीजेपी शासित नगर निगम की विफल कार्यशैली स्पष्ट होती है।

शहर के जीणोद्धार व आधुनिकीकरण के लिए 2906 करोड़ रुपये की स्वीकृत परियोजना  में 2 वर्ष के पश्चात  कोई प्रगति नही

उन्होंने कहा कि पूर्व नगर निगम ने वर्ष 2016 में शिमला शहर के लिए पेयजल व सीवरेज के सुधार व सतलुज से 65 MLD अतिरिक्त पानी उपलब्ध करवाने हेतू विश्व बैंक से 125 मिलियन डॉलर की परियोजना स्वीकृत करवाई गई थी। इससे शहर में 24×7 पानी शहर में दिया जाना था। परन्तु अभी तक इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है। इसके विपरीत वर्तमान नगर निगम ने प्रदेश सरकार के दबाव के चलते पानी को अपनी परिधि से बाहर कर कंपनी का गठन कर इसके निजीकरण का कार्य कर दिया है।

स्मार्ट सिटी परियोजना, जो कांग्रेस की राज्य सरकार व केंद्र की बीजेपी सरकार के विरोध के बावजूद एक लम्बे संघर्ष के पश्चात उच्च न्यायालय में दखल से पूर्व नगर निगम ने वर्ष 2016 में शिमला शहर को इसमें सम्मिलित किया था तथा शहर के जीणोद्धार व आधुनिकीकरण के लिए 2906 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की थी। परन्तु आज 2 वर्ष से अधिक समय बीतने के पश्चात अभी तक इसमें कोई प्रगति नही की गई है। इससे नगर निगम व प्रदेश सरकार का शिमला शहर के प्रति उदासीन रवय्या स्पष्ट होता है।

सफाई व्यवस्था पूर्णतःध्वस्थ, महीनों तक नहीं उठ रहा कूड़ा

चौहान ने कहा कि आज शिमला शहर में सफाई व्यवस्था पूर्णतः चरमरा गई है। कई वार्ड तो ऐसे हैं जहाँ महीनों तक कूड़ा नहीं उठ रहा है। पूरे शहर में गंदगी फैली है परन्तु इस ओर नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है। यहां तक कि सत्तारूढ़ बीजेपी के कई पार्षद भी इस पर कई बार प्रश्नचिन्ह लगा चुके हैं। भरयाल स्थित कूड़े से बिजली बनाने वाला प्लांट 2 वर्ष पूर्व लगाया गया है परन्तु वर्तमान नगर निगम इसे चलाने में पूर्णतः विफल रही है और आज इन कूड़े के ढेरों में कई दिनों से आग लगी है औऱ इससे पूरे शहर व इसके साथ लगते क्षेत्रों की हवा में जहर घुल रहा है तथा पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। परंतु नगर निगम इसको रोकने व सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।

पुरानी योजनाओं का शिलान्यास कर किया जा रहा दिखावा व प्रचार

पूर्व नगर निगम द्वारा आरम्भ की गई परियोजनाएं जिनमे पार्किंग, पार्क, फुटब्रिज, सामूदायिक भवन,रोपवे, तहबाजारियों के पुनर्वास, शहरी गरीब के लिए आवास, लेबर होस्टल, लक्कड़ बाज़ार से लिफ्ट व लिफ्ट से छोटा शिमला टनल आदि के निर्माण में वर्तमान नगर निगम कोई रूचि नहीं दिखा रही हैं। आज भी आई जी एम सी, विकास नगर, कैथू, स्नोव्यू, रामनगर, पंथाघाटी, ढली आदि स्थानों जो पार्किंग व फुटब्रिज का निर्माण कार्य होना है उस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कसुम्पटी में जो शहर का आधुनिकतम रानी ग्राउंड पार्क का निर्माण जो 90 प्रतिशत वर्ष 2017 में पूर्ण हो गया था पिछले 2 वर्षों में शेष 10 प्रतिशत कार्य भी पूर्ण कर इसे जनता को समर्पित नही किया गया है। केवल पुरानी योजनाओं का शिलान्यास कर दिखावा व प्रचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित नगर निगम अपनी व शहरवासियों की बहुमूल्य सम्पत्तियों जिसमें ऐतिहासिक टाउन हॉल, टूटीकंडी क्रॉसिंग बहुउद्देश्यीय कॉम्प्लेक्स व पार्किंग, लिफ्ट, पार्क आदि को सुरक्षित रखने में पूर्णतः विफल रही है। टाउन हॉल जो शुरू से ही नगर निगम की सम्पत्ति है और इसमें नगर निगम का कार्यालय रहा है इसे हासिल करने में वर्तमान नगर निगम कोई रूचि नहीं दिखा रहा है और सरकार की मंशा में सहमति प्रदान कर इसे किसी संस्था को गुपचुप तरीके से देने के लिए कार्य किया जा रहा है। जोकि शहर की जनता के साथ एक बड़ा धोखा किया जा रहा है।

सब्जी मंडी, अनाज मंडी, टिम्बर मार्किट व ट्रांसपोर्ट एरिया को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए नहीं किया कोई भी कार्य

वर्तमान नगर निगम द्वारा शहर से सब्जी मंडी, अनाज मंडी, टिम्बर मार्किट व ट्रांसपोर्ट एरिया को शहर से बाहर पूर्व नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थानों में शिफ्ट करने के लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया है। इससे जनता को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलनी थीं तथा कारोबारियों को भी खुले में कारोबार का अवसर प्राप्त होना था।

निगम अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने में विफल

चौहान ने ये भी आरोप लगाया कि वर्तमान नगर निगम अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने में विफल रहा है। आज चाहे स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारी हो या जल आपूर्ति विभाग का कंपनी में भेजा कर्मचारी हो वह सभी प्रताड़ित व शोषित महसूस कर रहे हैं। सैहब सोसाइटी के कर्मचारियों का काम का बोझ तो बढ़ाया जा रहा है परन्तु इनका वेतन नही बढ़ाया जा रहा है। जल आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों को जबरन कंपनी की सेवा शर्तों पर कार्य के लिए मजबूर किया जा रहा है। सरकार द्वारा नई भर्ती पर रोक से कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है। ऐसे हालात पैदा कर अब पानी के साथ साथ अब सफाई भी ठेके पर देने का कार्य वर्तमान नगर निगम ने किया है।

बीजेपी शासित नगर निगम शिमला गत दो वर्षों में शहर के विकास को दिशा देने व पूर्व नगर निगम द्वारा स्वीकृत योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में भी पूर्णतः विफल रही है। शहर में विकास का चक्र ठप हो गया है। बीजेपी शासित नगर निगम ने जनविरोधी नीतियों को लागू कर जनता पर आर्थिक बोझ लादने का कार्य किया है। मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, सफाई, बिजली, पार्किंग, सड़क आदि का निजीकरण कर जनता की जेब मे डाका डाला जा रहा है। चौहान ने कहा कि सी.पी.एम. इन जनविरोधी नीतियो को बदलने के लिए इनके विरुद्ध जनता को लामबंद कर जनआंदोलन करेगी और ये तब तक जारी रहेगा जब तक बीजेपी की सरकार व नगर निगम इनको नहीं बदलेगी तथा जनता को बेहतर सुविधाएं व राहत नहीं प्रदान करेगी।

The post दो वर्षों में अपने ऐशो आराम के लिए जनता के पैसों से फिजूलखर्ची के अलावा कुछ भी नहीं कर पाया शिमला नगर निगम:चौहान appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला शहर में पेयजल संकट के बीच सीवरेजयुक्त पानी की आपूर्ति के बावजूद नगर निगम गंभीर नहीं
शिमला: लोगों को पीने के लिए पर्याप्त पानी की सप्लाई देने में फेल रहने के बाद निगम अब घरों में पानी के स्थान पर सीवरेज की सप्लाई दे रहा है।

बुधवार को राजधानी के कनलोग वार्ड में शांडिल निवास के पास की परिवारों को पानी की जगह सीवरेज की सप्लाई दे दी गई। रात भर टंकियों में सीवरेज भरता रहा।

मौके का दौरा करने तक की जहमत नहीं उठाई।

पानी की जगह सीवेज की सप्लाई का पता लोगों को तब लगा जब उन्होंने रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए घरों में लगे नल खोले। इतनी बड़ी चूक के बाद सूचना मिलने के बावजूद नगर निगम प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। नगर निगम की मेयर कुसुम सदरेट, पार्षद ब्रिज सूद, कमिश्नर रोहित जमवाल और निगम अभियंता विजय गुप्ता ने मौके का दौरा करने तक की जहमत नहीं उठाई।

जन प्रतिनिधियों और अफसरशाही की इस लापरवाही से कनलोग के लोगों में खासा रोष है। लोगों का कहना है कि साफ पानी पिलाने तो दूर नगर निगम ने घरों की टंकियां सीवरेज से भर दी। ऐसे नगर निगम को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए और अफसर सस्पेंड किए जाने चाहिए।

लोगों ने फोन पर दी सूचना : पार्षद

कनलोग वार्ड से पार्षद ब्रिज सूद ने बताया कि बुधवार देर शाम उन्हें फोन पर सूचना मिली कि लोअर कनलोग के शांडिल निवास इलाके में पानी की लाइन में सीवरेज की सप्लाई हो रही है। तुरंत नगर निगम जल शाखा के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया और सप्लाई बंद करवाई गई। वीरवार को नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है।

बदबू फैली तब पता चला टंकी में सीवेज है : बुद्धि सिंह

कनलोग वेलफेयर सोसायटी के प्रधान बुद्धि सिंह ने बताया कि उनके घर की टंकियों में भी पानी की जगह सीवेज भर गया। आसपास के चार पांच मकानोें में भी पानी की टंकियां सीवरेज से भर गईं। पब्लिक टैप में भी सीवरेज आया। यहां पानी की पुरानी लाइन में सीवरेज आया है। सालों पहले बिछाई गई यह लाइन खराब हो चुकी है बावजूद इसके पाइप लाइन बदलने की जहमत नहीं उठाई गई। गंदे पानी की सप्लाई से लोगों के बीमार होने का खतरा है।

बेटी ने नल खोला तो पूरे घर में फैल गई बदबू : सुनीता

स्थानीय निवासी सुनीता शांडिल ने बताया कि घर में पानी की डायरेक्ट सप्लाई के दो नल हैं। एक घर के बाहर और एक घर के अंदर है। बेटी ने करीब साढ़े पांच बजे जब घर के बाहर वाला नल खोला तो बदबूदार पानी की सप्लाई आई। इसके बाद घर के अंदर लगा नल खोला तो पूरे घर में बदबू फैल गई। छत पर लगी टंकियां गंदी होने से बच गई क्योंकि पानी ऊपर तक नहीं चढ़ा।

पूरे मोहल्ले में फैल गई सीवरेज की बदबू : कांता

शांडिल निवास में रहने वाली कांता शांडिल ने बताया कि पानी की लाइन में लगे मीटर के पास से नाली खोलने के बाद गंदगी बाहर निकाली। मोहल्ले में पूरे दिन सीवरेज की बदबू फैलती रही। नाक मुंह ढक कर लोगों को आवाजाही करनी पड़ी। नगर निगम नियमित तौर पर पानी की सप्लाई नहीं देता। पुरानी पाइप लाइन की वजह से गंदगी पानी में मिल गई। लोगों के बीमार होने का खतरा है।

बोतल बंद पानी में भी महसूस हो रही बदबू

सीवर वाले पानी की सप्लाई के बाद कनलोग के लोग दहशत में हैं। क्षेत्र के कई लोगों ने तो वीरवार को पूरे दिन पानी ही नहीं पिया। लोगों ने बताया कि बोतल बंद पानी में भी बदबू महसूस हो रही है।

The post शिमला शहर में पेयजल संकट के बीच सीवरेजयुक्त पानी की आपूर्ति के बावजूद नगर निगम गंभीर नहीं appeared first on हिमाचल वॉचर.