Kelston Water Tank Shimla Archives - हिमाचल वॉचर

अगर पिछले 2 साल मे शिमला निगम ने टेंक की सफाई की तब क्यों नहीं मिला युग का शव? : सुंदरियाल
शिमला- राम बाज़ार से अपहृत बच्चे युग की हत्या पर गहरा शोक जाहीर करते हुए और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए जिला कॉंग्रेस कमेटी शिमला शहरी इकाई के प्र्वकता दीपक सुंदरियाल ने कहा शिमला शहर मे हुई इस घटना ने पूरे शहर को शर्मसार कर दिया है, मामले मे संलिप्त दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए, शिमला शहर मे आपसी मेल-जोल से लोग रहते है ऐसे मे इस प्रकार की घटना होना बेहद दुखद है।

कॉंग्रेस कमेटी का कहना है कि अभी तक युग प्रकरण में जो बाते सामने आई है वो चौकाने वाली हैं। शहर मे बढ रही आपराधिक मानसिकता के साथ साथ हमारे अपने शहर के निगम की कार्यप्रणाली भी कटघरे मे है , लगभग दो वर्ष से लापता युग का केस भले ही पुलिस महकमे ने सुलझा दिया है परंतु जो तथ्य सामने आए है उनसे निगम की कारगुज़ारी भी जनता के सामने आ गई है।

जिला कॉंग्रेस कमेटी ने बताया कि कलस्टन के पीने के पानी के टेंक मे युग के कंकाल का पाया जाना निगम के सारे दावो की पोल खोल रहा है यदि 2 साल मे दो से तीन मर्तबा टेंक की सफाई निगम द्वारा की गई थी तो ये बात पहले सामने क्यूँ नहीं आई। गौरतलब हो की शहर मे जब पीलिया महामारी का रूप ले रहा था तो निगम द्वारा शहर के सारे टेंकों की सफाई करने का दावा किया गया था, यदि शहर के सारे टेंकों की सफाई सुचारु रूप की गई थी तो उस समय ही ये बात सामने आ गई होती, इस से साफ है की निगम ने जनता से झूठ बोला और केवल कागज़ो में ही टेंक की सफाई दिखाई जाती रही है ।

कमेटी ने यह भी कहा कि ऐसा कैसे मुमकिन है की टेंक की सफाई के दौरान सफाई कर्मचारियों का ध्यान उसमे पड़े शव पर न गया हो , ये पूरे तौर पर सफेद झूठ निगम द्वारा बोला गया था, जहां एक और पूरा शहर पीलिया जैसी महामारी की चपेट मे था वही निगम अपनी नाकामीयों को ढांकने के जुगाड़ मे लगा हुआ था, पूरे प्रकरण मे निगम का गैर-जिम्मेदाराना रवैया खुल के जनता के समाने आया है, शहर के काफी बड़े क्षेत्र को पीने के पानी की सप्लाई इस टेंक से होती है शहर के बीचों बीच जब सफाई व्यवस्था का ये हाल है तो शहर के अन्य क्षेत्रों मे किस प्रकार निगम सफाई का कार्य करता आ रहा है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है ।

कमेटी प्र्वकता का कहना है कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है शहर के लोगो की ज़िंदगी से निगम खिलवाड़ कर रहा है कागज़ो में लीपापोथी करके शहर की जनता की आंखो मे धूल झोंकी जा रही है।

कॉंग्रेस ने कहा क निगम की इस कारगुजारी की वे कड़ी निंदा करती है और प्रशासन से मांग करती है की निगम के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच बैठाई जाए ताकि शहर की टेंकों की सफाई का सच जनता के सामने आए। शहर पीलिया जैसी बीमारियो से जूझ रहा है उसपर निगम का गैर-जिम्मेदाराना रुख शहर के लिए जानलेवा हो रहा है । शहरी कांग्रेस मांग करती है की निगम के खिलाफ तथ्यो को छुपने,लोगो के जीवन से खिलवाड़ का आपराधिक मामला दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए

The post अगर पिछले  2 साल मे शिमला निगम  ने टेंक की सफाई की तब क्यों नहीं मिला युग का शव? : सुंदरियाल appeared first on हिमाचल वॉचर.