Illegal Mining Archives - हिमाचल वॉचर

रोहड़ू के ग्रामीणों ने रात को खनन माफिया पर धावा बोल रंगे हाथों पकड़ा, पर पुलिस ने दिया भागने का मौका
लगभग 50-60 महिलाओं व पुरुषों ने रात 11 बजे खनन माफिया को रंगे हाथों पकड़ा लेकिन उक्त लोगों के अनुसार पुलिस द्वारा समय पर न पहुंचकर माफिया को भागने का मौका दिया गया।

शिमला- पब्बर नदी में अवैध खनन रोकने के लिए मैहंदली के पास सोमवार रात ग्रामीणों ने खनन माफिया पर धावा बोला तथा माफिया के वाहनों को रोका। यह वाकया रात 11 बजे का है तथा ग्रामीणों ने रात 11 बजे जब इसकी सूचना रोहड़ू पुलिस को दी तो पुलिस इसमें कोई भी गंभीरता न दिखाते हुए 2 बजे घटनास्थल पर पहुंची तथा तब तक अवैध खनन करने वाले वाहन मौके से निकल चुके थे व एक ही एल.एंड टी. मौके पर थी।

पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्य व महिला मंडल प्रधान सहित लगभग 50-60 महिलाओं व पुरुषों ने रात 11 बजे खनन माफिया को रंगे हाथों पकड़ा लेकिन उक्त लोगों के अनुसार पुलिस द्वारा समय पर न पहुंचकर माफिया को भागने का मौका दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोहड़ू सब्जी मंडी से लेकर सिदौर तक पब्बर नदी में हर रोज रात के अंधेरे में प्रभावशाली लोगों द्वारा अवैध खनन किया जाता है जिससे तटवर्तीय लोगों की नींद हराम हो गई है।

पंचायत प्रधान व महिला मंडल प्रधान सीमा चौहान ने बताया कि खनन माफिया को पुलिस प्रशासन, खनन विभाग व नेताओं का आशीर्वाद है जिनके बलबूते पब्बर नदी में बेखौफ बड़ी-बड़ी मशीनें रात के अंधेरे में अवैध खनन में लगी है। उन्होंने कहा कि पब्बर नदी से हर रात लगभग 20 गाडिय़ां अवैध रेत व बजरी लेकर निकल रही हैं जिससे लाखों रुपए माफिया कमा रहे हैं। पंचायत प्रधान रमेश कुमार ने बताया कि पब्बर नदी में हो रहे अवैध खनन बारे वह कई बार मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं लेकिन माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

न स्टाफ और न कोई वाहन फिर भी संभाला है 4 तहसीलों का जिम्मा : कमलेश

खनन विभाग के इंस्पैक्टर कमलेश कुमार ने कहा कि वह अकेले हैं न स्टाफ, न कोई वाहन तथा न ही कोई सुरक्षा उनके पास है फिर भी 4 तहसीलों का जिम्मा संभाले हुए हैं व चालान काटते हैं।

अवैध मार्गों को किया जाएगा बंद:शैलजा

जब इस बारे में जिला खनन अधिकारी शैलजा चौधरी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, हम शिकायत मिलने पर तुरंत एक्शन लेते हैं व चालान काटते हैं। उन्होंने भी माना कि विभाग के पास वाहन की कमी के चलते उनके कर्मचारियों को परेशानी आ रही है लेकिन पब्बर नदी में अवैध खनन रोकने के लिए खनन माफिया द्वारा जिन रास्तों का इस्तेमाल किया जाता है उन अवैध मार्गों को तुरंत बंद किया जाएगा।

टिप्पर व जेसीबी का चालान काटा: विकास

इस मामले में पुलिस पर लगे आरोप बारे जब अतिरिक्त थाना प्रभारी रोहड़ू विकास से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा खनन माफिया की गाडिय़ां रोके जाने की उनके पास कोई रिपोर्ट नहीं है लेकिन फोन आने के बाद पुलिस मौके पर गई थी तथा एक टिप्पर व एक जेसीबी का 45,000 रुपए का चालान काटा गया है।

The post रोहड़ू के ग्रामीणों ने रात को खनन माफिया पर धावा बोल रंगे हाथों पकड़ा, पर पुलिस ने दिया भागने का मौका appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग ने कड़े किए नियम, खनन किया तो 2 साल तक की कैद
शिमला- हिमाचल में गैर कानूनी तरीके से खनन किया तो दो साल तक की कैद हो सकती है। हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग की भू-विज्ञान विंग ने इसके लिए नियमों को कड़ा कर दिया है। विभाग ने इसके लिए विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी है। इसके लिए रोजाना आधार पर उन्हें एक रिपोर्ट भी देनी होगी।

सीमा क्षेत्रों में सायं आठ से सुबह छह बजे के बीच कच्चे माल को लाते वाहनों की आवाजाही तक प्रतिबंधित की गई है। मुख्यालय स्तर पर भी भू विज्ञानियों की तीन फ्लाइंग स्क्वायड की तैनाती की गई है। ये प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करेंगी। ये स्कवायड विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी करेंगी। यह जानकारी उद्योग विभाग के निदेशक अमित कश्यप ने दी है।

राज्य उद्योग विभाग के निदेशक अमित कश्यप ने सभी एसडीएम, माइनिंग अधिकारी, डीएफओ से अनुरोध किया गया है कि वे ऐसे सभी रास्तों को चिन्हित करें, जहां से अवैध खनन हो रहा है। ये पत्थर, बजरी और रेत का अवैध खनन रोकेंगे। सभी उपायुक्तों के इसके लिए लोक निर्माण विभाग में कमेटी बनाने को भी कहा गया है।

सभी उपायुक्तों को मासिक बैठकें लेने को भी कहा गया है। डीजीपी के सामने भी आवश्यक पुलिस सहयोग के लिए ये मामला उठाया गया है। खासकर उन्हें रात के समय सहयोग करने को कहा गया है। नए नियमों को भी अधिसूचित किया गया है। इसमें दो साल तक की कैद और 25 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

हालांकि, पिछले कुछ समय में ये पाया गया है कि ऐसी गतिविधियों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। विभाग ने निरीक्षण प्रणाली को पहले से अधिक दुरुस्त कर लिया है। हर अधिकारी फील्ड में इंस्पेक्शन करेंगे। वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी दैनिक आधार पर जानकारी देंगे।

नियमित निरीक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। माइनिंग गार्ड, सहायक माइनिंग निरीक्षक और माइनिंग निरीक्षक इस बारे में दैनिक आधार पर रिपोर्ट देंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई एक बैठक में भी ये तमाम मसले उठाए गए हैं।

जल्दी चिन्हित होंगी नई साइटें

प्रदेश में गैर कानूनी खनन का एक कारण ये भी है कि राज्य में अवैध खनन से मांगों को पूरा नहीं किया जा पा रहा है। विभाग ने राज्य में कई साइटों का चयन किया है। टेंडर और ऑक्शन से ये लीज पर दी जाएंगी। ये सरकार को रॉयल्टी भी देंगी।

The post हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग ने कड़े किए नियम, खनन किया तो 2 साल तक की कैद appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांग्रेस विधायक की पत्नी का टिप्पर अवैध खनन सामग्री ले जाते पकड़ा, चालान करने वाले एएसपी पर लटकी तबादले की गाज
अवैध खनन पर शिकंजे को लेकर एएसपी बद्दी गौरव शर्मा के तबादले की चर्चा भी जोरों पर है

शिमला- हिमाचल के बीबीएन में बिना एम फार्म निर्माण सामग्री ले जाते दून से कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी की पत्नी की कंपनी का टिप्पर पकड़ा है। सोमवार देर रात बद्दी पुलिस ने बैरियर पर चालक से कागजात मांगे, लेकिन वह पेश नहीं कर पाया।

पुलिस ने विधायक की पत्नी कुलदीप कौर उर्फ निधि चौधरी की कंपनी कुलदीप कौर एंड कंपनी के टिप्पर का अवैध खनन और ओवरलोडिंग का 61020 रुपये का चालान काटा है। चालान में बिना एम फार्म के टिप्पर में खनन सामग्री अवैध तरीके से ढोने के आरोप लगे हैं।

बददी बैरियर में पकड़े टिप्पर में 44 टन गटका बजरी मौजूद थीं। पुलिस का दावा है कि बजरी को अवैध रूप से कुंडलास स्टोन क्रशर से हरियाणा में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। सोमवार रात 2:30 बजे टिप्पर को गश्त के दौरान पकड़ा लिया गया।

मौके पर 25 टन माल की क्षमता वाले टिप्पर में अवैध रूप से 19 टन ओवरलोड बजरी पाई गई। बद्दी पुलिस ने 40 हजार रुपये और परिवहन विभाग ने 21020 रुपये का जुर्माना वसूला है।

खुद को हाई लाइट करने के लिए किया चालान- विधायक

दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि पकड़े गए टिप्पर के साथ एम फार्म मौजूद था। एएसपी ने स्वयं को चर्चा में रखने के लिए यह कार्रवाई की है। शहर में अन्य मुद्दों पर भी पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा था, लेकिन अन्य मामलों में पुलिस की रुचि कम नजर आ रही है।

बिना एम फार्म अवैध खनन पर की कार्रवाई

एएसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान बददी बैरियर पर कुलदीप कौर के टिप्पर नंबर एचपी 12एच-8972 का अवैध खनन करने पर 40 हजार का चालान किया है। ओवर लोडिंग पर परिवहन विभाग ने 21020 हजार का चालान किया है। एएसपी ने कहा कि टिप्पर के साथ पुरानी तारीख के एम फार्म का प्रयोग किया जा रहा था।

स्थानांतरण की चर्चा भी जोरों पर

अवैध खनन पर शिकंजे को लेकर एएसपी बद्दी गौरव शर्मा के तबादले की चर्चा भी जोरों पर है। बताया जा रहा है कि उनके तबादले के तीन डीओ नोट लग चुके हैं।

वहीं भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बबलू पंडित, दून भाजपा प्रवक्ता तरसेम चौधरी ने कहा कि अवैध खनन पर शिकंजा कसने वाले अधिकारी पर तबादले की गाज लटकी हुई है। एएसपी का तबादला अनुचित तरीके से हुए तो भाजपा उग्र आंदोलन कर सरकार का घेराव करेगी।

File Poto: Amar Ujala/Representational

The post कांग्रेस विधायक की पत्नी का टिप्पर अवैध खनन सामग्री ले जाते पकड़ा, चालान करने वाले एएसपी पर लटकी तबादले की गाज appeared first on हिमाचल वॉचर.