IAS Archives - हिमाचल वॉचर

रेणुका बांध भूमि के अधिग्रहण मामले में गिरफ्तार हो सकते हैं हिमाचल के कई बड़े अफसर
रेणुका बांध भूमि के अधिग्रहण मामले में सीनियर आईएएस समेत कई अफसर विजिलेंस जांच के लपेटे में आ गए हैं। जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। आरोपी अफसरों के खिलाफ काफी साक्ष्य एकत्रित किए जा चुके हैं। एक के बाद एक खुल रही परत से विजिलेंस मुख्यालय में इस मामले पर समीक्षा बैठक की जा रही है।

इसके बाद इस केस में संलिप्त रहे आरोपियों की गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। गोलमाल में एक नायाब तहसीलदार का नाम भी सामने आया है। इनमें से जीएम स्तर का अफसर रिटायर भी हो चुका है। मामले में एक वरिष्ठ आईएएस अफसर भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। यह अफसर मौजूदा समय में केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव रैंक पर तैनात है।

जांच में पाई गई गड़बड़ी

विजिलेंस जांच में साफ हो गया है कि रेणुका बांध के लिए खरीदी गई भूमि में अनियमितताएं हुई हैं। मामले में प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं राजस्व विभाग के तत्कालीन अधिकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। जांच में सामने आया है कि बांध के लिए अधिग्रहण की गई कई बीघा भूमि सिरमौर से बाहर रहने वालों की भी निकली है।

यहां गोलमाल यह है कि बाहरी राज्यों से आकर कुछ लोगों ने पहले भूमि खरीदी और बाद में छह माह के भीतर उसके आगे कई गुणा दामों में बेच दिया है। एडीजीपी विजिलेंस पृथ्वी राज ने कहा कि हर पहलू पर जांच चल रही है।

यह है मामला

मुख्यमंत्री के रेणुका प्रवास के दौरान 12 नवंबर 2013 को यह मामला कुछ स्थानीय लोगों की ओर से उनके ध्यान में लाया गया था। भूमि अधिग्रहण व खरीदने के मामले में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन पर गंभीर आरोप लगाए गए। इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधीश सिरमौर को जांच के आदेश दिए। जांच अतिरिक्त जिलाधीश सिरमौर की तरफ से की गई। इसके बाद यह मामला विजिलेंस के सपुर्द कर दिया गया।

The post रेणुका बांध भूमि के अधिग्रहण मामले में गिरफ्तार हो सकते हैं हिमाचल के कई बड़े अफसर appeared first on हिमाचल वॉचर.

22 की उम्र में बना अफसर, ये रहा कामयाबी का राज
हमीरपुर- सबसे कम उम्र में आईएएस अधिकारी बनने वाले उपायुक्त रितेश चौहान की प्रेरणा से ही विश्व मोहन ने कामयाबी की यह इबारत लिखी है। वह प्रदेश के दूसरे सबसे कम उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास कर प्रशासनिक अधिकारी बनेंगे। ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में विश्व मोहन ने बताया कि उन्हें आईएएस अधिकारी बनने के लिए उपायुक्त रितेश चौहान ने प्रेरित किया था।

रितेश जब बिलासपुर में उपायुक्त के पद पर थे, उस दौरान विश्व मोहन ने 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर में टॉप किया था। सभी अखबारों के पहले पेज पर ‘आईएएस अधिकारी बनना लक्ष्य’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इस पर तत्कालीन उपायुक्त रितेश चौहान ने उन्हें अपने ऑफिस बुलाया। उन्होंने 12वीं में टॉप करने पर बधाई दी। साथ ही आईएएस अधिकारी बनने के लिए यूपीएससी की तैयारी करने के टिप्स दिए।

उनसे प्रेरणा लेकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की। इस बीच इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी चलती रही। चार वर्षीय इंजीनियरिंग को साढ़े तीन वर्ष में पूरा करने के साथ एमएससी में एडमिशन ली। इसकी पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारियों के लिए सुबह-शाम और दिन में जब भी समय मिला, मेहनत की। समाजशास्त्र, भूगोल, राजनीतिक शास्त्र, करंट अफेयर्स की पत्रिका, ऑनलाइन स्टडी के अलावा विभिन्न लेखकों की सामान्य ज्ञान की पुस्तकें पढ़ीं।

विश्व मोहन ने कहा कि वर्ष 2014 में ही एमएससी की पढ़ाई में व्यस्त रहने के चलते उन्होंने कोचिंग नहीं ली। वह बिलासपुर जिले के मतियाल गांव के रहने वाले हैं। यह गांव हमीरपुर जिले की सीमा से सटा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। कहा कि उनका मकसद नि:स्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करना है।

The post 22 की उम्र में बना अफसर, ये रहा कामयाबी का राज appeared first on हिमाचल वॉचर.