HRTC SIRMOUR Archives - हिमाचल वॉचर

नशे में धुत होकर तेज बस चलाने और यात्रियों से गाली-गलोच करने पर परिवहन निगम चालक निलंबित
शिमला- हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक चालक को शराब पीकर तेज रफ्तार बस चलाना महंगा पड़ा। यात्रियों की तरफ से शिकायत मिलने पर निगम प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को सस्तेंड कर दिया। एचआरटीसी के एक चालक ने बुधवार को नशे में धुत होकर तेज रफ्तार बस चलाने और यात्रियों के साथ गाली-गलोच करने की धारटीधार नव निर्माण मंच ने बस अड्डा प्रभारी से शिकायत की।

मंच के अध्यक्ष किशोरी लाल, उपाध्यक्ष राजेश, सचिव अरुण पाल, मुख्य सलाहकार राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, दीप राम, राजन, अर्चना, पूजा, शिवानी, रेश्मा, अंकित, शेरजंग, अनिल, चमनलाल, रामपाल, सुनील और राहुल आदि ने बताया कि बुधवार को खैर से नाहन की ओर आने वाली निगम की बस में चालक देवराज ने नशे में धुत होकर यात्रियों के साथ बदसूलकी की।

उन्होंने बताया कि चालक शराब पीकर गाड़ी तेज गति से चला रहा था। इस कारण कई यात्री तो बीच में ही बस से नीचे उतर गए। जब यात्रियों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह उनके साथ गाली-गलोच करने लगा। इसके बाद चालक ने धारटीधार नव निर्माण मंच के सदस्यों के साथ भी बदसलूकी की।

बस के नाहन बस स्टेंड पहुंचने पर धारटीधार नव निर्माण मंच के सदस्यों ने बस अड्डा प्रभारी को इसकी शिकायत की। बस अड्डा प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि चालक बस स्टेंड पर गाड़ी खड़ी करने के बाद फरार हो गया। इस कारण उसका मेडिकल नहीं हो पाया। उन्होंने इस बारे में रिपोर्ट बनाकर क्षेत्रीय प्रबंधक को भेज दी है।

एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन संजीव बिष्ट ने बताया कि उन्हें बस चालक के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने और यात्रियों के साथ बदसलूकी की शिकायत मिली है। इस पर कार्रवाई करते हुए चालक को निलंबित कर दिया गया है।

The post नशे में धुत होकर तेज बस चलाने और यात्रियों से गाली-गलोच करने पर परिवहन निगम चालक निलंबित appeared first on हिमाचल वॉचर.