HRTC Fake Ticket Scam Archives - हिमाचल वॉचर

एचआरटीसी टिकट बुकिंग घोटाला: एक ही टिकट के सीरियल नंबर दो दिन तक जारी
कुल्लू-  मनाली में एचआरटीसी के टिकट बुकिंग काउंटर में गड़बड़ झाले का पर्दाफाश हुआ है। इसका खुलासा तब हुआ है जब एक ही टिकट के सीरियल नंबर 02 दिन तक जारी होते रहे। एचआरटीसी के इंस्पेक्टर ने उक्त मामला पकड़ा है। मनाली के टिकट काउंटर से 03 अक्तूबर को जारी टिकट नंबर 20161003002, सीरियल नंबर 0191081 मनाली से हरिद्वार तक बना हुआ था।

यात्री ने इस टिकट पर चार अक्तूबर को यात्रा करनी थी, लेकिन ठीक इसी तरह से एक और टिकट बनाकर उस पर कटिंग करके 04 अक्तूबर की जगह 05 अक्तूबर की तारीख लिखी हुई थी, वहीं डबलिंग सीट नंबर होने का भी पता चला है। एक और टिकट नंबर 20161004003180 व सीरियल नंबर 0191080 इस पर भी कटिंग की हुई थी। ऐसे में साफ पता चल रहा है कि मनाली में एचआरटीसी के बुकिंग काउंटर में गड़बड़ झाला हो रहा है।

सबसे बड़ी बात यह है कि निगम ने कुल्लू और मनाली के दोनों टिकट काउंटर प्राइवेट ठेके पर देकर रखे हुए हैं। इतना ही नहीं, जब विभागीय निरीक्षकों के सामने यह मसला आया उसके बावजूद अभी तक दोषियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। निजी हाथों में बुकिंग काउंटर देकर कब से यह गड़बड़ झाला हो रहा है इसका भी खुलासा होना सबके लिए जरूरी हो गया है।

से मिली जानकारी के अनुसार जब कुल्लू बस स्टैंड पर हरिद्वार जा रही बस पर 46,47,48,49 और 50 नंबर सीटों पर दो-दो सवारियां अपना हक जमाने लगी तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। उसके बाद विभागीय इंस्पेक्टरों ने नई टिकटें बनाकर सवारियों को एडजस्ट किया, वहीं कटिंग की हुई टिकटों को अपने पास रखकर आरएम कार्यालय कुल्लू में जमा करवा दिया है, जिसकी छानबीन चल रही है।

कुल्लू सबसे कमाऊ डिपु

कुल्लू डिपो प्रदेश के सबसे कमाऊ डिपुओं में शुमार है। मनाली से हर दिन वोल्वो बसों की जमकर बुकिंग होती है। ऐसे में अब सवाल उठने यह भी शुरू हो गए हैं कि आखिर सरकार को ऐसी क्या मजबूरी पड़ी कि उन्होंने प्रदेश के सबसे कमाऊ डिपुओं में शुमार कुल्लू के मनाली और कुल्लू के टिकट बुकिंग काउंटर को निजी व्यक्तियों के हाथों में दे दिया है।

यह भी जांच होनी चाहिए कि जब सरकार को इससे अच्छी आमदन हो रही थी तो फिर इन टिकट काउंटरों को निजी हाथों में देने की क्या जरूरत थी।

The post एचआरटीसी टिकट बुकिंग घोटाला: एक ही टिकट के सीरियल नंबर दो दिन तक जारी appeared first on हिमाचल वॉचर.