HPV Vaccination Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल में 5 साल में सामने आए सर्विकल कैंसर के 3,800 मामले, 29 मार्च से किशोरियों को लगेगी फ्री HPV वैक्सीन
शिमला : हिमाचल प्रदेश में सर्विकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरु हो चुका है। 29 मार्च से 14 से 15 साल की किशोरियों का टीकाकरण शुरू होगा। सर्विकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जो गर्भाशय के निचले हिस्से (गर्भाशय ग्रीवा) में विकसित होता है। इसे बच्चेदानी के मुंह का कैंसर कहते है। यह स्तन कैंसर बाद महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है।

यह मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) संक्रमण के कारण होता है। यह एक गंभीर प्रकार का कैंसर है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार यदि समय पर इसकी स्क्रीनिंग करवाई जाए और सही उम्र में टीकाकरण कराया जाए, तो इस बीमारी को रोका जा सकता है।

हिमाचल में पिछले 5 सालों में 3,800 मामले

हिमाचल वॉचर से बातचीत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के मिशन डायरेक्टर आईएएस प्रदीप कुमार ठाकुर ने बताया कि “अभियान के बाद इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किशोरियों का टीकाकरण चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टीका सिर्फ एक डोज में लगाया जाएगा और पूरी तरह सुरक्षित है।”

वहीं राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविंदर कुमार ने बातचीत में बताया कि “हिमाचल प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में सर्विकल कैंसर के करीब 3,800 मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए प्रदेश में रोकथाम और जागरूकता के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रदेश के 378 सरकारी अस्पतालों में तीन महीने तक चलेगा। किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन की डोज सात रविवार को लगाई जाएगी। टीकाकरण के लिए U-WIN पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा।”

टीकाकरण की तिथियां:

29 मार्च

5 अप्रैल

12 अप्रैल

19 अप्रैल

10 मई

24 मई

21 जून

सर्विकल कैंसर के कारण

HPV वायरस का लंबे समय तक संक्रमण

कम उम्र में यौन संबंध

कई यौन साथी

कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली

धूम्रपान

सर्विकल कैंसर के लक्षण

इसे ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है, क्योंकि शुरुआती चरण में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते है। अगर आपको अपने शरीर में ये बदलाव दिखते है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ:

शारीरिक संबंध के बाद खून आना

कमर में दर्द

मासिक धर्म के बीच असामान्य रक्तस्राव

रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) के बाद रक्तस्राव

शरीरिक संबंध के दौरान दर्द

बदबूदार या असमान्य वजाइनल डिस्चार्ज

पेशाब और मोशन लीक करना

सर्विकल कैंसर से बचाव :

HPV वैक्सीन लगवाना सर्विकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

21 से 65 साल की हर महिला को सर्विकल कैंसर सक्रीनिंग करवानी चाहिए।

हर तीन साल में एक बार पैप स्मीयर टेस्ट करवाएं।

हर महिला को पांच साल में HPV टेस्टिंग करवानी चाहिए।

सुरक्षित यौन संबंध बनाएं, एक ही पार्टनर के साथ।

किसी भी असामान्य लक्षण जैसे अनियमित रक्तस्राव या दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

The post हिमाचल में 5 साल में सामने आए सर्विकल कैंसर के 3,800 मामले, 29 मार्च से किशोरियों को लगेगी फ्री HPV वैक्सीन appeared first on हिमाचल वॉचर.