HP Elementary Education Dept Archives - हिमाचल वॉचर

शास्त्री व पीईटी अध्यापकों के साक्षात्कार 21 अक्तूबर से ऊना में
ऊना- बैच के आधार पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भरे जा रहे शास्त्री (ओटी) व पीईटी अध्यापकों (अनुबंध आधार पर) के 19 पद जिसमें शास्त्री अध्यापक के 11 पद तथा पीईटी अध्यापक के 08 पद शामिल हैं का साक्षात्कार 21 अक्तूबर को सुबह 10:00 बजे उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के कार्यालय में लिए जायेगा।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा एचआर गुलेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए  रोजगार कार्यालयों द्वारा प्रायोजित शास्त्री अध्यापक के 11 पदों जिसमें सामान्य श्रेणी से 03 पद बैच 2008, सामान्य आईआरडीपी के 02पद बैच 2010, अनुसूचित जाति के 02 पदों के लिए बैच 2012, अनुसूचित जाति आईआरडीपी का 01 पद बैच 2013 तथा अन्य पिछडा वर्ग के 03 पदों के लिए बैच 2011 तक के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 व 22 अक्तूबर को प्रात: 10:00 बजे से से लिया जायेगा जबकि पीईटी अध्यापक के 08 पदों जिसमें सामान्य श्रेणी के 02 पद बैच 2000, सामान्य श्रेणी आईआरडीपी के 02 पद बैच 2002, अनुसूचित जाति के 02 पद बैच 2008 तथा ओबीसी श्रेणी के 02 पद बैच 2002 तक के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 25 से 27 अक्तूबर तक सुबह 10:00 बजे से लिया जाएगा।

साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ मैट्रिक, 12वीं, बीए (B.A) या एमए (M.A.) पास का प्रमाण पत्र, बीएड का प्रमाण पत्र, ओटी में टेट पास होने का प्रमाण पत्र, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी ओबीसी, एससी, एसटी व आईआरडीपी का प्रमाण पत्र, ओटी में टेट पास दर्शाते हुए रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कॉर्ड, प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी द्वारा छह माह से कम अवधि का चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र तथा नवीनतम फोटोग्राफ साथ लाना आवश्यक है।

उपनिदेशक ने जानकारी देते हुए यह भी बताय कि रोजगार कार्यालयों द्वारा प्रायोजित नामों के आधार पर साक्षात्कार को लेकर संबंधित अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र जारी कर दिए गए हैं। यदि प्रार्थी का नाम संबंधित रोजगार कार्यालय से संप्रेषित न किया गया हो और वह साक्षात्कार के लिए निर्धारित बैच तथा टेट पास हो तो वह भी निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकता है। तथा जो अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होंगे उनकी उम्मीदवारी भविष्य में इन पदों के लिए मान्य नहीं होगी तथा इस संबंध में कोई भी प्रतिवेदन या दावेदारी स्वीकार नहीं होगी। इन पदों के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता संबंधी जानकारी निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश की वैबसाइट पर भी उपलब्ध है।

Photo: Aircto

The post शास्त्री व पीईटी अध्यापकों के साक्षात्कार 21 अक्तूबर से ऊना में appeared first on हिमाचल वॉचर.