HP Disaster Relief Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल सरकार ने आपदा प्रभावितों को किराये के लिए जारी किए 8.97 करोड़
शिमला :  राज्य सरकार ने उन आपदा प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की है जिनके मकान वर्ष 2025 में भारी बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे या रहने योग्य नहीं रहे थे। राज्य सरकार ने कहा कि इन परिवारों को किराये के लिए वित्तीय सहायता के रूप में 8 करोड़ 97 लाख 90 हज़ार रुपये जारी किए गए हैं।

वर्ष 2025 में 16,488 परिवार हुए थे प्रभावित

राज्य सरकार के अनुसार, प्रत्येक आपदा प्रभावित परिवार को शहरी क्षेत्रों में 10,000 रुपये तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 5,000 रुपये प्रति परिवार किराया सहायता के रूप में दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के 2,817 परिवार तथा शहरी क्षेत्रों के 88 परिवारों को यह सहायता मिल चुकी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेशभर में लगभग 16,488 परिवार प्रभावित हुए थे। इस दौरान 2,246 मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त तथा 7,888 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे।

विशेष राहत पैकेज के तहत पहली किस्त जारी

सरकार ने बताया कि विशेष राहत पैकेज के तहत क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए 141 करोड़ 61 लाख रुपये की पहली किस्त लाभार्थियों को जारी कर दी गई है। बीते तीन वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं से प्रदेश में निजी और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। अनुमान के अनुसार, 16,500 करोड़ रुपये से अधिक नुकसान हुआ है।

राज्य सरकार का कहना है कि विशेष राहत पैकेज के तहत पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों के लिए दी जाने वाली राहत राशि को 1.30 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया है। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे एवं पक्के मकानों के लिए सहायता राशि 1 लाख रुपये निर्धारित की गई है। घरेलू उपयोग की वस्तुओं के नुकसान पर दी जाने वाली राहत राशि को 2,500 रुपये से बढ़ाकर मकान मालिकों के लिए 1 लाख रुपये तथा किरायेदारों के लिए 50 हज़ार रुपये किया गया है। पॉलीहाउस के नुकसान पर 25 हजार रुपये तथा मलबा या गाद हटाने के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया है।

सरकार ने कहा कि वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा के आकलन हेतु आई केंद्रीय टीम ने 9,042 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान लगाया था। राज्य सरकार ने कहा कि रिकार्ड समय में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पेयजल आपूर्ति को तेजी से बहाल किया गया है।

The post हिमाचल सरकार ने आपदा प्रभावितों को किराये के लिए जारी किए 8.97 करोड़ appeared first on हिमाचल वॉचर.