HP Department of Language and Culture Archives - हिमाचल वॉचर

गेटी थियेटर मे सुपरिचित कवि, कथाकार और चिंतक उदयन वाजपेयी से साक्षात्कार का आयोजन
शिमला- शिमला की साहित्यिक संस्था ‘उत्स’ की ओर से सुपरिचित कवि, कथाकार और चिंतक  उदयन वाजपेयी से साक्षात्कार का आयोजन निश्चित किया गया है। भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से  यह आयोजन स्थानीय गेटी थियेटर परिसर के रिहर्सल कक्ष में कल 6 सितंबर  को दोपहर बाद 3 बजे होगा।

उत्स के अध्यक्ष डा. तुलसी रमण ने कहा कि इस अवसर पर उदयन वाजपेयी कविता, कहानी, निबंध, नाटक और फिल्म जैसी विधाओं पर लेखकों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों से अपने विचार सांझा करेंगे। इस तरह के सर्जनात्मक सम्वाद के साथ ही कवि उदयन वाजपेयी का ‘कविता पाठ’ भी होगा। इस आयोजन में रचनात्मक सम्वाद के लिए लेखकों, कलाकारों, पत्रकारों तथा बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया है।

उदयन वाजपेयी एक बहुसर्जक रचनाकार इस अर्थ में हैं कि उन्होंने कविता, कहानी,निबंध आदि विधाओं में लेखन किया है। इन विधाओं में उनके आठ महत्वपूर्ण संग्रह प्रकाशित हुए हैं। उदयन वाजपेयी ने साहित्यिक रचनाओं पर निर्मित कई फिल्मों के सम्वाद लिखे हैं और जोज़ेफ ब्राडस्की [रूस], मिशियो माण्डो [जापान], आक्टावियो पाज़ [मैक्सिको], फ्रांक आंद्रेजेम [फ्रांस], तथा रामचंद्र गांधी [भारत] की कृतियों के हिंदी में अनुवाद भी किए हैं। अपने देश के अनेक नगरों के अतिरिक्त मास्को, पेरिस,कठमांडू आदि में भी कला, साहित्य, लोकतंत्र और कविता जैसे विषयों पर उदयन वाजपेयी के व्याख्यान हुए हैं। लेविनी [स्विटज़रलैंड] तथा पेरिस [फ्रांस] में वह राइटर इन रेसिडेंट रह चुके हैं। वह रज़ा फाउंडेशन तथा कृष्ण बलदेव वैद पुरस्कारों से सम्मानित लेखक हैं।

उदयन वाजपेयी चिकित्सा स्नातक हैं और इन दिनों गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में अध्यापन कर रहे हैं। इसी के साथ वह साहित्य, कला और सभ्यता की चर्चित पत्रिका ‘समास’ के सम्पादक भी हैं। डा. तुलसी रमण ने कहा कि उत्स की ओर से गुज़रे सालों में भी सृजनात्मक सम्वाद के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए जाते रहे हैं और शीघ्र ही ‘उत्स’ पत्रिका का प्रकाशन आरम्भ करने की भी योजना है।

Photo: Vatsanurag BlogSpot

The post गेटी थियेटर मे सुपरिचित कवि, कथाकार और चिंतक उदयन वाजपेयी  से साक्षात्कार का आयोजन appeared first on हिमाचल वॉचर.