Himachal Pradesh Forensic Science Laboratory Junga Archives - हिमाचल वॉचर

सीआईडी ने युग हत्याकांड मामले में किया चालान दाखिल, पर फास्ट ट्रैक में केस चलाने का कोई आवेदन नहीं
शिमला- शिमला में के बचुचर्चित चार वर्षीय युग के अपहरण व हत्या के मामले में  प्रदेश सीआईडी ने मंगलवार को शिमला के सीजेएम कोर्ट में चालान दाखिल कर दिया है। पुलिस अधीक्षक, सीआइडी अशोक कुमार ने बताया कि युग हत्याकांड को लेकर सीजेएम कोर्ट शिमला में डीएनए रिपोर्ट आने के बाद चालान पेश कर दिया गया है!

सीआईडी ने चालान में हत्या के तीनों आरोपियों चंद्र शर्मा, तेजेंद्र पाल सिंह व विक्रांत बख्शी को आरोपी बनाया गया है। चालान के साथ ही फोरेंसिक लैब जुन्गा से आई डीएनए रिपोर्ट व फोरेंसिक रिपोर्ट को भी दाखिल कर दिया गया है।

पढ़ें: युग हत्याकांड से जुड़ी सभी खबरें

फोरेंसिक लैब जुन्गा से आई डीएनए रिपोर्ट में पानी के टैंक से बरामद किए गए कंकाल से युग के माता-पिता की डीएनए मैच  हो गया है। तथा डीएनए रिपोर्ट आने के बाद अब सारा मामला साफ हो गया है। प्रदेश सीआईडी द्वारा कोर्ट में दाखिल किए गए चालान में आरोपियों के मोबाइल फोन और बरामद किए गए तथ्यों जिसमे  की 12 हजार लीटर पानी के टैंक से बरामद किया गया बड़ा पत्थर जिससे बांधकर युग को फेंका गया था, अपहरण वाली कोठी से बरामद तथ्यों का हवाला दिया। सीआईडी ने युग के अपहरण व हत्या के मामले को हत्या के आरोपी विक्रांत बख्शी के मोबाइल फोन से बरामद वीडियो और मोबाइल फोन की सीडीआर सहित अन्य तथ्यों के आधार पर सुलझाया था। आरोपी विक्रांत बख्शी के मोबाइल  फोन से बरामद विडियो में युग बिना कपड़ों के जोर-जोर से चिल्ला रहा था, ‘पापा मुझे बचा लो, ये लोग मुझे मार डालेंगे, ये बहुत खतरनाक लोग हैं।’ इस विडियो को शिमला पुलिस ने चोरी के मामले में अपने मालखाने में सदर थाने में रखा हुआ था।

फास्ट ट्रैक में केस चलाने को नहीं किया आवेदन

हालांकि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से कह चुके हैं। पर सीआइडी की तरफ से पेश किए गए चालान में मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए कोई आवेदन नहीं किया गया है।

The post सीआईडी ने युग हत्याकांड मामले में किया चालान दाखिल, पर फास्ट ट्रैक में केस चलाने का कोई आवेदन नहीं appeared first on हिमाचल वॉचर.