Himachal Panchayat Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल में पंचायत चुनावों की घोषणा, 1, 3 और 5 जनवरी को किया जाएगा मतदान
शिमला- हिमाचल में आखिरकार दूसरे चरण के पंचायत चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। ये चुनाव जनवरी में आयोजित किए जाएंगे। सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। शीत सत्र खत्म होते ही शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रैंस बुलाई गई थी जिसमें चुनावों की तिथियों की घोषणा की गई। इसके अनुसार हिमाचल में 1, 3 और 5 जनवरी को मतदान किया जाएगा।

पहले चरण में भरमौर, पांगी और स्पीति ब्लॉकों में पंचायत चुनाव हो चुके हैं। स्पीति में पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भी चुनाव हो गया है। ऐसे में अब दूसरे चरण के चुनाव करवाए जा रहे हैं। चुनावों की घोषणा होते ही सभी जिलों में निर्वाचन अधिकारियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। वहीं स्‍थानीय स्तर पर चुनाव की सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।

हिमाचल में आखिरकार दूसरे चरण के पंचायत चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। ये चुनाव जनवरी में आयोजित किए जाएंगे। सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। शीत सत्र खत्म होते ही शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रैंस बुलाई गई थी जिसमें चुनावों की तिथियों की घोषणा की गई। इसके अनुसार हिमाचल में 1, 3 और 5 जनवरी को मतदान किया जाएगा।

पहले चरण में भरमौर, पांगी और स्पीति ब्लॉकों में पंचायत चुनाव हो चुके हैं। स्पीति में पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भी चुनाव हो गया है। ऐसे में अब दूसरे चरण के चुनाव करवाए जा रहे हैं। चुनावों की घोषणा होते ही सभी जिलों में निर्वाचन अधिकारियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। वहीं स्‍थानीय स्तर पर चुनाव की सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।

दूसरे चरण के चुनाव की तिथियों में प्रदेश के तकरीबन सभी जिले शामिल किए गए हैं लेकिन जिला कांगड़ा को इसमें शामिल नहीं किया गया है। यहां पर बाद में चुनाव करवाए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के अनुसार जिले की 748 पंचायतों में चुनाव की तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी।

पंचायत प्रधानों व उप प्रधानों के मतों की गणना चुनाव के दिन ही शाम पांच बजे के बाद की जाएगी। वहीं, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की मतगणना 7 जनवरी को की जाएगी। ये मतगणना विकास खंड स्तर पर की जाएगी। चुनाव में किन किन कर्मचारियों की तैनाती होगी, इस बारे में संबंधित कर्मचारियों को सूचित किया जा रहा है।

The post हिमाचल में पंचायत चुनावों की घोषणा, 1, 3 और 5 जनवरी को किया जाएगा मतदान appeared first on हिमाचल वॉचर.