Himachal CM Archives - हिमाचल वॉचर

गरीब होने का ख़मयाज़ा भुगत रहे, महीनों से बेघर चरान खड्ड बस्ती विस्तापितों की मुख्यमंत्री से आशियाने की फरियाद
धर्मशाला- धर्मशाला नगर के चरान खड्ड क्षेत्र में पिछले 35 सालों से झुग्गिओं में 290 परिवारों को 16-17 जून, 2016 को नगर निगम धर्मशाला ने बिना किसी पूर्नवास नीति के चरान खड्ड बस्ती से उजाड़ दिया था। जिला प्रशाशन की निर्दयता के मारे इन गरीबों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलकर सर के ऊपर छत की फरियाद करने का एक अवसर मिला!

मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के स्मार्ट सिटी धर्मशाला के दौरे के दौरान चरान खड्ड बस्ती से उजड़े विस्थापितों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

चरान खड्ड बस्ती पूर्नवास समिति व कांगड़ा नागरिक समुह के प्रतिनिधिओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके विस्थापित समुदाय की समस्याओं के बारे में बात करी। चरान खड्ड बस्ती पूर्नवास समिति के प्रतिनिधिओं ने मुख्यमंत्री को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें सितम्बर माह में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये किये गये आवेदनों की प्रक्रिया की कार्यवाही को तेज करने की मांग की गई है।

पढ़ें: क्या स्मार्टसिटी धर्मशाला के पास गरीबों के लिए नहीं कोई जगह?

यदि विस्थापित समुदाय इस योजना के लिये योग्य नहीं है तो राज्य सरकार उनके पूर्नवास के लिये जल्दी ही प्रक्रिया शुरु करे। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विभिन्न रोजगार स्कीमों में विस्थापित समुदाय के लोगों को जोड़ा जाये और साथ ही चरान खड्ड बस्ती पूर्नवास समिति ने यह भी मांग की है की 35 वर्षों से धर्मशाला नगर में रहने के बावजूद राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन ने समुदाय को मतदान देने के संवैधानिक अधिकार व पीडीएस प्रणाली से वंचित किया गया है तो इन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाये व समुदाय को राशन कार्ड मुहया किये जायें।

पढ़ें:30 साल पुरानी धर्मशाला बस्ती में रहने वाले करीब 1,500 प्रवासी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर

16-17 जून 2016 को 35 साल पूरानी बस्ती के लोगों को बिना किसी पुर्नवास नीति के नगर निगम धर्मशाला ने विस्थापित कर दिया था। बस्ती को उजाड़ने के तीन माह पहले नगर निगम ने युनाइटेड नेशन डेवल्पमेंट प्रोग्राम कि टीम कि सहायता से बस्ती का एक सर्वे किया था। जिसके अनुसार कुल 290 परिवार चरान खड्ड बस्ती में रह रहे थे।

पढ़ें: अब जिले के व्यवस्थापक ने अपनाया जंगल राज , बेघर रहने वाले लोगों और कार्यकर्ताओं को उनकी मदद के लिए धमकाया जा रहा

विस्थापित हुये परिवारों में से 115 परिवारों ने 6 सित्तम्ब्र से 10 सित्तम्बर तक , प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत “सब के लिये आवास” स्कीम के अन्दर नगर निगम धर्मशाला कार्यालय में आवेदन किया। लेकिन अभी तक नगर निगम ने इस कार्यवाही को आगे नहीं बढ़ाया है।

The post गरीब होने का ख़मयाज़ा भुगत रहे, महीनों से बेघर चरान खड्ड बस्ती विस्तापितों की मुख्यमंत्री से आशियाने की फरियाद appeared first on हिमाचल वॉचर.

‘अपने फायदे के लिए वीरभद्र ने ली करोड़ों की रिश्वत’
भाजपा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के बाद अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगया कि वीरभद्र ने अपने लाभ के लिए वेंचर एनर्जी एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की एक रद्द परियोजना को मंजूरी दी। इसके लिए उन्होंने रिश्वत ली है।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ झूठे तथ्यों के सहारे भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है जबकि वह अपने मुख्यमंत्रियों पर लगे आरोपों पर चुप है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी में अगर नैतिकता बची है तो उन्हें रावत और वीरभद्र का तत्काल इस्तीफा लेना चाहिए।

इसे कांग्रेस शासित राज्यों को निशाना बनाकर खुद पर लगे आरोपों पर कांग्रेस को बैकफुट पर डालने की रणनीति माना जा रहा है। प्रसाद ने वीरभद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत होने की बात कही।

उन्होंने दावा किया कि रद्द परियोजना को मंजूरी देने के लिए वीरभद्र को करोड़ों रुपये की रिश्वत दी गई। उन्होंने सवाल किया कि अगर आरोप गलत हैं तो वीरभद्र के रिश्तेदारों और ओएसडी के शेयर उस कंपनी में क्यों हैं जिसकी परियोजना को नियमों को ताक पर रख कर मंजूरी दी गई।

‘भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मुख्यमंत्रियों से इस्तीफा ले कांग्रेस’

उन्होंने दावा किया कि इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनिया संसद की कार्यवाही चलाने की मांग करने वाले अपने पार्टी के सांसद को फटकार लगाती हैं, जबकि राहुल बहुत बोलते हैं। उन्हें ज्यादा बोलने से बचते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अपने मुख्यमंत्रियों से इस्तीफा लेना चाहिए।

दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद के वीरभद्र पर आरोप

-जिस कंपनी की रद्द परियोजना को मंजूरी दी गई उसमें मुख्यमंत्री की पत्नी, बेटे और ओएसडी के शेयर हैं।

-जिस आनंद नाम के व्यक्ति ने परियोजना के लिए मुख्यमंत्री से संपर्क साधा उसके खाते में छह करोड़ रुपये जमा किए गए।

-वीरभद्र ने स्कूटर और ऑयल टैंकर से सेबों की सप्लाई कराई

-वीरभद्र ने फार्म हाउस खरीदने में भी घोटाला किया

पार्टी ने इस मामले में मुख्यमंत्री के इस्तीफे के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से चुप्पी तोड़ने की मांग की है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जिन मामलों का रविशंकर प्रसाद जिक्र कर रहे हैं वे दिल्ली हाईकोर्ट, आयकर विभाग के विभिन्न अपीलीय प्राधिकरणों समेत आईटी ट्रिब्यूनल में लंबित हैं। सीबीआई और आईटी इसमें विस्तृत जवाब दायर कर चुके हैं। इन आरोपों की विस्तृत जांच हो चुकी है। यह रिपोर्ट बंद लिफाफे में दिल्ली हाईकोर्ट के पास है। आरोप पुराने हैं और राजनीतिक द्वेष के तहत दोबारा उठाकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

The post ‘अपने फायदे के लिए वीरभद्र ने ली करोड़ों की रिश्वत’ appeared first on हिमाचल वॉचर.