Gagret Archives - हिमाचल वॉचर

राज्य में बढ़ती हत्या, लूट व महिलाओं पर अपराध से बिगड़ी प्रदेश की छवि
शिमला-  हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में अपराध की गूंज सुखद संकेत नहीं देती है। हत्या, लूट व महिलाओं पर अपराध के लगातार बढ़ते मामले साबित करने के लिए काफी हैं कि अब पहाड़ की हवाएं शांत नहीं रह गई हैं। राज्य में बढ़ता अपराध न केवल प्रदेश की छवि को आघात पहुंचा रहा है बल्कि सामाजिक व नैतिक मूल्यों के पतन की कहानी भी कह रहा है। बढ़ती आपराधिक वारदातों के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना घर करने लगी है। यह समझ से परे है कि रिश्तों की डोर इतनी कच्ची क्यों हो रही है कि अपनों के खून से हाथ रंगने से भी गुरेज नहीं किया जा रहा।

शिमला जिले के ठियोग में पिता ने पांच साल की मासूम की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हमीरपुर के जोलसप्पड़ में मामूली कहासुनी इतना विकराल रूप ले गई कि दो युवकों को जान से हाथ धोना पड़ा। गगरेट में आठ साल की मासूम व पालमपुर में तीन साल की बच्ची किसी की घृणित मानसिकता की शिकार बनी। तीन दिन में सामने आए ऐसे मामले सोचने पर मजबूर करते हैं कि समाज किस दिशा में जा रहा है। क्यों रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो रही है? क्यों मासूम बच्चियां घटिया सोच रखने वालों की दङ्क्षरदगी की शिकार हो रही हैं? जिन हाथों में बचपन को सुरक्षित रखने का जिम्मा है, वहीं उन्हें बर्बाद करने पर क्यों आमादा हो रहे हैं?

ऐसे तमाम सवाल हैं जिनका उत्तर अगर अभी तलाश नहीं किया गया तो भविष्य में दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। ऐसा नहीं है कि समाज में रहने वाले सभी लोग ऐसे हैं लेकिन मानसिक विकृति वाले लोगों की तादाद बढ़ रही है, इसमें संशय भी नहीं है। पुलिस अपना काम करती है लेकिन अगर घर में ही कोई अपना हमला कर दे तो पुलिस या कोई और क्या कर सकता है? जिस तरह नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है, इस पर समाज के सभी वर्गों को गंभीरता से चिंतन करने की जरूरत है।

जरूरी है कि बच्चों को घर में ही संस्कारों की शिक्षा दी जाए। स्कूलों में भी नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया जाना समय की जरूरत है ताकि बच्चे अपना भला-बुरा समझ सकें। समाज को जागरूक करने की जरूरत है ताकि देर न हो जाए। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए तथा लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। अपराध पर अंकुश लगाकर ही हिमाचल की शांत राज्य की पहचान को बरकरार रखा जा सकेगा।

Image: Cloud Front

The post राज्य में बढ़ती  हत्या, लूट व महिलाओं पर अपराध से बिगड़ी  प्रदेश की छवि appeared first on हिमाचल वॉचर.

तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क पर काम रहे मजदूरों को रौंद डाला, एक की मौत
गगरेट (ऊना)- गगरेट-मुबारिकपुर मार्ग पर एक निजी दूरसंचार कंपनी की केबल बिछाने के कार्य में लगे दो मजदूरों को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बुरी तरह से रौंद डाला। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी मजदूरों को रौंद कर सड़क से नीचे उतर कर एक खेत में जा घुसी।

मृतक की पहचान पवन सिंह (26) पुत्र बद्री नाथ निवासी गलीहोत तहसील एवं जिला उधमपुर जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। गगरेट पुलिस ने गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गगरेट-मुबारिकपुर रोड पर इन दिनों एक निजी दूरसंचार कंपनी की केबल बिछाने का काम चला हुआ है। इस कार्य में जम्मू-कश्मीर के सैकड़ों मजदूर लगे हुए हैं।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार बुधवार को गगरेट-मुबारिकपुर रोड पर स्वां नदी के समीप मजदूर सड़क किनारे नाली खोदने के कार्य में व्यस्त थे कि गगरेट की ओर से एक तेज रफ्तार टाटा सफारी गाड़ी सड़क पर काम कर रहे दो मजदूरों को रौंदते हुए सीधे सड़क किनारे एक खेत में घुस गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से एक अन्य मजदूर को भी आंशिक चोटें आई हैं।

दोनों को तत्काल 108 एंबुलेंस से फर्स्ट रेफरल यूनिट गगरेट लाया गया, यहां पर चिकित्सकों ने मजदूर पवन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं मजदूर रछपाल सिंह को गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

The post तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क पर काम रहे मजदूरों को रौंद डाला, एक की मौत appeared first on हिमाचल वॉचर.