featured Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल मंत्रीमंडल के निर्णय : अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमित, डॉक्टरों का बढ़ा मानदेय, 133 लैब टेस्ट और एक्स-रे सेवाएं निःशुल्क
शिमला, 5 अप्रैल 2025 — मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करना, जल विद्युत परियोजनाओं को अधिग्रहित करना, अस्पतालों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित करना, और ईवी चार्जिंग स्टेशनों का विस्तार प्रमुख रहे।

अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमित

सरकार ने 31 मार्च, 2025 तक दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, चार साल की निरंतर सेवा दे चुके दैनिक वेतनभोगी एवं आकस्मिक भुगतान कर्मचारी (कंटिन्जेंट पेड वर्कर्स) भी नियमित किए जाएंगे।

प्रदेश सरकार के अधीन आएंगी ये जल विद्युत परियोजनाएं

मंत्रिमंडल ने एसजेवीएनएल और एनएचपीसी को पूर्व में आवंटित निम्न जल विद्युत परियोजनाओं को राज्य सरकार के अधीन लेने का निर्णय लिया:

382 मेगावाट – सुन्नी

210 मेगावाट – लूहरी चरण-1

66 मेगावाट – धौलसिद्ध

500 मेगावाट – डूगर (एनएचपीसी)

180 मेगावाट – बैरा स्यूल (एनएचपीसी)

इन परियोजनाओं के अधिग्रहण के लिए स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ता नियुक्त किए जाएंगे। बैरा स्यूल परियोजना के लिए एक प्रशासक भी नियुक्त किया जाएगा।

अस्पतालों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और लैब सुविधाएं

सरकार ने निम्न स्थानों पर क्रिटिकल केयर ब्लॉक (CCB) स्थापित करने की मंजूरी दी:

पीएचसी स्वाहण, बिलासपुर – 50 बिस्तर

नागरिक अस्पताल रोहड़ू, शिमला – 50 बिस्तर

इसके अलावा, चंबा मेडिकल कॉलेज और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पतालों में जन स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।

डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि

सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट का मानदेय ₹60-65 हजार से बढ़ाकर ₹1 लाख किया गया।

सुपर स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट (सुपर स्पेशलिस्ट) का स्टाइपेंड ₹60-65 हजार से बढ़ाकर ₹1.30 लाख किया गया।

निःशुल्क लैब टेस्ट और एक्स-रे सुविधाएं

डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता वाली मंत्री उप-समिति की सिफारिशों को स्वीकृति मिली। अब 133 लैब टेस्ट और एक्स-रे सेवाएं निम्न वर्गों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी:

अनाथ बच्चे

विधवाएं और उनके आश्रित बच्चे

एकल नारियां

निराश्रित महिलाएं

इसके बाद निःशुल्क सेवाओं के लाभार्थियों की संख्या 11 से बढ़कर 14 हो जाएगी।

402 नए EV चार्जिंग स्टेशन

राज्य में 402 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। ये स्टेशन निम्न स्थानों पर होंगे:

विश्राम गृह

परिधि गृह

जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग परिसरों में

विद्युत बोर्ड कार्यालयों में

उपायुक्त और एसपी कार्यालयों में

बीबीएनडीए कार्यालयों में

अन्य प्रमुख निर्णय

होटल वाइल्डफ्लावर हॉल, मशोबरा के अंतरिम संचालन के लिए ईआईएच लिमिटेड से प्रबंधन अनुबंध स्वीकृत। इससे राज्य को प्रति माह ₹1.77 करोड़ की आय होगी।

राजस्व वृद्धि के लिए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में गठित उप-समिति की सिफारिशें स्वीकृत।

400 खुदरा शराब की दुकानों की पुनः व्यक्तिगत आधार पर ई-नीलामी को मंजूरी।

हिमाचल प्रदेश ओपन प्लेसेज एक्ट, 1985 को सभी 7 नगर निगमों, 17 नगर परिषदों और 23 नगर पंचायतों में लागू करने का निर्णय।

अटल आदर्श विद्यालय मढ़ी, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र, मंडी—शैक्षणिक सत्र 2025-26 से किया जाएगा क्रियाशील।

The post हिमाचल मंत्रीमंडल के निर्णय : अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमित, डॉक्टरों का बढ़ा मानदेय, 133 लैब टेस्ट और एक्स-रे सेवाएं निःशुल्क appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल विधान सभा चुनाव 2022 में प्रदेश के राजनीतिक परिवेश पर एक नज़र
लेखक: डॉ देवेन्द्र शर्मा -असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति शास्त्र, राजकीय महाविद्यालय चायल कोटी, जिला शिमला हिमाचल प्रदेश

शिमला- नवम्बर 2022 को 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव होने तय है। यह चुनाव भारतीय राजनीति और वस्तुत: हिमाचल की राजनीति के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण माने जा रहे है।

जिस तरह से पिछले कुछ सालों में भारतीय राजनीति का स्वरूप बदला है, इसका प्रभाव हिमाचल की राजनीति पर भी नज़र आ रहा है। पश्चिमी हिमालय राज्य पिछले 50 वर्षो में मैदानी उथल पुथल से दूर शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और बड़े मैदानी राजनीतिक टकरावों से बचकर अपने आर्थिक, सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति करता रहा है। आज पहाड़ी प्रदेश की शांत राजनीति पर मैदान की उथल पुथल का प्रभाव नजर आ रहा है।

अत्यंत भौगौलिक विभिद्ता होते हुए भी यहां के लोग मिलजुल कर साथ रहते है, चाहे उनमें कितना ही भाषाई, जातीय, क्षेत्रीय भेद हो लेकिन धरातल पर उसे स्थापित शक्ति व्यवस्था के द्वारा मिटा दिया जाता है। हर चुनाव में हिमाचल के स्थानीय आर्थिक, सामाजिक और क्षेत्रीय मुद्दे ही मतदाता की पसंद नापसंद को तय करते है, जिनका देश की राजनीति से कम ही लेना देना होता है। मगर इस बार के चुनाव में स्थापित राजनीतिक दल अपनी मौलिक क्षमता एवं अनुभूतियों से ऊपर उठ कर नए मूल्यों पर चुनाव लडने की कोशिश कर रहे है। इस संदर्भ में हाल ही में किए गए एक चुनावी सर्वेक्षण के आधार पर कुछ परिकल्पनाओ को प्रस्तुत कर रहा हूं, जिन्हे चुनाव के उपरांत ही सत्यापित किया जा सकता है।

पहला; हिंदी पट्टी की राजनीति का असर इस बार के विधानसभा चुनाव पर पड़ने के आसार है। जहां उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में विपक्षी दलों के बड़े विरोध के बावजूद, भाजपा ने धार्मिक ध्रुवीकरण के सहारे बहुसंख्यकों में विश्वास जगाकर चुनावों में बड़ी जीत हासिल की, इसका प्रभाव हिमाचल पर भी डालने की कोशिश की जा रही है। भाजपा “रिवाज़ बदलेंगे” का नारा लेकर चुनावी मैदान में उतर रही है और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं अन्य वैचारिक संगठनों के जरिए बहुसंख्यकों को लामबंद करने की कोशिश की जा रही है।

दूसरा; कांग्रेस में आंतरिक कलह बढ़ती जा रही है। एक तरफ राहुल गांधी ’भारत जोड़ो यात्रा’ की जरिए संविधानिक मूल्यों को बचाने का प्रयास कर रहे है और भाजपा का देश में विकल्प बनने की कोशिश कर रहे है, दूसरी तरफ आए दिन कांग्रेस छोड़कर पार्टी के लोग भाजपा में शामिल हो रहे है, जिसका प्रभाव प्रदेश की कांग्रेस की शक्ति पर भी पड़ेगा। कांग्रेस इस चुनाव को ,”हिमाचलियत एवं बीरभद्र सिंह विकास मॉडल” पर लडने की कोशिश कर रही है, और भाजपा मोदी की छवि एवं कार्यों को राज्य में अपने लिए कवच की तरह इस्तेमाल कर रहीं है। कांग्रेस पार्टी के भीतर अभी तक भी मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय बना हुआ है। कई नाम सामने आ रहे है लेकिन कोई ऐसे नेता का नाम सामने नही आ रहा जिसे अखिल हिमाचली के रूप में स्वीकार्यता मिल सके। युवा नेता विक्रमादित्य सिंह में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की विरासत एवं युवा जोश होने की वजह से अखिल हिमाचली नेता बनने की क्षमता है, मगर उनके नाम को पार्टी के द्वारा मुख्यमंत्री के लिए बढ़ाया नहीं जा रहा है।

तीसरा; भाजपा के विजयी रथ के रास्ते में राज्य में कई प्रभावी मुश्किलें सामने आ रही है, जिसने ’पुरानी पेंशन बहाली की मांग’ जिसे भाजपा ने सैधान्तिक रूप से नकार दिया है, और कांग्रेस ने सत्ता में आने के दस दिनों में बहाल करने की गारंटी दी है। बागवानों को सेब के उचित दाम न मिलने, कार्टन के दामों में अप्रयाशित वृद्धि और विपणन का उचित प्रबंध न होने पर बागवानों का विरोध भाजपा के लिए ऊपरी हिमाचल के सेब बहुल इलाकों में चिंता का सबब बन सकता है।

महंगाई के लगातार बढ़ने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में भाजपा के खिलाफ विरोधी लहर पैदा हो रही है। सबसे बढ़कर भाजपा पार्टी की अंतर्कलह है जिसका खामियाजा पार्टी को बड़े नुकसान से भुकतना पड़ सकता है। धूमल गुट बनाम जयराम गुट का संघर्ष चुनाव नजदीक आते आते सतह पर नजर आने लगा है। भाजपा के समर्थकों में भी उत्साह कम नजर आ रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शासन को राजा वीरभद्र सिंह एवं प्रेम कुमार धूमल के करिश्माई व्यक्तित्व से तुलना करने पर और प्रशासन एवं पार्टी पर नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में वर्तमान शासन को विफल घोषित किया जा रहा है।

चौथा; देश में कांग्रेस के कमजोर होने से जिसमे भाजपा और विशेषतया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’कांग्रेस मुक्त भारत’ के अभियान एवं किसी भी तरीके से कांग्रेस के नेताओ को भाजपा में शामिल होने से भाजपा का भी कांग्रेसीकरण हो रहा है क्योंकि सभी कांग्रेस के नेता भाजपा में जाकर प्रमुख पदो पे बैठ रहे है और भाजपा का कार्यकर्ता अनदेखी का शिकार हो रहा है। मगर दूसरी तरफ विपक्ष के सामने भी बड़ी चुनौती खड़ी हो रही है, भाजपा कांग्रेस मुक्त देश के साथ साथ विपक्ष मुक्त भारत भी करना चाह रही है। भाजपा को रोकने के लिए क्षेत्रीय दल अपने राज्यों में अपना खोया हुआ आधार खोजने की कोशिश कर रहे है, जिसका असर देश की राजनीति में भी असर नजर आ रहा है। जहां देश में लोगो के मन में टीना (देयर इस नो ऑल्टरनेटिव) की बात ठूंस ठूंस कर डाली जा रही थी, आज कई चेहरों को विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी पारंपरिक दो दल ( भाजपा और कांग्रेस) के अलावा भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी और आम आदमी पार्टी अपनी दखल इस बार चुनाव में दे रहे है। एक तरफ इन दलों के उभार से मतदाताओं को तीसरा विकल्प मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ इन दलों के प्रभाव से स्थापित दलों का गणित भी बिगड़ रहा है। आम आदमी पार्टी पंजाब से सटे क्षेत्रों में प्रयास कर रही है, और कम्यूनिस्ट पार्टी ठियोग विधान सभा क्षेत्र पर तो पहले से ही काबिज है, मगर इस बार के चुनाव में कई अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत कर रही है।

पांचवा; आगामी चुनाव में हाशिए पर रहने वाले वर्ग भी अपनी प्रभावकारी भूमिका निभाने वाले है। एक तरफ वर्तमान सरकार की कई लोकलुभावन नीतियां खासकर महिलाओं को आकर्षित करने वाली जिसमें जन धन योजना, उज्जवला योजना जैसी योजनाओं से महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। वही कांग्रेस भी अपने गारंटी पत्र में महिलाओं को कई लुभावनी योजनाओं की गारंटी दे रही है। दलित वर्ग भाजपा से इतर होता जा रहा है जिसके लिए भाजपा की कई घोषणाओं और नीतियों को जिम्मेवार ठहराया जा रहा है। हाल ही में गिरिपार हटी समुदाय को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने से दलितों और अन्य पिछड़े वर्गो में डर एवं संशय का माहौल बना है। और दूसरा सरकार द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार संशोधन बिल 2021 विधान सभा में प्रस्तुत करने की वजह से भी दलित वर्ग काफी नाराज़ नजर आ रहा है, जिसका असर चुनाव में नजर आना अवश्यंभावी है।

छटा,; इस चुनाव में तथाकथित भ्रष्टाचार के आरोपो जिसमे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पिछले वर्षो में हुई शिक्षको एवं गैर शिक्षको की भर्ती प्रक्रिया में बड़ी अनियमितताओं के आरोप वर्तमान सरकार पर लग रहे है। इस विषय पर शिमला स्थित नागरिक समाज का समूह “फोरम अगेंस्ट करप्शन” ने मीडिया में भर्ती प्रक्रिया में हुए बड़े घोटालों का पर्दाफाश किया है। इस से उच्च शिक्षा से जुड़े मतदाताओं में वर्तमान सरकार के विरुद्ध माहौल बन सकता है।

अतः इन सभी पूर्वाभासो पर आगामी चुनाव को भूतकाल में हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावो से थोड़ा हट कर आंकलन करने की जरूरत है। और कई पारंपरिक मुद्दो एवं मूल्यों से अलग इस बार के चुनाव नए मूल्यों को स्थापित कर सकते है।

Disclaimer: इस लेख में लिखे गए सभी विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं।

The post हिमाचल विधान सभा चुनाव 2022 में प्रदेश के राजनीतिक परिवेश पर एक नज़र appeared first on हिमाचल वॉचर.

आज शाम 5 बजे के बाद नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें
शिमला-आज दिवाली के दिन चार नवंबर को शाम पांच बजे के बाद शहरों में एचआरटीसी की बसें नहीं चलेंगी। वहीं लॉंग रूट व बाहरी राज्यों से आने वाली बसों को भी क्लब किया जाएगा। दीपावली के दिन चालक-परिचालक भी अपने परिवार वालों के साथ दिवाली मना सकें इसके चलते जहाँ चालक-परिचालक के घर आते हैं, उन्हें उन ही रूटों पर भेजा जाएगा।

निगम प्रबंधन ने दिवाली के दौरान बस अड्डों पर कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा है। बसों में जितने सीटें होंगी उतनी ही सवारियां बैठेंगी। बसों के अंदर सवारियां खड़ी नहीं होंगी।

परिवहन निगम द्वारा चालकों और परिचालकों को यह निर्देश दिए गयें हैं कि बिना मास्क के सवारियों को न बैठाए यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत हों, उन्हें बस में बैठने के लिए मना करें।

The post आज शाम 5 बजे के बाद नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें appeared first on हिमाचल वॉचर.