EU Trade Deal Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला : एफटीए, भारत-अमेरिका ट्रेड डील और स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसान तेज करेंगे आंदोलन
शिमला : केंद्र सरकार के न्यूजीलैंड-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौता (FTA), भारत – अमेरिका ट्रेड डील, बिजली संशोधन बिल–2025, स्मार्ट मीटर और मनरेगा जैसे मुद्दों पर प्रदेश के किसानों – बागवानों में आक्रोष लगातार बढ़ता दिख रहा है। सोमवार को हिमाचल सेब उत्पादक संघ के कोटखाई ब्लॉक का प्रथम सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में इन सभी मुद्दों के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।

सम्मेलन में वक्ताओं ने सेब उत्पादकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित और चरणबद्ध आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने भूमि से बेदखली से जुड़े मामलों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुरूप जमीन आवंटन को लेकर स्पष्ट नीति नहीं बनाती।

सम्मेलन में 27 और 28 फरवरी 2025 को शिमला में प्रस्तावित जिला सम्मेलन के लिए 10 प्रतिनिधियों का चयन किया गया। सम्मेलन में संगठन को और मजबूत करने के लिए गांव स्तर पर कमेटियों का गठन करने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही बागवानों की समस्याओं के समाधान हेतु एकजुट होने की बात पर बल दिया गया।

बैठक में कोटखाई क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधी, राज्य कमेटी सदस्य संजय चौहान, रोहड़ू इकाई से रमन थरटा तथा जुब्बल इकाई से जय सिंह जैहटा और संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

The post शिमला : एफटीए, भारत-अमेरिका ट्रेड डील और स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसान तेज करेंगे आंदोलन appeared first on हिमाचल वॉचर.

मुफ्त व्यापार समझौते से हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बागवानों को होगा सीधा नुकसान: मुख्यमंत्री सुक्खू
शिमला : हाल ही में हुए मुफ्त व्यापार समझौते हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के किसानों और बागवानों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। सेब, अखरोट, बादाम और अन्य फलों का आयात विदेशों से बढ़ेगा, जिससे स्थानीय किसानों और बागवानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। यह बात वीरवार को श्रीनगर में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियों के प्रतिकूल प्रभाव आने वाले वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

बागवानों के साथ सीधा अन्याय: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लोग अपनी आजीविका के लिए कृषि और बागवानी पर निर्भर हैं। कृषि और बागवानी दोनों राज्यों की अर्थव्यवस्था का महत्त्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सेब बागवानी से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगभग 5,000 करोड़ रुपये का योगदान है और यह 2.5 लाख परिवारों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आजीविका का आधार है। इसके लिए केंद्र से कोई भी सहायता या समर्थन नहीं मिला, यह बागवानों के साथ सीधा अन्याय और हिमाचल तथा जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों की आर्थिकी पर प्रहार है।

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बागवानों को होगा सीधा नुकसान: मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने न्यूज़ीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ जैसे देशों के साथ मुफ्त व्यापार समझौते किए हैं, जिनके तहत सेब और सूखे मेवों पर आयात शुल्क में कमी की गई है। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के किसानों और बागवानों को सीधा नुकसान होगा। ऐसे समझौते देश के किसानों और आम जनता के हित में नहीं हैं।

The post मुफ्त व्यापार समझौते से हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बागवानों को होगा सीधा नुकसान: मुख्यमंत्री सुक्खू appeared first on हिमाचल वॉचर.

यूरोपीय संघ से आयात होने वाले सेब पर आयात शुल्क घटने से बागवानों को सता रहा बाजार में सस्ते विदेशी सेब का डर
शिमला : केन्द्र सरकार ने हाल ही में यूरोपीय संघ (EU) के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए है जिसे ‘Mother of All Deals’  कहा जा रहा है। लेकिन हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों के लिए यह एग्रीमेंट चिंता का विषय बना हुआ है। यूरोपिय संघ के 27 देशों से आने वाले सेब पर आयात शुल्क 50% से घटाकर 20% कर दिया गया है। जिसका असर हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के सेब बागवानों पर पड़ेगा।

इस फैसले से भारतीय बाजारों में सस्ते विदेशी सेब की बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआत में आयात की सीमा 50,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष तय की गई है। अगले 10 सालों में यह मात्रा बढ़कर एक लाख टन सालाना हो जाएगी। सेब पर न्यूनतम आयात मूल्य 80 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

बागवानों में क्यों है रोष ?

केन्द्र सरकार के इस फैसले से हिमाचल के बागवानों में काफी रोष है। बागवानों को डर है कि न्यूजीलैंड और EU की आड़ में दूसरे देश भी भारत पर आयात शुल्क कम करने का दबाव बनाएंगे, जिससे घरेलू सेब उत्पादकों को सही दाम मिलना मुश्किल हो जाएगा। बागवानों का कहना है कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने हमीरपुर की एक रैली में सेब पर आयात शुल्क 50% से बढ़ाकर 100% करने का वादा किया था। लेकिन सरकार वादा पूरा करने के बजाय अब शुल्क घटा रही है। 19 जनवरी 2026 को बागवानों ने इस मुद्दे पर राज्य सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

केन्द्र सरकार का इस पर क्या कहना है

वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि यूरोपीय संघ से केवल लगभग 50,000 टन सेब 20 प्रतिशत शुल्क के साथ आएंगे, जिसका न्यूनतम आयात मूल्य (MIP) 80 रुपये प्रति किलोग्राम होगा। यूरोपीय संघ से आने वाले सेबों को 96 रुपये प्रति किलोग्राम की न्यूनतम प्रभावी भूमि मूल्य का सामना करना पड़ेगा, जिससे घरेलू मूल्य स्थिरता बनी रहेगी और किसानों की आय सुरक्षित रहेगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने मुद्दे पर जताई चिंता

इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सेबों पर आयात शुल्क में कमी से राज्य के सेब उत्पादकों पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी मुलाकात केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अन्य वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से हुई थी, जिसमें इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा राज्य सरकार इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से चर्चा करने के लिए एक टीम भेजेगी।

The post यूरोपीय संघ से आयात होने वाले सेब पर आयात शुल्क घटने से बागवानों को सता रहा बाजार में सस्ते विदेशी सेब का डर appeared first on हिमाचल वॉचर.