ESOMSA Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल ई-कल्याण पोर्टल हुआ लॉन्च,अब पेंशन योजनाओं के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
शिमला – 28 अप्रैल  2025 – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण (ईसोमसा) विभाग के ई-कल्याण पोर्टल का शुभारम्भ किया। यह पोर्टल हिम-परिवार पोर्टल के अन्तर्गत तैयार किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी पात्र आवेदक ईसोमसा निदेशालय के अन्तर्गत कार्यान्वित की जा रही पेंशन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस प्रकार करें आवेदन

ई-कल्याण पोर्टल को हिम भूमि, हिम परिवार, आधार और पीडीएस राशनकार्ड डाटाबेस से एकीकृत किया गया है। आवेदक स्वयं या लोकमित्र केन्द्र के माध्यम से Himparivar/E Kalyan वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदक को प्रमाण-पत्र बनवाने तथा आवेदन करने के लिए कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। आवेदन की त्रुटियों तथा सत्यापन व स्वीकृति की सूचना भी आवेदक को डिजिटल माध्यम से घर में प्राप्त हो जाएगी।

सामाजिक सुरक्षा के लिए आठ पेंशन योजनाएं की जा रही लागू

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा के लिए आठ पेंशन योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। पिछले वित्त वर्ष के दौरान इन पेंशन योजनाओं पर 1410 करोड़ रूपये व्यय किए गए, जिनसे 8 लाख 24 हजार 928 व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। इस वित्त वर्ष के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 37 हजार नए लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए लगभग 67 करोड़ रूपये अतिरिक्त व्यय किये जाएंगे।

The post हिमाचल ई-कल्याण पोर्टल हुआ लॉन्च,अब पेंशन योजनाओं के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन appeared first on हिमाचल वॉचर.