drugs Archives - हिमाचल वॉचर

मंडी : निजि होटल से 6 ग्राम चिट्टा, निजि बस से 302 ग्राम चरस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
मंडी : मंगलवार रात पुलिस थाना बल्ह की टीम ने एक निजि होटल की तलाशी के दौरान दो लोगों से 06 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली की होटल के कमरे में ठहरे दो लोग नशे का अवैध धंधा कर रहे है।

आरोपियों की पहचान मनीष कुमार निवासी डाकघर लोहारा, तहसील बल्ह तथा पीयूष निवासी डाकघर चुनाहन, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 11 फरवरी को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में जांच अभी जारी है।

वहीं 11 फरवरी को पुलिस थाना सुन्दरनगर की टीम ने एक निजी बस की तालाशी के दौरान एक युवक से 302 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की। यह बस मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी। पुलिस ने बस में बैठे युवक के बैग की तालाशी ली तो उसमें से 302 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान काव्य सिंह नेगी निवासी डाकघर टापरी, तहसील निचार, जिला किन्नौर (हि.प्र.) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

The post मंडी : निजि होटल से 6 ग्राम चिट्टा, निजि बस से 302 ग्राम चरस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

चिट्टा तस्करी में शामिल आरोपी नहीं लड़ सकेंगे पंचायती राज चुनाव, सरकार ने ड्राफ्ट किया तैयार
शिमला: प्रदेश में चिट्टा तस्करी में संलिप्त लोग अब पंचायती राज चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने वीरवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार इसके लिए पंचायती राज अधिनियम में नया कानूनी प्रावधान जोड़ने जा रही है। विधि विभाग से चर्चा के बाद संशोधन विधेयक का ड्राफ्ट साइन कर लिया गया है, जिसे विधानसभा के बजट सत्र में पेश किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति के खिलाफ चिट्टा तस्करी मामले में एफआईआर दर्ज होगी, वह पंचायती राज चुनाव नहीं लड़ पाएगा। उन्होंने बताया कि चिट्टा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया जा रहा है और इसमें शामिल पंचायती राज विभाग के पांच कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया है।

इससे 21 और 22 जनवरी को प्रदेश की सभी 3577 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया था, जिसमें नशे के खिलाफ रणनीति तैयार की गई। सरकार ने चिट्टे से जुड़ी जानकारी देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए इनाम की व्यवस्था भी की है।

अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पंचायती राज चुनावों को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर सरकार समीक्षा कर रही है। मौजूदा पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है और प्रशासकों की नियुक्ति पर सरकार एक-दो दिन में निर्णय लेगी।

The post चिट्टा तस्करी में शामिल आरोपी नहीं लड़ सकेंगे पंचायती राज चुनाव, सरकार ने ड्राफ्ट किया तैयार appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला: चिट्टे के सेवन के बाद नहीं उठा दोस्त, मृत समझकर वाहन के साथ खाई में धकेला
शिमला – 29 जनवरी 2026 – हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के बढ़ते कहर के बीच एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रोहड़ू उपमंडल में चिट्टे का सेवन करने के बाद एक युवक ने अपने दोस्त को मृत समझकर सबूत छिपाने की नीयत से उसके शव को उसी की कार में डालकर गहरी खाई में धकेल दिया। मृतक के भाई ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है जिसके बाद मामले की जांच जारी है।

दोनों दोस्तों ने किया था चिट्टे का सेवन

मामला चिड़गांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के भाई अरुण चौहान (35 वर्षीय) ने शिकायत में बताया कि 22 जनवरी की शाम मृतक मुकेश चौहान उर्फ गोल्डी अपने दोस्त रोहित राठौर उर्फ संजू (32 वर्षीय) के साथ उसके घर (संधासु रोड स्थित) गया था। दोनों दोस्तों ने वहां चिट्टे का सेवन किया। 23 जनवरी की सुबह जब मुकेश काफी देर तक नहीं उठा, तो आरोपी ने उसे मृत मान लिया। आरोपी रोहित ने ना तो पुलिस को और न ही मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी रोहित ने घर से नौ किलोमीटर दूर धमावड़ी के पास मुकेश के शव को गाड़ी के साथ खाई में धकेल दिया, ताकि मामला सड़क दुर्घटना की तरह प्रतीत हो।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The post शिमला: चिट्टे के सेवन के बाद नहीं उठा दोस्त, मृत समझकर वाहन के साथ खाई में धकेला appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंडी: पुलिस ने पंजाब से मुख्य चिट्टा स्पलायर मां और बेटे को किया गिरफ्तार,प्रदेश में चिट्टे की आपूर्ति से जुड़े थे तार
मंडी – 14 मार्च – 2025 –  जंजैहली थाना क्षेत्र में 15 फरवरी को पकड़े गए 44 ग्राम चिट्टा मामले में एसआईटी ने पंजाब से मुख्य स्पलायर मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों चिट्टा तस्करों को पुलिस गिरफ्तार कर हिमाचल ले आई है। अब तक मामले में कुल आठ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

प्रदेश में चिट्टे की आपूर्ति से जुड़े थे तार

मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान पहले पकड़े गए छह आरोपियों की कॉल हिस्ट्री और बैंक ट्रांजेक्शन सामने आने के बाद इनके नाम सामने आए हैं। दोनों आरोपियों की पहचान (मां) मनजिंदर कौर और (बेटा) इंद्रजीत के रुप में हुई। दोनों को पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के तार हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की आपूर्ति से जुड़े थे। इनकी गिरफ्तारी से शिमला और कांगड़ा में नशे के सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

क्या है पूरा मामला

15 फरवरी को सराज में स्थानीय महिलाओं के सहयोग से जंजैहली पुलिस ने थुनाग निवासी दो युवकों रूबल ठाकुर और संदीप कुमार को 44 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था।  इन आरोपियों ने चिट्टे की कुछ मात्रा को नष्ट करने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस को 38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस पूछताछ के दौरान इनके तार दूसरे लोगों से जुड़े होने की जानकारी मिली।

मामले की जांच में पुलिस ने कॉल और बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर ढीम गांव के लवली, दुशाड़ी गांव के पवन कुमार, झरोठी गांव के राजेंद्र कुमार और झपलोह गांव के भूपेंद्र को 7 मार्च को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खातों की ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल जांचने के बाद पुलिस पंजाब के दो आरोपियों तक पहुंची। डीएसपी करसोग गौरव जीत सिंह ने पंजाब के दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मामले में अभी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

The post मंडी: पुलिस ने पंजाब से मुख्य चिट्टा स्पलायर मां और बेटे को किया गिरफ्तार,प्रदेश में चिट्टे की आपूर्ति से जुड़े थे तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

ऊना : दुलैहड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,पुलिस ने नशे की सामग्री भी की बरामद
ऊना – 13 मार्च – 2025 – हरोली विधानसभा के दुलैहड़ क्षेत्र में नशे से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमरजीत (29), गांव साहूवाल निवासी के रुप में हुई है। पुलिस ने शव के पास नशे की सामग्री बरामद की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मनरेगा मजदूरों को बेसुध हालत में पड़ा मिला युवक

जानकारी के अनुसार अमरजीत दुलैहड़ में एक स्टोन क्रशर पर हाइड्रा मशीन चलाने का काम करता था। जब मंगलवार को वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। बुधवार सुबह दुलैहड़ क्षेत्र के जंगल में स्थित धार्मिक स्थल पर साफ-सफाई करने पहुंचे मनरेगा मजदूरों ने युवक को बेसुध हालत में गिरा हुआ पाया। पास ही उसकी बाइक गिरी थी। उन्होंने तुरंत पंचायत प्रधान को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने पाया कि युवक की मृत्यु हो चुकी है।

पुलिस ने शव के पास नशे की सामग्री की बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव के पास से नशे की सामग्री बरामद की है। मृतक की स्वेटर और कमीज ऊपर उठाने पर सिरिंज से नशे की डोज लेने के निशान प्रतीत हुए। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

The post ऊना : दुलैहड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,पुलिस ने नशे की सामग्री भी की बरामद appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला: होमस्टे में पर्यटक बन रुके पंजाब के 2 लोग चिट्टा और नकदी के साथ गिरफ्तार
शिमला-12 मार्च-2025- पुलिस ने पंजाब के 2 युवकों को चिट्टा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक पर्यटक बनकर मैहली के साथ लगते एक होम स्टे में ठहरे हुए थे और चिट्टा का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने युवकों के पास से 4.32 ग्राम चिट्टा और 35,700 रुपए की नगदी भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ छोटा शिमला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मिली थी गुप्त सूचना

दोनों आरोपी पंजाब के फरीदकोट जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान मुकुल खुराना (30 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत खुराना और राजकुमार (19 वर्ष) पुत्र लखवीर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 10 मार्च की शाम करीब 7 बजकर 45 बजे पुलिस थाना छोटा शिमला के मुख्य आरक्षी नरेश अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें सूत्रों से सूचना मिली कि मेहली-जुंगा रोड स्थित एक होम स्टे के कमरा नंबर-1 में दो युवक ठहरे हुए हैं और इनके तार चिट्टे की तस्करी से जुड़े हो सकते हैं।

तलाशी के दौरान बरामद हुआ 4.32 ग्राम चिट्टा

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होम स्टे में दबिश दी। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को 4.32 ग्राम चिट्टा और एक टोपी में रखे 35,700 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। नकदी की गिनती करने पर 500 रुपये के 70 नोट, 200 रुपये के 2 नोट और 100 रुपये के 3 नोट मिले है।

The post शिमला: होमस्टे में पर्यटक बन रुके पंजाब के 2 लोग चिट्टा और नकदी के साथ गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंडी पुलिस ने मोटरसाईकिल सवार से बरामद किया चिट्टा
मंडी – 6 मार्च – 2025 – बुधवार को पुलिस चौकी टीहरा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटरसाईकिल सवार से 1.50 ग्राम हैरोइन/ चिट्टा बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत केस दर्ज किया गया है।

आरोपी सुमित कुमार जिला हमीरपुर की टौणी देवी तहसील के सपनेहड़ा गांव का निवासी है।

वहीं एक और मामले में पुलिस थाना सदर टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड स्थित पंचायत भवन मंडी की दुकान नम्बर-1 (ठाकुर जूस कार्नर) से 56 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी यादव सिंह, चच्योट तहसील के दोघली गांव का निवासी है।

आरोपी के विरुद्ध  एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत केस दर्ज किया गया है।

The post मंडी पुलिस ने मोटरसाईकिल सवार से बरामद किया चिट्टा appeared first on हिमाचल वॉचर.

चिट्टा तस्करी में बेटे के बाद अब मां -बेटी भी गिरफ्तार, विदेश भागने की कर रहे थे कोशिश
धर्मशाला-5 मार्च-2025- सदर पुलिस थाना धर्मशाला ने जनवरी माह में चिट्टा तस्करी मामले में आरोपी मनिंद्र उर्फ लंगड़ा राम को 54 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफतार किया था। मामले की जांच में अब पुलिस ने आरोपी की मां (कुलवंत कौर) और बहन (जर्मनप्रीत) को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों मां – बेटी विदेश भागने की फिराक में थी।

जानिए क्या है पूरा मामला

जनवरी माह में धर्माशाला पुलिस ने कार सवार 3 युवकों को 30 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। इन तीन युवकों में से एक युवक देहरादून निवासी और दो युवक स्थानीय निवासी थे। पूछताछ में सामने आया कि यह तीनों जालंधर से चिट्टा खरीद कर लाए थे।

मामले में जांच के दौरान कुछ दिनों बाद पुलिस ने जालंधर निवासी मनिंद्र उर्फ लंगड़ा राम को 54 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। वहीं पूछताछ में आरोपी की मां और बहन का नाम भी सामने आया था। पकड़े गए तीन युवकों के बैंक खातों की जांच के दौरान कुलवंत और जर्मनप्रीत के बैंक खातों में 4.50 लाख रुपये का लेन-देन सामने आया था। इससे इन महिलाओं के नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्तता की पुष्टी हुई थी।

इन साक्ष्यों के आधार पर धर्मशाला पुलिस की टीम आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास स्थान जालंधर छापा मारने पहुंची। दोनों महिलाएं पुलिस के बारे में जानकारी मिलते ही मौके से फरार हो गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं को 03 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। धर्मशाला लाने के बाद आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। बुधवार को दोबारा दोनों आरोपी महिलाओं को पुलिस न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिलाओं के बैंक खातों और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस इनके साथ जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान में भी जुटी है।

फरवरी माह तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 54 केस दर्ज

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस वर्ष फरवरी माह तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 54 केस दर्ज किए गए है जिसमें 96 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं राज्य के बाहर से 16 लोगों को और जिला के बाहर से लगभग 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

The post चिट्टा तस्करी में बेटे के बाद अब मां -बेटी भी गिरफ्तार, विदेश भागने की कर रहे थे कोशिश appeared first on हिमाचल वॉचर.

बेटे ने दवा बताकर मां को लगा दी चिट्टे की लत, नशे के लिए बेच दिए गहने, बर्तन और पेड़
मंडी: हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का जाल इस हद तक फैल चुका है कि कईं परिवार इसकी चपेट में आकर तबाह हो चुके है। चिट्टे की लत के कारण युवाओं के मां बाप से लड़ने झगड़ने ,चोरी-चकारी और तस्करी करने की खबरें आम हो चुकी हैं। पर अब एक चौंकानें वाला मामला सामने आया है जहां बेटे ने अपनी लत के चलते मां को ही चिट्टे की लत लगा दी।

सलापड़ क्षेत्र में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक ने घुटनों के दर्द की दवाई बताकर अपनी मां को चिट्टा देना शुरु किया। जब महिला को दर्द से राहत मिली तो उसने फिर से दवा की मांग की। इसी तरह बेटे ने अपनी मां को चिट्टे का आदि बना दिया। इसके बाद मां-बेटे ने नशे के लिए बार-बार रिश्तेदारों से उधार लेना शुरू कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए है कि परिवार ने नशे के लिए गहने, बर्तन, यहां तक की पेड़ तक बेच दिए।

रिश्तेदारों ने भी एक वक्त के बाद उधार देने से मना कर दिया। रिश्तेदारों को मां-बेटे के व्यवहार पर शक होने लगा। रिश्तेदारों ने परिवार की शादीशुदा दो बेटियों को मां-बेटे के बारे में अवगत करवाया। अब परिवार की दोनों बेटियां अपनी मां और भाई को नशे की लत से बाहर निकालने की कोशिश में जुटी है।

The post बेटे ने दवा बताकर मां को लगा दी चिट्टे की लत, नशे के लिए बेच दिए गहने, बर्तन और पेड़ appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में नशीली दवाओं के दुरूपयोग से निपटने के लिए गठित होगा विशेष कार्य बल (STF): मुख्यमंत्री
शिमला– बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार नशीली दवाओं के दुरूपयोग की गंभीर समस्या से निपटने के लिए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) गठित करेगी। इस एसटीएफ का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अथवा पुलिस महानिरीक्षक पद  के अधिकारी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसटीएफ को विशेष प्रशिक्षण और समर्पित कमांडो बल के साथ तैयार किया जाएगा, जिसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ प्रशिक्षण भी शामिल होगा। एसटीएफ के लिए कुछ कर्मी पुलिस विभाग से लिए जाएंगे और बाकी अन्य बलों से शामिल किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि एसटीएफ के मुख्य उद्देश्यों में नशीली दवाओं की तस्करी के नेटवर्क को बाधित करना और नष्ट करना, नशीली दवाओं के सरगनाओं और संगठित गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करना और तेजी से फोरेंसिक प्रोटोकॉल के माध्यम से खुफिया जानकारी एकत्र करना शामिल है। टास्क फोर्स समन्वित छापेमारी करेगी, नशीली दवाओं के व्यापार से जुड़ी अवैध संपत्तियों को जब्त करेगी और नशे के आदि व्यक्तियों का पुनर्वास सुनिश्चित करेगी और पुनर्वास केंद्रों की स्थापना को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त, सरकार का लक्ष्य नशे के शिकार लोगों के उपचार और पुनर्वास कार्यक्रमों तक पहुंच का विस्तार प्रदान करना है। स्कूलों और कॉलेजों में राज्यव्यापी जागरूकता अभियानों के साथ-साथ ‘हिम वीर’ और ‘हिम दोस्त’ जैसी पहलों के माध्यम से सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ाया जाएगा। त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए, सरकार एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) मामलों के लिए विशेष अदालतें स्थापित करने और फास्ट-ट्रैक जांच और अभियोजन पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसटीएफ स्वतंत्र रूप से एसटीएफ पुलिस स्टेशनों के माध्यम से या स्थानीय पुलिस और रेंज, जिला या उप-खंड स्तर पर विशेष इकाइयों के सहयोग से मामलों को पंजीकृत करके जांच करेंगे तथा उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी भी करेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एसटीएफ पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में धर्मशाला, परवाणू और मंडी में कार्य करेगा, जिसका मुख्यालय शिमला होगा। यह टास्क फोर्स नियमित रूप से सरकार को प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

The post हिमाचल में नशीली दवाओं के दुरूपयोग से निपटने के लिए गठित होगा विशेष कार्य बल (STF): मुख्यमंत्री appeared first on हिमाचल वॉचर.