Drug Peddler Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला: रामपुर में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव, पुलिस को चिट्टा तस्करी का संदेह, हरियाणा में भी दर्ज थे 5 मामले
शिमला : रामपुर में पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे से एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव के पास से तीन मोबाइल फोन और लगभग 22.26 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। मृतक की पहचान संदीप कुमार(34), पुत्र श्री दलवीर सिंह, निवासी गांव जखोली, तहसील कलायत, जिला कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आई मौत की वजह

जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी 2026 को रामपुर पुलिस को सूचना मिली की भगवती होटल के पास सतलुज नदी के किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी जांच में व्यक्ति को सतलुज नदी की ओर जाते हुए और रास्ते में फिसलकर गिरते हुए देखा गया।

पुलिस को शक, चिट्टा बेचने आया था व्यक्ति

पुलिस ने मौके पर मृतक के पास से तीन मोबाइल फोन और जुराब से लगभग 22.26 ग्राम है चिट्टा बरामद किया। शुरुआती जांच में मृतक किसी भी प्रकार के नशे में ग्रस्त नहीं पाया गया है। पुलिस को शक है कि मृतक चिट्टा की खेप स्थानीय युवाओं को बेचने आया था।

व्यक्ति पर हरियाणा में 5 मामले पहले से थे दर्ज

पुलिस के अनुसार, मृतक के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न थानों में कुल सात आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें पांच आपराधिक मामले, एक हत्या का मामला, एक हत्या के प्रयास का मामला, आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला तथा उद्घोषित अपराधी की श्रेणी से संबंधित एक मामला शामिल है। पुलिस ने बताया कि मृतक हत्या के मामले में पिछले छह वर्षों से कारागार में सजा काट रहा था। उसे जनवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक 70 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मामले में आगे की जांच और अन्य आवश्यक कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 194 के तहत की जा रही है।

The post शिमला: रामपुर में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव, पुलिस को चिट्टा तस्करी का संदेह, हरियाणा में भी दर्ज थे 5 मामले appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंडी: मुलाकात के बहाने जेल में पति को चिट्टा पहुंचाने का प्रयास करती महिला गिरफ्तार
मंडी:  जिला कारागार मंडी में एक कैदी तक चिट्टा पहुंचाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने सुरक्षा जांच के दौरान महिला के कब्जे से करीब 1.3 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक महिला अपने आरोपी पति से नियमित मुलाकात के लिए जिला कारागार मंडी पहुंची थी। आरोप है कि महिला ने कपड़ों के माध्यम से संदिग्ध मादक पदार्थ जेल के अंदर पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने सुरक्षा जांच के दौरान पदार्थ को बरामद कर लिया।

आरोपी महिला की पहचान सुनीता, पत्नी सूरज कुमार शर्मा, निवासी डाकघर बागाचनोगी, जिला मंडी के रुप में हुई है।  कारागार मंडी के सहायक अधीक्षक की शिकायत पर यह मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बरामद पदार्थ की जांच में यह चिट्टा प्रतीत हुआ,जिसका वजन लगभग 1.3 ग्राम पाया गया है।

वहीं पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

The post मंडी: मुलाकात के बहाने जेल में पति को चिट्टा पहुंचाने का प्रयास करती महिला गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

सिरमौर : उत्तराखंड की 3 महिलाएं 835 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, बड़े नामों का हो सकता है खुलासा
सिरमौर: पुलिस थाना पुरुवाला के अधीन पुलिस चौकी सिंघपुरा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चरस के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस का कुल वजन 835 ग्राम बताया जा रहा है।

आरोपी महिलाओं की पहचान शानु राय ,पत्नी हरी दास, निवासी शाहपुर कल्याणपुर धर्मावाला, डाकघर हर्बटपुर, तहसील विकासनगर, बबीता पत्नी मनोज निवासी भीमावाला, डाकघर विकासनगर और आशिया परबीन ,पत्नी तासीन अली ,निवासी विद्यापीठ मार्ग, विकासनगर के रूप में हुई है।

पुलिस को देख घबरा गई थी महिलाएं

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान टीम ने खोदरी–माजरी मार्ग पर गांव गोजर की ओर पैदल जा रही तीन महिलाओं को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस को देखते ही वे घबरा गईं। शक होने पर पुलिस ने जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो महिलाओं के पास से 835 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तीनों महिलाओं को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस,बड़े नाम सामने आने की उम्मीद

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चरस कहां से लाई गई थी तथा इसकी सप्लाई हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड के किन क्षेत्रों में की जानी थी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े बड़े नाम सामने आ सकते हैं। सिरमौर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नशे से जुड़ा कारोबार दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

The post सिरमौर : उत्तराखंड की 3 महिलाएं 835 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, बड़े नामों का हो सकता है खुलासा appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला: होमस्टे में पर्यटक बन रुके पंजाब के 2 लोग चिट्टा और नकदी के साथ गिरफ्तार
शिमला-12 मार्च-2025- पुलिस ने पंजाब के 2 युवकों को चिट्टा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक पर्यटक बनकर मैहली के साथ लगते एक होम स्टे में ठहरे हुए थे और चिट्टा का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने युवकों के पास से 4.32 ग्राम चिट्टा और 35,700 रुपए की नगदी भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ छोटा शिमला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मिली थी गुप्त सूचना

दोनों आरोपी पंजाब के फरीदकोट जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान मुकुल खुराना (30 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत खुराना और राजकुमार (19 वर्ष) पुत्र लखवीर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 10 मार्च की शाम करीब 7 बजकर 45 बजे पुलिस थाना छोटा शिमला के मुख्य आरक्षी नरेश अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें सूत्रों से सूचना मिली कि मेहली-जुंगा रोड स्थित एक होम स्टे के कमरा नंबर-1 में दो युवक ठहरे हुए हैं और इनके तार चिट्टे की तस्करी से जुड़े हो सकते हैं।

तलाशी के दौरान बरामद हुआ 4.32 ग्राम चिट्टा

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होम स्टे में दबिश दी। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को 4.32 ग्राम चिट्टा और एक टोपी में रखे 35,700 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। नकदी की गिनती करने पर 500 रुपये के 70 नोट, 200 रुपये के 2 नोट और 100 रुपये के 3 नोट मिले है।

The post शिमला: होमस्टे में पर्यटक बन रुके पंजाब के 2 लोग चिट्टा और नकदी के साथ गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंडी पुलिस ने मोटरसाईकिल सवार से बरामद किया चिट्टा
मंडी – 6 मार्च – 2025 – बुधवार को पुलिस चौकी टीहरा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटरसाईकिल सवार से 1.50 ग्राम हैरोइन/ चिट्टा बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत केस दर्ज किया गया है।

आरोपी सुमित कुमार जिला हमीरपुर की टौणी देवी तहसील के सपनेहड़ा गांव का निवासी है।

वहीं एक और मामले में पुलिस थाना सदर टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड स्थित पंचायत भवन मंडी की दुकान नम्बर-1 (ठाकुर जूस कार्नर) से 56 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी यादव सिंह, चच्योट तहसील के दोघली गांव का निवासी है।

आरोपी के विरुद्ध  एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत केस दर्ज किया गया है।

The post मंडी पुलिस ने मोटरसाईकिल सवार से बरामद किया चिट्टा appeared first on हिमाचल वॉचर.