Delhi Railway Station Stampede Archives - हिमाचल वॉचर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़ के बाद रेल मंत्रालय ने प्रयागराज जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनों को लेकर किए बदलाव
शिमला-फरवरी 16, 2025- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार, 15 फरवरी 2025 की रात लगभग 10 बजे के करीब महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पकड़ने के प्रयास में हुई भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मृत्यु हो गई है जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं और कईं लोग घायल हुए है।

घायलों को इलाज के लिए लोक नायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर प्रशासन ने मृतकों की एक लिस्ट जारी की है। प्रशासन ने पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। इसके अलावा मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है।

खबरों के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि , प्लेटफॉर्म नंबर 12 से रवाना होने वाली प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को अचानक प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर शिफ्ट कर दिया गया। इस बदलाव की घोषणा के बाद, प्लेटफॉर्म 12 पर इंतजार कर रही भीड़ और बाहर खड़ी भीड़ प्लेटफॉर्म 16 तक पहुंचने की कोशिश करने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। लोग एक-दूसरे से टकराने लगे और कईं लोग एस्केलेटर व सीढ़ियों पर गिर पड़े, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई।

वहीं खबरों के मुताबिक उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने अपने बयान में ट्रेन के प्लेटफ़ॉर्म बदलने की बात से इंकार कर दिया है। उन्होंने यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण सीढ़ियों से फिसलकर गिरने को घटना की वजह बताया है। हादसे की उच्च सदस्यीय कमेटी द्वारा जांच की जा रही है।

#WATCH दिल्ली: उत्तर रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, “कल जब यह दुखद घटना हुई, उस समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14 पर पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस और प्लेटफार्म नंबर 15 पर जम्मू की ओर जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति खड़ी थी। इसी दौरान फुट ओवर ब्रिज… pic.twitter.com/obq4YNjSLq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2025

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि स्टेशन पर काफी ज्यादा भीड़ थी लेकिन फिर भी वहां पर प्रशासन द्वारा न तो कोई सुविधा का इंतजाम किया गया था और न ही वहां पर पुलिस कर्मी मौजूद थे। उनका यह भी कहना था कि जब इतने दिनों से रेलवे स्टेशनों पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही थी तो प्रशासन को उचित इंतजाम करने चाहिए थे।

वहीं इस हादसे के एक दिन बाद रेल मंत्रालय ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि

“प्रयागराज जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 16 से चलाई जाएंगी , प्रयागराज जाने के इच्छुक सभी यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ़ से आएंगे और जाएंगे। महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त आरपीएफ़ और जीआरपी कर्मियों को तैनात किया गया है। “

जारी किए गए बयान के मुताबिक दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

The post नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़ के बाद रेल मंत्रालय ने प्रयागराज जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनों को लेकर किए बदलाव appeared first on हिमाचल वॉचर.