Cyber Fraud Archives - हिमाचल वॉचर

पीएम आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी, एक क्लिक में सात लाख की एफडी साफ
कांगड़ा : डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठग सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जसवां–परागपुर विधानसभा क्षेत्र के नलसूहा गांव से सामने आया है।  जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति के मोबाइल पर प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ा एक फर्जी लिंक आया। जैसे ही व्यक्ति ने लिंक पर क्लिक किया, उसकी बैंकिंग जानकारी ठगों के हाथ लग गई और पल भर में उसकी जीवन भर की जमा पूंजी साफ हो गई। हैरानी की बात यह है कि समय रहते बैंक को सूचना देने के बावजूद ठग करीब सात लाख रुपये की एफडी निकालने में सफल रहे।

बैंक पर लापरवाही के आरोप

नलसूहा निवासी रविकांत ने बताया कि 20 जनवरी को उनके व्हाट्सएप पर पीएम आवास योजना से संबंधित एक लिंक आया। जैसे ही उन्होंने योजना का लाभ मिलने की उत्सुकता में लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल असामान्य व्यवहार करने लगा और पूरी तरह से हैक हो गया।

उन्होने तुरंत देहरा स्थित अपने निजी बैंक से संपर्क किया और खाता ‘फ्रीज’ करने का अनुरोध किया। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक को समय रहते सूचना देने के बाद भी बैंक अधिकारियों ने खाते को सुरक्षित करने में तत्परता नहीं दिखाई। किन्हीं कारणों से सिम बंद होने की वजह से उन्हें बैंक ट्रांजेक्शन के अलर्ट मैसेज भी नहीं मिल सके।

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने बैंक प्रबंधन को स्पष्ट रूप से जानकारी दे दी थी कि उनका मोबाइल हैक हो चुका है, इसके बावजूद खाते की सुरक्षा को लेकर समय पर आवश्यक कदम नहीं उठाए गए। इसी दौरान किसी कारणवश सिम बंद हो जाने से उन्हें बैंक लेनदेन से जुड़े अलर्ट संदेश भी प्राप्त नहीं हो सके।

ठगों ने एफडी तोड़कर निकाले सात लाख रुपये

पीड़ित रविकांत ने बताया कि दो दिन बाद जब मोबाइल और सिम दोबारा सक्रिय हुई, तो फोन पर संदेश आया कि करीब सात लाख रुपये  की एफडी ब्याज सहित तोड़कर पूरी राशि निकाल ली गई है। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में बैंक की ओर से अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है। पीड़ित ने  एसपी देहरा और साइबर क्राइम सेल में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

The post पीएम आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी,  एक क्लिक  में सात लाख की एफडी साफ appeared first on हिमाचल वॉचर.