Crime in Himachal Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल में बच्चों द्वारा अपराध की बढ़ती वारदातें चिंताजनक, मोबाइल,इंटरनैट और कम्प्यूटर को कोस रहे अभिवावक और अध्यापक
शिमला- हिमाचल में बच्चों द्वारा अपराध की बढ़ती वारदातें चिंताजनक हैं। 14 और 16 की उम्र में यहां भाई-बहन द्वारा दिन-दिहाड़े एक बैंक के बाहर लूटपाट करना सहित अन्य ऐसे कई अन्य मामले हैं जो यहां की युवा पीढ़ी के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

कुछ माह पहले कुल्लू जिला में भी एक 9 साल के बच्चे ने एक साल की बच्ची से रेप को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। बच्चों द्वारा अपराध की बढ़ती वारदातें चिंताजनक हैं। ऐसे में इस दिशा में सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।

72 फीसदी बच्चे खुली सिगरेट के शौकीन

राज्य में 72 फीसदी बच्चों के खुली सिगरेट पीने संबंधी एक सर्वेक्षण ने सब को चौंका कर रख दिया है। इसे देखते हुए ही राज्य सरकार ने खुली सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। फिर ऐसे आंकड़े चौंकाने वाले हैं। नशे के चलते भी अपराध बढ़ने को नकारा नहीं जा सकता।

अभिभावकों के पास नहीं समय: जीवन

शिक्षा विभाग के पूर्व उपनिदेशक जीवन शर्मा बताते हैं कि आज अभिभावकों के पास अपने बच्चों के लिए समय नहीं है। इसके साथ स्कूली शिक्षकों को छात्रों को पढ़ाने के साथ अलग से इतना बोझ डाल दिया गया है कि वे भी उन पर नजर नहीं रख पा रहे हैं। सरकार को क्वालिटी एजुकेशन की तरफ ध्यान देना होगा। बताते हैं कि नशे युवाओं में बढ़ते अपराध का एक मुख्य कारण हैं।

एक कारण यह भी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान (आईआईएचएस) के निदेशक प्रो. श्याम लाल कौशल  ने कहा कि आज के समय में बच्चों को कम आयु में आसानी से इंटरनैट, सोशल मीडिया, टैलीविजन व मोबाइल उपलब्ध हो जाता है जिस वजह से उनके पास कई नाकारात्मकचीजें भी पहुंच जाती हैं जिससे वे किसी भी चीज के लिए प्रेरित हो जाते हैं।

ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए ताकि वे गलत दिशा में न जाएं। उधर, आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक रमेश चंद ने बताया कि पहले लोग संयुक्त परिवार में रहते थे लेकिन आज बच्चे भी मां-बाप के साथ न होकर अलग कमरे में रहते हैं। इस दौरान वे मोबाइल और कम्प्यूटर में अधिक व्यस्त रहते हैं और गलत चीजों को देख कर उसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। ऐसे में इस बारे अभिभावकों को अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

The post हिमाचल में बच्चों द्वारा अपराध की बढ़ती वारदातें चिंताजनक, मोबाइल,इंटरनैट और कम्प्यूटर को कोस रहे अभिवावक और अध्यापक appeared first on हिमाचल वॉचर.

राज्य में बढ़ती हत्या, लूट व महिलाओं पर अपराध से बिगड़ी प्रदेश की छवि
शिमला-  हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में अपराध की गूंज सुखद संकेत नहीं देती है। हत्या, लूट व महिलाओं पर अपराध के लगातार बढ़ते मामले साबित करने के लिए काफी हैं कि अब पहाड़ की हवाएं शांत नहीं रह गई हैं। राज्य में बढ़ता अपराध न केवल प्रदेश की छवि को आघात पहुंचा रहा है बल्कि सामाजिक व नैतिक मूल्यों के पतन की कहानी भी कह रहा है। बढ़ती आपराधिक वारदातों के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना घर करने लगी है। यह समझ से परे है कि रिश्तों की डोर इतनी कच्ची क्यों हो रही है कि अपनों के खून से हाथ रंगने से भी गुरेज नहीं किया जा रहा।

शिमला जिले के ठियोग में पिता ने पांच साल की मासूम की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हमीरपुर के जोलसप्पड़ में मामूली कहासुनी इतना विकराल रूप ले गई कि दो युवकों को जान से हाथ धोना पड़ा। गगरेट में आठ साल की मासूम व पालमपुर में तीन साल की बच्ची किसी की घृणित मानसिकता की शिकार बनी। तीन दिन में सामने आए ऐसे मामले सोचने पर मजबूर करते हैं कि समाज किस दिशा में जा रहा है। क्यों रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो रही है? क्यों मासूम बच्चियां घटिया सोच रखने वालों की दङ्क्षरदगी की शिकार हो रही हैं? जिन हाथों में बचपन को सुरक्षित रखने का जिम्मा है, वहीं उन्हें बर्बाद करने पर क्यों आमादा हो रहे हैं?

ऐसे तमाम सवाल हैं जिनका उत्तर अगर अभी तलाश नहीं किया गया तो भविष्य में दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। ऐसा नहीं है कि समाज में रहने वाले सभी लोग ऐसे हैं लेकिन मानसिक विकृति वाले लोगों की तादाद बढ़ रही है, इसमें संशय भी नहीं है। पुलिस अपना काम करती है लेकिन अगर घर में ही कोई अपना हमला कर दे तो पुलिस या कोई और क्या कर सकता है? जिस तरह नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है, इस पर समाज के सभी वर्गों को गंभीरता से चिंतन करने की जरूरत है।

जरूरी है कि बच्चों को घर में ही संस्कारों की शिक्षा दी जाए। स्कूलों में भी नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया जाना समय की जरूरत है ताकि बच्चे अपना भला-बुरा समझ सकें। समाज को जागरूक करने की जरूरत है ताकि देर न हो जाए। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए तथा लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। अपराध पर अंकुश लगाकर ही हिमाचल की शांत राज्य की पहचान को बरकरार रखा जा सकेगा।

Image: Cloud Front

The post राज्य में बढ़ती  हत्या, लूट व महिलाओं पर अपराध से बिगड़ी  प्रदेश की छवि appeared first on हिमाचल वॉचर.