CMO Sundernagar Archives - हिमाचल वॉचर

उचित उपचार न मिलने पर बीबीएमबी कॉलोनी मंडी में बीमार, बुजुर्ग भिखारी की मौत
राजा ग्रेजुएट होने के साथ अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ रखता था और सामान्य ज्ञान के लिए प्रतिदिन अंग्रेजी समाचार पत्र भी पड़ता था।

मंडी- बीबीएमबी कॉलोनी में करीब दस साल से रह रहे आंध्र प्रदेश के बीमार बुजुर्ग भिखारी राजा (60) की उचित उपचार न मिलने पर मौत हो गई। राजा बीबीएमबी कॉलोनी में भीख मांग कर पेट पाल रहा था। कुछ दी पहले जब वह निढाल होकर सड़क किनारे पड़ा तड़प रहा था तो स्थानीय दुकानदारों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ ही समय बाद उसने दम तोड़ दिया।

राजा ग्रेजुएट होने के साथ अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ रखता था और सामान्य ज्ञान के लिए प्रतिदिन अंग्रेजी समाचार पत्र भी पड़ता था। वह भीख मांग सड़क किनारे जीवन बिता रहा था। राजा दो माह से बीमार था, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने कई बार बीबीएमबी व नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा, लेकिन गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन अकसर राजा को 1-2 दिन से ज्यादा उपचार नहीं देते थे। इससे उचित इलाज न मिलने पर राजा की तबीयत बद से बदतर होती गई और सड़क किनारे ही तड़पता रहा।

डीएसपी सुंदरनगर संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पास से एक मोबाइल बरामद किया है। उसमें मौजूद तमाम फोन नंबरों पर संपर्क किया गया, लेकिन उसके परिजनों का कोई सुराग नहीं चल पाया। पुलिस ने शव को सुरक्षित रखा हुआ है।

वसुधा एनजीओ के पदाधिकारी कर्म प्रताप ¨सह का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवा देने के लिए बाध्य हैं। इसके बावजूद अस्पतालों का रवैया बेहद निराशाजनक है। इसकी शिकायत संबंधित महकमे के आलाधिकारियों से की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी देसराज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

The post उचित उपचार न मिलने पर बीबीएमबी कॉलोनी मंडी में बीमार, बुजुर्ग भिखारी की मौत appeared first on हिमाचल वॉचर.