chitta Archives - हिमाचल वॉचर

मंडी: मुलाकात के बहाने जेल में पति को चिट्टा पहुंचाने का प्रयास करती महिला गिरफ्तार
मंडी:  जिला कारागार मंडी में एक कैदी तक चिट्टा पहुंचाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने सुरक्षा जांच के दौरान महिला के कब्जे से करीब 1.3 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक महिला अपने आरोपी पति से नियमित मुलाकात के लिए जिला कारागार मंडी पहुंची थी। आरोप है कि महिला ने कपड़ों के माध्यम से संदिग्ध मादक पदार्थ जेल के अंदर पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने सुरक्षा जांच के दौरान पदार्थ को बरामद कर लिया।

आरोपी महिला की पहचान सुनीता, पत्नी सूरज कुमार शर्मा, निवासी डाकघर बागाचनोगी, जिला मंडी के रुप में हुई है।  कारागार मंडी के सहायक अधीक्षक की शिकायत पर यह मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बरामद पदार्थ की जांच में यह चिट्टा प्रतीत हुआ,जिसका वजन लगभग 1.3 ग्राम पाया गया है।

वहीं पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

The post मंडी: मुलाकात के बहाने जेल में पति को चिट्टा पहुंचाने का प्रयास करती महिला गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क के मुख्य सरगना को रिमांड पर लिया
शिमला : जिला पुलिस शिमला ने अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सरगना एवं सप्लायर आरोपी विजय बिहारी उर्फ डेविड को पंजाब से गिरफ्तार कर कस्टडी ट्रांसफर के माध्यम से पुलिस थाना रामपुर लाकर रिमांड पर लिया है।

पुलिस थाना रामपुर में 7 फरवरी 2026 को दर्ज मामले में एक वाहन में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 9.26 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

युगल किशोर (35), पुत्र श्री सुशील कुमार, निवासी ग्राम एरली, डाकघर थैली चक्की, तहसील ननखड़ी, शिमला।

नरेश (23), पुत्र स्व. श्री हेम बहादुर, निवासी ग्राम व डाकघर शानान, शिमला।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), बैंक लेन-देन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से सामने आया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से विजय बिहारी उर्फ डेविड से चिट्टा खरीदा था, जो अंतरराज्यीय स्तर पर नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ पाया गया है।

उक्त आरोपी पूर्व में थाना ठियोग के एक अन्य एनडीपीएस मामले में न्यायिक हिरासत में था। कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उसे थाना रामपुर लाया गया है। वर्तमान में विजय बिहारी उर्फ डेविड तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है, जिसके दौरान उससे गहन पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और अन्य लिंकेज का पता लगाया जा रहा है।

The post शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क के मुख्य सरगना को रिमांड पर लिया appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में एंटी-चिट्टा अभियान के तहत अब तक 96 आदतन नशा तस्कर हिरासत में
शिमला :  हिमाचल प्रदेश में एंटी-चिट्टा अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 96 आदतन और संगठित नशा तस्करों को हिरासत में लिया है। प्रदेश पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया 19 फरवरी को 8 कुख्यात नशा तस्करों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए थे, जिन पर सफल कार्रवाई की गई है।

इस दौरान शिमला जिले से पांच, देहरा से एक, नूरपुर से एक और ऊना से एक तस्कर को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान कई जिलों में पुलिस के समन्वय, पुख्ता खुफिया सूचना और कानूनी रणनीति के आधार पर संचालित किया गया। इससे संगठित नशा आपूर्ति नेटवर्क को प्रभावी रूप से बाधित किया गया।

तस्करों की संपत्तियों की जांच शुरु

प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2025 के अंत तक पीआईटी एंड एनडीपीएस एक्ट के तहत 65 नशा तस्करों को डिटेन  किया गया है, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 31 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 96 आदतन और संगठित तस्करों को इस कानून के तहत डिटेन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इन तस्करों की चल-अचल संपत्तियों की विस्तृत वित्तीय जांच जारी है। अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरु की जाएगी, ताकि उनके आर्थिक नेटवर्क को भी खत्म किया जा सके।

112 नंबर पर दे सूचना, गुप्त रखी जाएगी पहचान

प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने लोगों, खासकर युवाओं से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत 112 नंबर या नजदीकी पुलिस थाने में दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

The post हिमाचल में एंटी-चिट्टा अभियान के तहत अब तक 96 आदतन नशा तस्कर हिरासत में appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला: शाही महात्मा गैंग का मुख्य स्पलायर डेढ़ साल बाद गिरफ्तार, बाहरी राज्यों से रोहड़ू में करता था चिट्टा सप्लाई
शिमला : पुलिस थाना कोटखाई  ने नशा तस्करी में संलिप्त शाही महात्मा गैंग के नेटवर्क से जुड़े मुख्य सप्लायर व सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पहचान प्रदीप कुमार उर्फ रांटा (38) ,पुत्र – श्री बलवंत सिंह, गांव-  बिजौरी, डाकघर – सीमा, तहसील – रोहड़ू के रुप में हुई है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 27 ए, 29 और बीएनएस की धारा 111 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहा था।

शाही महात्मा के चिट्टा कारोबार में मुख्य सहयोगी था प्रदीप

पुलिस ने बताया कि यह मामला 19 सितंबर 2024 को शुरु हुआ था जब आरोपी मुद्दसीर अहमद मोची से 468.380 ग्राम चिट्टा /हैरोइन बरामद किया गया था। जिमसें जांच के दौरान अब तक कुल 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और इनमें गिरोह का मुख्य सरगना शाही महात्मा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार आरोपी प्रदीप कुमार, आरोपी शाही महात्मा के चिट्टा कारोबार में मुख्य सहयोगी था। वह बाहरी राज्यों से चिट्टा लाकर शाही महात्मा के साथ रोहडू क्षेत्र में सप्लाई करता था। शाही माहत्मा गैंग का नेटवर्क करीब 500 से भी अधिक नशा सेवन करने वालों तक फैला हुआ था।

दोनों हो गए थे फरार

पुलिस ने बताया कि आरोपी मुद्दसीर अहमद मोची के पकडे जाने बाद प्रदीप कुमार शाही महात्मा के साथ फरार हो गया था। शाही महात्मा की गिरफ्तारी के समय प्रदीप भागने में सफल रहा था और तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि  19 फरवरी 2026 को थाना कोटखाई तथा सब डिविजन ठियोग की विशेष टीम अपराधी को गिरफ्तार करने में सफल रही। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले में जांच जारी है।

The post शिमला: शाही महात्मा गैंग का मुख्य स्पलायर डेढ़ साल बाद गिरफ्तार, बाहरी राज्यों से रोहड़ू में करता था चिट्टा सप्लाई appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला : कईं बार गिरफ्तार होने के बाद भी नहीं सुधरा नशा तस्कर, अब पुलिस ने किया निवारक नजरबंद
शिमला: जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को प्रिवेंटिव डिटेंशन – PIT NDPS (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances ) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी को तीन माह की निवारक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कईं बार गिरफ्तार होने के बावजूद भी नशा तस्करी में रहा संलिप्त

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गगन भूषण, पुत्र स्व. श्री शिशु पाल, गांव – बेजोरी, डाकघर- सीमा, तहसील – रोहड़ू के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी नशा तस्करी के मामलों में बार-बार संलिप्त पाया गया है। उसके पास से पहले भी हेरोइन/चिट्टा और चरस बरामद की जा चुकी है। कईं बार गिरफ्तार होने के बावजूद भी आरोपी ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी बंद नहीं की। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस एक्ट, 1985 (NDPS Act), 1985 के तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं।

आरोपी पर दर्ज प्रमुख मामले:

FIR 22/2019 (25.03.2019) – थाना जुब्बल: 3.25 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद

FIR 122/2022 (17.07.2022) – थाना रोहड़ू: 51.33 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद

FIR 123/2022 (17.07.2022) – थाना रोहड़ू: 118.97 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद

FIR 39/2023 (14.02.2023) – थाना रोहड़ू: 2.10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा व 113.78 ग्राम चरस बरामद

पुलिस का कहना है कि इस नजरबंदी का उद्देश्य नशा तस्करी के नेटवर्क को कमजोर करना और आरोपी को भविष्य में अवैध मादक पदार्थ गतिविधियों में शामिल होने से रोकना है। जिला पुलिस शिमला ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि युवाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक शांति बनाए रखी जा सके।

The post शिमला : कईं बार गिरफ्तार होने के बाद भी नहीं सुधरा नशा तस्कर, अब पुलिस ने किया निवारक नजरबंद appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में चिट्टा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: 11 दिन में 6 गिरफ्तार, चिढ़गांव गांव का मास्टरमाइंड नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार
शिमला: पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में स्थानीय युवाओं के माध्यम से चिट्टे का कारोबार चला रहे पंजाब के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पिछले 11 दिनों में पुलिस ने इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार आरोपी शिमला के और दो पंजाब के निवासी हैं।

2 फरवरी को हुई थी मामले की शुरुआत

मामले की शुरुआत 2 फरवरी को हुई, जब रोहड़ू के मेंहदली पुल के पास पुलिस ने दो युवकों से 83 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान पंजाब निवासी जश्नदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह के रूप में हुई, जो शिमला में नशे का कारोबार चला रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों के डिजिटल साक्ष्य और बैंक खातों की पड़ताल की, जिससे नेटवर्क में कई अन्य लोगों के शामिल होने का खुलासा हुआ।

चिढ़गांव के युवा थे संलिप्त

10 फरवरी को रोहड़ू पुलिस ने इसी कड़ी में चिढ़गांव के तीन और युवकों आशीष चौहान(24), नवीन शेट्टा (31), दीवान चंद (39 ) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार  पूछताछ करने बाद सामने आया कि चिढ़गांव के सुंदा गांव का रहने वाला 35 वर्षीय विजेंद्र मेहता उर्फ छोटू इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना है।

पहले युवाओं को बनाता था नशे का आदि, फिर करवाता था अवैध कारोबार

पुलिस के अनुसार विजेंद्र, पंजाब निवासी जश्नदीप सिंह से चिट्टा खरीदकर चिढ़गांव और रोहड़ू क्षेत्र में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने 1 फरवरी को जश्नदीप से 37 ग्राम चिट्टा खरीदा था। आरोप है कि वह स्थानीय युवाओं को पहले नशे का आदी बनाता था और बाद में उन्हें इस अवैध कारोबार में शामिल कर लेता था।

नेपाल भागा था विजेंद्र

मीडिया से बातचीत में एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि 13 फरवरी को रोहड़ू पुलिस की एक विशेष टीम ने उत्तराखंड और नेपाल पुलिस के साथ मिलकर 48 घंटे तक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान विजेंद्र मेहता को बनबसा (नेपाल बॉर्डर) के पास से गिरफ्तार किया गया।

The post शिमला में चिट्टा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: 11 दिन में 6 गिरफ्तार, चिढ़गांव गांव का मास्टरमाइंड नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंडी : निजि होटल से 6 ग्राम चिट्टा, निजि बस से 302 ग्राम चरस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
मंडी : मंगलवार रात पुलिस थाना बल्ह की टीम ने एक निजि होटल की तलाशी के दौरान दो लोगों से 06 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली की होटल के कमरे में ठहरे दो लोग नशे का अवैध धंधा कर रहे है।

आरोपियों की पहचान मनीष कुमार निवासी डाकघर लोहारा, तहसील बल्ह तथा पीयूष निवासी डाकघर चुनाहन, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 11 फरवरी को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में जांच अभी जारी है।

वहीं 11 फरवरी को पुलिस थाना सुन्दरनगर की टीम ने एक निजी बस की तालाशी के दौरान एक युवक से 302 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की। यह बस मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी। पुलिस ने बस में बैठे युवक के बैग की तालाशी ली तो उसमें से 302 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान काव्य सिंह नेगी निवासी डाकघर टापरी, तहसील निचार, जिला किन्नौर (हि.प्र.) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

The post मंडी : निजि होटल से 6 ग्राम चिट्टा, निजि बस से 302 ग्राम चरस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

चिट्टा तस्करी में शामिल आरोपी नहीं लड़ सकेंगे पंचायती राज चुनाव, सरकार ने ड्राफ्ट किया तैयार
शिमला: प्रदेश में चिट्टा तस्करी में संलिप्त लोग अब पंचायती राज चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने वीरवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार इसके लिए पंचायती राज अधिनियम में नया कानूनी प्रावधान जोड़ने जा रही है। विधि विभाग से चर्चा के बाद संशोधन विधेयक का ड्राफ्ट साइन कर लिया गया है, जिसे विधानसभा के बजट सत्र में पेश किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति के खिलाफ चिट्टा तस्करी मामले में एफआईआर दर्ज होगी, वह पंचायती राज चुनाव नहीं लड़ पाएगा। उन्होंने बताया कि चिट्टा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया जा रहा है और इसमें शामिल पंचायती राज विभाग के पांच कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया है।

इससे 21 और 22 जनवरी को प्रदेश की सभी 3577 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया था, जिसमें नशे के खिलाफ रणनीति तैयार की गई। सरकार ने चिट्टे से जुड़ी जानकारी देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए इनाम की व्यवस्था भी की है।

अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पंचायती राज चुनावों को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर सरकार समीक्षा कर रही है। मौजूदा पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है और प्रशासकों की नियुक्ति पर सरकार एक-दो दिन में निर्णय लेगी।

The post चिट्टा तस्करी में शामिल आरोपी नहीं लड़ सकेंगे पंचायती राज चुनाव, सरकार ने ड्राफ्ट किया तैयार appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला: चिट्टे के सेवन के बाद नहीं उठा दोस्त, मृत समझकर वाहन के साथ खाई में धकेला
शिमला – 29 जनवरी 2026 – हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के बढ़ते कहर के बीच एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रोहड़ू उपमंडल में चिट्टे का सेवन करने के बाद एक युवक ने अपने दोस्त को मृत समझकर सबूत छिपाने की नीयत से उसके शव को उसी की कार में डालकर गहरी खाई में धकेल दिया। मृतक के भाई ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है जिसके बाद मामले की जांच जारी है।

दोनों दोस्तों ने किया था चिट्टे का सेवन

मामला चिड़गांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के भाई अरुण चौहान (35 वर्षीय) ने शिकायत में बताया कि 22 जनवरी की शाम मृतक मुकेश चौहान उर्फ गोल्डी अपने दोस्त रोहित राठौर उर्फ संजू (32 वर्षीय) के साथ उसके घर (संधासु रोड स्थित) गया था। दोनों दोस्तों ने वहां चिट्टे का सेवन किया। 23 जनवरी की सुबह जब मुकेश काफी देर तक नहीं उठा, तो आरोपी ने उसे मृत मान लिया। आरोपी रोहित ने ना तो पुलिस को और न ही मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी रोहित ने घर से नौ किलोमीटर दूर धमावड़ी के पास मुकेश के शव को गाड़ी के साथ खाई में धकेल दिया, ताकि मामला सड़क दुर्घटना की तरह प्रतीत हो।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The post शिमला: चिट्टे के सेवन के बाद नहीं उठा दोस्त, मृत समझकर वाहन के साथ खाई में धकेला appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंडी: पुलिस ने पंजाब से मुख्य चिट्टा स्पलायर मां और बेटे को किया गिरफ्तार,प्रदेश में चिट्टे की आपूर्ति से जुड़े थे तार
मंडी – 14 मार्च – 2025 –  जंजैहली थाना क्षेत्र में 15 फरवरी को पकड़े गए 44 ग्राम चिट्टा मामले में एसआईटी ने पंजाब से मुख्य स्पलायर मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों चिट्टा तस्करों को पुलिस गिरफ्तार कर हिमाचल ले आई है। अब तक मामले में कुल आठ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

प्रदेश में चिट्टे की आपूर्ति से जुड़े थे तार

मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान पहले पकड़े गए छह आरोपियों की कॉल हिस्ट्री और बैंक ट्रांजेक्शन सामने आने के बाद इनके नाम सामने आए हैं। दोनों आरोपियों की पहचान (मां) मनजिंदर कौर और (बेटा) इंद्रजीत के रुप में हुई। दोनों को पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के तार हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की आपूर्ति से जुड़े थे। इनकी गिरफ्तारी से शिमला और कांगड़ा में नशे के सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

क्या है पूरा मामला

15 फरवरी को सराज में स्थानीय महिलाओं के सहयोग से जंजैहली पुलिस ने थुनाग निवासी दो युवकों रूबल ठाकुर और संदीप कुमार को 44 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था।  इन आरोपियों ने चिट्टे की कुछ मात्रा को नष्ट करने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस को 38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस पूछताछ के दौरान इनके तार दूसरे लोगों से जुड़े होने की जानकारी मिली।

मामले की जांच में पुलिस ने कॉल और बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर ढीम गांव के लवली, दुशाड़ी गांव के पवन कुमार, झरोठी गांव के राजेंद्र कुमार और झपलोह गांव के भूपेंद्र को 7 मार्च को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खातों की ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल जांचने के बाद पुलिस पंजाब के दो आरोपियों तक पहुंची। डीएसपी करसोग गौरव जीत सिंह ने पंजाब के दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मामले में अभी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

The post मंडी: पुलिस ने पंजाब से मुख्य चिट्टा स्पलायर मां और बेटे को किया गिरफ्तार,प्रदेश में चिट्टे की आपूर्ति से जुड़े थे तार appeared first on हिमाचल वॉचर.