chitta Traffickers Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क के मुख्य सरगना को रिमांड पर लिया
शिमला : जिला पुलिस शिमला ने अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सरगना एवं सप्लायर आरोपी विजय बिहारी उर्फ डेविड को पंजाब से गिरफ्तार कर कस्टडी ट्रांसफर के माध्यम से पुलिस थाना रामपुर लाकर रिमांड पर लिया है।

पुलिस थाना रामपुर में 7 फरवरी 2026 को दर्ज मामले में एक वाहन में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 9.26 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

युगल किशोर (35), पुत्र श्री सुशील कुमार, निवासी ग्राम एरली, डाकघर थैली चक्की, तहसील ननखड़ी, शिमला।

नरेश (23), पुत्र स्व. श्री हेम बहादुर, निवासी ग्राम व डाकघर शानान, शिमला।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), बैंक लेन-देन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से सामने आया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से विजय बिहारी उर्फ डेविड से चिट्टा खरीदा था, जो अंतरराज्यीय स्तर पर नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ पाया गया है।

उक्त आरोपी पूर्व में थाना ठियोग के एक अन्य एनडीपीएस मामले में न्यायिक हिरासत में था। कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उसे थाना रामपुर लाया गया है। वर्तमान में विजय बिहारी उर्फ डेविड तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है, जिसके दौरान उससे गहन पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और अन्य लिंकेज का पता लगाया जा रहा है।

The post शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क के मुख्य सरगना को रिमांड पर लिया appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला: शाही महात्मा गैंग का मुख्य स्पलायर डेढ़ साल बाद गिरफ्तार, बाहरी राज्यों से रोहड़ू में करता था चिट्टा सप्लाई
शिमला : पुलिस थाना कोटखाई  ने नशा तस्करी में संलिप्त शाही महात्मा गैंग के नेटवर्क से जुड़े मुख्य सप्लायर व सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पहचान प्रदीप कुमार उर्फ रांटा (38) ,पुत्र – श्री बलवंत सिंह, गांव-  बिजौरी, डाकघर – सीमा, तहसील – रोहड़ू के रुप में हुई है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 27 ए, 29 और बीएनएस की धारा 111 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहा था।

शाही महात्मा के चिट्टा कारोबार में मुख्य सहयोगी था प्रदीप

पुलिस ने बताया कि यह मामला 19 सितंबर 2024 को शुरु हुआ था जब आरोपी मुद्दसीर अहमद मोची से 468.380 ग्राम चिट्टा /हैरोइन बरामद किया गया था। जिमसें जांच के दौरान अब तक कुल 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और इनमें गिरोह का मुख्य सरगना शाही महात्मा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार आरोपी प्रदीप कुमार, आरोपी शाही महात्मा के चिट्टा कारोबार में मुख्य सहयोगी था। वह बाहरी राज्यों से चिट्टा लाकर शाही महात्मा के साथ रोहडू क्षेत्र में सप्लाई करता था। शाही माहत्मा गैंग का नेटवर्क करीब 500 से भी अधिक नशा सेवन करने वालों तक फैला हुआ था।

दोनों हो गए थे फरार

पुलिस ने बताया कि आरोपी मुद्दसीर अहमद मोची के पकडे जाने बाद प्रदीप कुमार शाही महात्मा के साथ फरार हो गया था। शाही महात्मा की गिरफ्तारी के समय प्रदीप भागने में सफल रहा था और तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि  19 फरवरी 2026 को थाना कोटखाई तथा सब डिविजन ठियोग की विशेष टीम अपराधी को गिरफ्तार करने में सफल रही। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले में जांच जारी है।

The post शिमला: शाही महात्मा गैंग का मुख्य स्पलायर डेढ़ साल बाद गिरफ्तार, बाहरी राज्यों से रोहड़ू में करता था चिट्टा सप्लाई appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में चिट्टा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: 11 दिन में 6 गिरफ्तार, चिढ़गांव गांव का मास्टरमाइंड नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार
शिमला: पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में स्थानीय युवाओं के माध्यम से चिट्टे का कारोबार चला रहे पंजाब के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पिछले 11 दिनों में पुलिस ने इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार आरोपी शिमला के और दो पंजाब के निवासी हैं।

2 फरवरी को हुई थी मामले की शुरुआत

मामले की शुरुआत 2 फरवरी को हुई, जब रोहड़ू के मेंहदली पुल के पास पुलिस ने दो युवकों से 83 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान पंजाब निवासी जश्नदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह के रूप में हुई, जो शिमला में नशे का कारोबार चला रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों के डिजिटल साक्ष्य और बैंक खातों की पड़ताल की, जिससे नेटवर्क में कई अन्य लोगों के शामिल होने का खुलासा हुआ।

चिढ़गांव के युवा थे संलिप्त

10 फरवरी को रोहड़ू पुलिस ने इसी कड़ी में चिढ़गांव के तीन और युवकों आशीष चौहान(24), नवीन शेट्टा (31), दीवान चंद (39 ) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार  पूछताछ करने बाद सामने आया कि चिढ़गांव के सुंदा गांव का रहने वाला 35 वर्षीय विजेंद्र मेहता उर्फ छोटू इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना है।

पहले युवाओं को बनाता था नशे का आदि, फिर करवाता था अवैध कारोबार

पुलिस के अनुसार विजेंद्र, पंजाब निवासी जश्नदीप सिंह से चिट्टा खरीदकर चिढ़गांव और रोहड़ू क्षेत्र में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने 1 फरवरी को जश्नदीप से 37 ग्राम चिट्टा खरीदा था। आरोप है कि वह स्थानीय युवाओं को पहले नशे का आदी बनाता था और बाद में उन्हें इस अवैध कारोबार में शामिल कर लेता था।

नेपाल भागा था विजेंद्र

मीडिया से बातचीत में एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि 13 फरवरी को रोहड़ू पुलिस की एक विशेष टीम ने उत्तराखंड और नेपाल पुलिस के साथ मिलकर 48 घंटे तक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान विजेंद्र मेहता को बनबसा (नेपाल बॉर्डर) के पास से गिरफ्तार किया गया।

The post शिमला में चिट्टा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: 11 दिन में 6 गिरफ्तार, चिढ़गांव गांव का मास्टरमाइंड नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

चिट्टा तस्करी में शामिल आरोपी नहीं लड़ सकेंगे पंचायती राज चुनाव, सरकार ने ड्राफ्ट किया तैयार
शिमला: प्रदेश में चिट्टा तस्करी में संलिप्त लोग अब पंचायती राज चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने वीरवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार इसके लिए पंचायती राज अधिनियम में नया कानूनी प्रावधान जोड़ने जा रही है। विधि विभाग से चर्चा के बाद संशोधन विधेयक का ड्राफ्ट साइन कर लिया गया है, जिसे विधानसभा के बजट सत्र में पेश किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति के खिलाफ चिट्टा तस्करी मामले में एफआईआर दर्ज होगी, वह पंचायती राज चुनाव नहीं लड़ पाएगा। उन्होंने बताया कि चिट्टा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया जा रहा है और इसमें शामिल पंचायती राज विभाग के पांच कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया है।

इससे 21 और 22 जनवरी को प्रदेश की सभी 3577 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया था, जिसमें नशे के खिलाफ रणनीति तैयार की गई। सरकार ने चिट्टे से जुड़ी जानकारी देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए इनाम की व्यवस्था भी की है।

अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पंचायती राज चुनावों को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर सरकार समीक्षा कर रही है। मौजूदा पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है और प्रशासकों की नियुक्ति पर सरकार एक-दो दिन में निर्णय लेगी।

The post चिट्टा तस्करी में शामिल आरोपी नहीं लड़ सकेंगे पंचायती राज चुनाव, सरकार ने ड्राफ्ट किया तैयार appeared first on हिमाचल वॉचर.