BSNL Services Himachal Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल में बीएसएनएल ‘बहुत सुस्त नेटवर्क लो’ के नाम से हो रहा प्रसिद्ध, नेटवर्क हांफने से उपभोक्ता परेशान
शिमला- भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का नेटवर्क चरमरा गया है। इस कारण मोबाइल फोन उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉल बार-बार कट रही है। कुछ क्षेत्रों में मोबाइल फोन पर नेटवर्क ही नहीं आ रहा है। राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में बीएसएनएल नेटवर्क हांफने से उपभोक्ता परेशान हैं। इन दिक्कतों से जूझ रहे उपभोक्ता अब बीएसएनएल को ‘बहुत सुस्त, नेटवर्क लो’ के नाम से जानने लगे हैं।

बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड व डाटा कार्ड में स्पीड नहीं मिल पा रही है। डाटा कार्ड में नेट कनेक्ट ही नहीं होता है। उपभोक्ता बार-बार कनेक्ट करने पर भी इंटरनेट सुविधा न चलने से परेशान होकर दूसरी कंपनियों के विकल्प तलाश रहे हैं। बीएसएनएल की सेवा का शहरों में जब यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों में क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। 4जी का दावा करने वाली कंपनी का 2जी भी सही नहीं चल रहा है। बार-बार कनेक्ट करने से कनेक्शन कट रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल का 2जी भी सही से नहीं चल पा रहा है। प्रदेश में सरकारी व अ‌र्द्धसरकारी कर्मचारियों सहित 50 फीसद से अधिक मोबाइल फोन उपभोक्ता बीएसएनएल सेवा ले रहे हैं। इसके बावजूद ऐसी सेवा पर दस बार कॉल करने के बाद भी एक नंबर पर संपर्क होना मुश्किल हो रहा है।

वीरवार को बीएसएनएल उपभोक्ताओं की कॉल बार-बार कटती रही। बात पूरी नहीं हुई लेकिन बैलेंस जरूर घटता रहा। एक कॉल करने के लिए कम से कम 10 बार नंबर मिलाना पड़ रहा है। प्रदेश में लाखों मोबाइल फोन उपभोक्ताओं को नेटवर्क मुहैया करवाने का जिम्मा चंद टावरों के हवाले है। राजधानी में रेलवे स्टेशन, लक्कड़ बाजार, इंजनघर, ऑकलैंड टनल, सब्जी मंडी, लोअर बाजार, कसुम्पटी, आईएसबीटी टूटीकंडी, टूटू, जतोग कैंट, माल रोड, ढली, चौड़ा मैदान, समरहिल, बैम्लाई, आरटीओ ऑफिस, घोड़ा चौकी, फिंगास्क, इस्टेट, निगम विहार, लोअर खलीनी, विकासनगर, लांगवुड सहित पूरे अपर शिमला में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को नेटवर्क से संबंधित दिक्कतों का सामना अकसर करना पड़ता है। बीएसएनएल अधिकारियों के मुताबिक लांगवुड व फिंगास शैडो एरिया है जहां नेटवर्क की दिक्कत है जिसे दूर करने के लिए टावर या बीटीएस लगाया जाएगा।

फिंगास में इसके लिए कार्य शुरू हो गया है जबकि लांगवुड के क्लीस्टन एरिया में स्थान देखा जा रहा है। वहां पर या तो टावर लगेगा या बीटीएस, जिससे इस क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या नहीं आएगी। इसके अतिरिक्त ठियोग से नारकंडा क्षेत्र में सड़कों में खोदाई के कारण बीएसएनएल केबल कटने से नेटवर्क की समस्या आई थी, जिसे दूर कर दिया गया है।

अचानक बिजली जाने से होती है नेटवर्क में दिक्कत

जिन एरिया में बीएसएनएल नेटवर्क की दिक्कत आ रही है, उनका पता लगाया जाएगा। यदि कोई तकनीकी खामी है तो उसे जल्द दूर किया जाएगा। अब तक इस तरह की शिकायत किसी उपभोक्ता ने दर्ज नहीं करवाई है। हां, कई बार अचानक बिजली जाने से नेटवर्क में दिक्कत आ जाती है।

सतीश गुप्ता, सीजीएम, बीएसएनएल।

The post हिमाचल में बीएसएनएल  ‘बहुत सुस्त नेटवर्क लो’  के नाम से हो रहा प्रसिद्ध, नेटवर्क हांफने से उपभोक्ता परेशान appeared first on हिमाचल वॉचर.