Bird Flue Himachal Archives - हिमाचल वॉचर

बर्ड फ्लू की दस्तक से हिमाचल में अलर्ट, जिलों को सतर्क रहने के दिए आदेश
बिलासपुर-  राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद हिमाचन भी अलर्ट हो गया है। इस संबंध में सभी जिलों को पशुपालन निदेशालय से सतर्क रहने के आदेश जारी हुए हैं। राज्य पशुपालन विभाग ने प्रदेश के तमाम पोल्ट्री और हैचरी केंद्रों, मुर्गी फार्म पर खास नजर रखने के आदेश दिए हैं।

विभाग इस संबंध में कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहता है। आदेश में साफ कहा गया है कि 24 घंटे पशु निरीक्षण संस्थान के कर्मचारी बाहरी राज्यों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब  से  हिमाचल में आने वाले मुर्गियों से लदे वाहनों का खास तौर से निरीक्षण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस मौसम में प्रवासी पक्षियों का आना भी शुरू हो गया है। पशु पालन विभाग बिलासपुर के अधिकारियों का कहना है कि बर्ड फ्लू पर पहले से ही पूरी सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल हिमाचल में अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर पशुपालन विभाग अलर्ट है। प्रदेश पशु पालन विभाग ने तमाम उपनिदेशकों और अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राज्य में तमाम पक्षी शालाओं और हैचरी केंद्रों, मुर्गी फार्म पर नजर रखें और कहीं से भी कोई सूचना मिलती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

पशु निरीक्षण संस्थान स्वारघाट के प्रभारी डॉ. अनूप ने बताया कि उन्हें इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे गरामौड़ा में बने मुर्गी फार्म का निरीक्षण करेंगे।

पशुपालन विभाग शिमला से शुक्रवार को इस बारे आदेश मिले हैं। फिलहाल जिला बिलासपुर में बर्ड फ्लू का अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। हिमाचल के एंट्री प्वाइंट स्वारघाट में पशु निरीक्षण संस्थान स्वारघाट के प्रभारी को बाहरी राज्यों से आने वाले मुर्गियों से लदे वाहनों का निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। (डॉ एस कपिल, कार्यकारी उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, बिलासपुर)

The post बर्ड फ्लू की दस्तक से हिमाचल में अलर्ट,  जिलों को  सतर्क रहने के दिए आदेश appeared first on हिमाचल वॉचर.