Bhuntar Airport Archives - हिमाचल वॉचर

भुंतर एयरपोर्ट में लैंड हो सकेंगे 100 सीटर हवाई जहाज, एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की भी योजना
कुल्लू-  अब भुंतर एयरपोर्ट में 100 सीटर हवाई जहाज लैंड कर सकेंगे। भुंतर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण गंभीर हो गया है। भुंतर में बड़े जहाजों को उतारने की संभावना को देखते हुए प्राधिकरण की टीम ने दौरा कर सर्वे किया है। सर्वे कर लौटी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी।

एयरपोर्ट विस्तारीकरण से एयरपोर्ट के रनवे का दायरा बढ़ाया जाएगा। वहीं, एयरपोर्ट को सभी आधुनिक सुविधा से भी जोड़ा जाएगा। रन-वे के विस्तारीकरण को पहले ही पिछले साल आईआईटी रूड़की टीम सर्वे कर इसकी रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंप दी गई है। जिसमें एयरपोर्ट के साथ बहने वाली ब्यास नदी की धारा को मोड़ने के साथ-साथ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण करने की बात कही है। भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट के निदेशक एएन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है

उन्होंने कहा कि गत दिन ही भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की एक टीम ने भुुंतर एयरपोर्ट के रन-वे का सर्वे कर यहां बड़े जहाजों के उतरने की संभावनाओं को तलाशा है। टीम ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण योजना के तहत की सर्वेक्षण किया है। अब इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। अभी तक भुंतर एयरपोर्ट में एयर इंडिया का एक मात्र 70 सीटर विमान ही लैंड करता है। बीते दो सालों से भुंतर एयरपोर्ट में इस बड़े जहाज कह लैडिंग हो रही है।

इससे पूर्व यहां 48 सीटर विमान की उतरते थे, लेकिन अब एयरपोर्ट विस्तार के बाद यहां 100 सीटर बड़ा जहाज उतरेगा। जिससे घाटी में हाइप्रोफाइल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट के विस्तार होने पर इसका रनवे 1720 मीटर हो जाएगा और यहां 100 सीटर हवाई जहाज उतर सकेगा। अभी तक एयरपोर्ट का रन-वे 1060 मीटर है। जहां बड़े जहाजों को उतारना किसी खतरे से खाली नहीं है। भुंतर एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर जिला प्रशासन ने भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। राजस्व विभाग ने इसकी फाइल बना कर स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार को भेज दिया है।

The post भुंतर एयरपोर्ट में लैंड हो सकेंगे 100 सीटर हवाई जहाज, एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की भी योजना appeared first on हिमाचल वॉचर.

कुल्लू घाटी के लिए अगस्त से दिल्ली-चंडीगढ़-भुंतर के बीच एयर इंडिया शुरू करेगा एक और विमान सेवा, 7,000 रुपये प्रति सीट होगा किराया
कुल्लू-  कुल्लू घाटी के लिए अगस्त से एक और हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। पहले से ही दिल्ली-भुंतर के बीच अपनी सेवा दे रही एयर इंडिया अब दिल्ली-चंडीगढ़-भुंतर के बीच नई विमान सेवा शुरू कर रही है। हालांकि एयर इंडिया के भुंतर कार्यालय ने चंडीगढ़ से भुंतर के बीच अतिरिक्त 70 सीटर विमान सेवा शुरू करने की प्रपोजल एयर इंडिया के दिल्ली स्थित मुख्यालय को भेजी है। यहां से दिल्ली-चंडीगढ़-भुंतर के बीच इस सेवा को शुरू करने के भी संकेत मिले हैं। एयर इंडिया अगस्त से सेवा शुरू करने का विचार कर रहा है। लेकिन भुंतर एयरपोर्ट स्थित एयर इंडिया के कार्यालय ने अपनी प्रपोजल में विमान सेवा को जुलाई से ही शुरू करने की मांग की है। एयर इंडिया के इस 70 सीटर विमान की अतिरिक्त उड़ान से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को और भी पंख लगेंगे।

भुंतर स्थित एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर दिनेश भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली-भुंतर के बीच पहले से ही 70 सीटर विमान सेवा चल रही है। ऐसे में उन्होंने कुल्लू से चंडीगढ़ के बीच एयर इंडिया की अतिरिक्त हवाई उड़ान शुरू करने की प्रपोजल भेजी है। वह इसकी स्वीकृति का इंतजार करे रहे हैं। हालांकि एयर इंडिया के मुख्यालय से दिल्ली-चंडीगढ़-भुंतर नई विमान सेवा अगस्त से शुरू करने के संकेत मिले हैं।

सात हजार होगा भुंतर-चंडीगढ़ का किराया

एयर इंडिया के भुंतर कार्यालय से चंडीगढ़-भुंतर के बीच उड़ान शुरू करने की प्रपोजल के अनुसार भुंतर से चंडीगढ़ के बीच का किराया सात हजार रुपये प्रति सीट होगा। इस उड़ान में 60 से 65 सवारियां दोनों तरफ के लिए उड़ान भर सकती हैं।

हवाई सेवाओं से और चमकेगा पर्यटन कारोबार

मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि एसोसिएशन घाटी के लिए ज्यादा से ज्यादा हवाई उड़ानें शुरू करने की पहले से मांग उठा रही है। एयर इंडिया की अतिरिक्त उड़ान से घाटी में पर्यटन कारोबार को और बढ़ावा मिलेगा।

Photo: Himachal Travel Blog

The post कुल्लू घाटी के लिए अगस्त से  दिल्ली-चंडीगढ़-भुंतर के बीच एयर इंडिया शुरू करेगा एक और विमान सेवा, 7,000  रुपये प्रति सीट होगा किराया appeared first on हिमाचल वॉचर.