Baba Balak Nath Archives - हिमाचल वॉचर

अब बिना रोक-टोक महिलाएं कर सकेंगी सुप्रसिद्ध बाबा बालकनाथ गुफा में प्रवेश
बिलासपुर- उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में महिलाएं भी बाबा जी की गुफा में जाकर उनके दर्शन कर सकेंगी। सदियों से महिलाओं के नजदीक से बाबा जी के दर्शनों पर लगे प्रतिबंध को मंदिर ट्रस्ट ने केवल प्रथा बताया है। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार ट्रस्ट की ओर से महिलाओं के नजदीक से बाबा जी के दर्शनों पर कभी रोक नहीं लगाई गई है।

गुफा में प्रवेश करने पर किसी तरह की रोक न होने से अब महिलाएं बिना किसी रोक-टोक के गुफा में जा सकेंगी। हर साल हिमाचल सहित देश के अन्य राज्यों व विदेशों से लाखों की संख्या में महिला श्रद्धालु बाबा जी के दर्शनों को आती हैं जिन्हें गुफा में बाबा जी के दर्शन करने की छूट से राहत मिलेगी।

सदियों से महिलाएं बाबा जी की गुफा में प्रवेश करने की बजाय बाबा जी की गुफा के समानांतर ठीक सामने बने चौबारे से दर्शन कर मन्नतें मांगती हैं। दूर से दर्शन करने के पीछे बाबा जी के ब्रह्मचारी होने के कारण सदियों से गुफा में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध है मगर सदियों से चली आ रही इस प्रथा पर ट्रस्ट या सरकार की ओर से निर्देश जारी नहीं हुए हैं और न ही सामने बने चौबारे से बाबा जी के दर्शन करने या गुफा में महिलाओं का प्रवेश वर्जित होने संबंधी कोई साइन बोर्ड लगाया गया है।

मंदिर अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर अक्ष्या सूद ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को गुफा में जाकर नजदीक से दर्शन करने की कोई मनाही नहीं है। अगर कोई महिला नजदीक से बाबा जी के दर्शन करना चाहती है तो वह बिना किसी रोक-टोक के कर सकती है। इतना जरूर है कि नजदीक से दर्शन न करने की सदियों से प्रथा चली आ रही है जोकि आज भी कायम है।

The post अब बिना रोक-टोक महिलाएं कर सकेंगी सुप्रसिद्ध बाबा बालकनाथ गुफा में प्रवेश appeared first on हिमाचल वॉचर.