43वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान एवं पर्यावरणीय प्रदर्शनी Archives - हिमाचल वॉचर

विडियो: मंडी के 10वीं कक्षा के 2 छात्रों ने बनाया साइकिल से चलने वाला हल, राष्ट्रीय स्तर पर होगा प्रदर्शित
यह हल पहाड़ी क्षेत्रों और छोटे खेतों के लिए उपयुक्त है जिसे एक व्यक्ति आसानी से चला सकता है

मंडी-  मंडी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोट तुंगल के दो विद्यार्थियों ने साइकिल से चलने वाला हल बनाया है। छोटी सी उम्र में ही दोनों विद्यार्थियों ने यह कमाल कर दिखाया है।

दसवीं कक्षा के दो विद्यार्थियों विशाल और ईशा द्वारा बनाए गए आविष्कार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने जा रही है। जीव विज्ञान के अध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि दोनों विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए इस मॉडल को 43वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान एवं पर्यावरणीय प्रदर्शनी के लिए चयनित कर लिया गया है। इस प्रदर्शनी में देश के सभी राज्यों के होनहार छात्र वैज्ञानिकों के मॉडल पेश किए जाएंगे, जिन्हें प्रदेश स्तर पर सर्वश्रेष्ठ चुना गया होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन 13 से 19 दिसंबर तक बंगलूर में होगा, जहां विशाल यह मॉडल प्रदर्शित करेगा। इस मॉडल में इसी स्कूल के जीव विज्ञान के प्रवक्ता अनिल कुमार का मुख्य योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि यह हल साइकिल की तरह बनाया गया है, जिसे एक व्यक्ति आसानी से चला सकता है। यह हल पहाड़ी क्षेत्रों और छोटे खेतों के लिए उपयुक्त है।

एसएमसी के प्रधान भूप सिंह एवं अन्य सदस्यों, स्कूल प्रधानाचार्य अमरीक सिंह, प्रवक्ता जीव विज्ञान अनिल कुमार और दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी है।

The post विडियो: मंडी के 10वीं कक्षा के 2 छात्रों ने बनाया साइकिल से चलने वाला हल, राष्ट्रीय स्तर पर होगा प्रदर्शित appeared first on हिमाचल वॉचर.