17-august-2015 Archives - हिमाचल वॉचर

आज से रोहतांग नहीं जा पाएंगे पेट्रोल-डीजल वाहन
कुल्लू- नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की मोहलत खत्म होते ही जिला प्रशासन कुल्लू ने आदेशों का पालन करते हुए सोमवार से मनाली से रोहतांग जाने वाले सभी तरह के पेट्रोल और डीजल वाहनों पर रोक लगा दी है। अब केवल लाहौल स्पीति और लेह जाने वाले वाहन ही इस मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।

इसके लिए उन्हें पहले मनाली में बैरियर पर इसके पुख्ता प्रमाण देने होंगे, इसके बाद ही परमिट जारी होंगे। बता दें कि एनजीटी ने रोहतांग जाने वाले वाहनों पर फरवरी माह में रोक लगा दी थी। बाद में हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली की अपील पर एनजीटी ने 15 मई से 14 अगस्त तक 600 पेट्रोल और 400 डीजल वाहनों को जाने की अस्थायी परमिशन दी थी।

मोहलत खत्म होते ही 16 अगस्त रविवार को जिला प्रशासन ने इस संबंध में एसडीएम मनाली और पर्यटन विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं कि 17 अगस्त से किसी भी वाहन को रोहतांग जाने के लिए परमिट जारी न किया जाए। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया कि एनजीटी के आदेशों का पालन किया जा रहा है।

सोमवार से रोहतांग जाने के लिए किसी भी वाहन को परमिट जारी न किया जाएगा। हालांकि, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों पर कोई रोक नहीं है। एनजीटी के यह आदेश लाहौल, लेह और लद्दाख जाने वाले वाहनों पर लागू नहीं होंगे। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने कहा है कि सैलानियों की सुविधा को देखते हुए दी गई राहत 14 अगस्त को खत्म हो चुकी है।

उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया कि रोक लगने से सैलानियों और कारोबारियों को दिक्कत होगी। सैलानी तो अब रोहतांग जा ही नहीं पाएंगे। अगर लेह-लद्दाख और लाहौल के नाम पर कोई रोहतांग दर्रे में घूमता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन इस संबंध में जल्द ही एनजीटी के समक्ष पक्ष रखेगा।

The post आज से रोहतांग नहीं जा पाएंगे पेट्रोल-डीजल वाहन appeared first on हिमाचल वॉचर.