हि.प्र विश्वविधालय Archives - हिमाचल वॉचर

पुस्तकालय को 100% क्षमता के साथ खोले प्रदेश विश्वविद्यालय, छात्र वर्ग जूझ रहा मानसिक तनाव से: एबीवीपी (ABVP)
शिमला– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा पुस्तकालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष विशाल सकलानी ने कहा कि कोविड के कारण शिक्षा का क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण लगभग दो वर्ष का समय छात्रों का खराब हो गया है, दो वर्षों से विश्वविद्यालय भी बंद है और ऑनलाइन माध्यम से ही कक्षाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो वर्षो से कोविड के कारण प्रतियोगी परीक्षाएं भी बहुत कम हुई है। सकलानी ने बताया कि बहुत से छात्रों का प्रतियोगी परीक्षा पास करने का अंतिम मौका है, ऐसे में छात्र वर्ग पूरी तरह से मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुछ विभागों में कक्षाएं ऑफलाइन शुरू होने वाली है, विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल व परीक्षाएं हो चुकी हैं, और कोविड के मामले भी कम आ रहे है किंतु विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में 50% क्षमता का पालन करते हुए बहुत से विद्यार्थियों को पुस्तकालय के बाहर दो-दो घंटे सीट पाने के लिए इंतजार करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि एक तो विद्यार्थियों की उम्र व समय निकला जा रहा है और विश्वविद्यालय प्रशासन अभी भी पुस्तकालय 50% क्षमता के साथ खोले हुए है। धीरे-2 स्कूलों को खोलने का क्रम भी शुरू हो चुका है , सरकारी दफ्तर भी जहां शत प्रतिशत क्षमता से खुल गए हैं, यातायात भी सुचारू रूप से चल पड़ा है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय इकाई ने मांग की है कि विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी को जल्द से जल्द शत प्रतिशत क्षमता के साथ खोला जाए तथा 24 घंटे सातो दिन खुला रहने वाला सेक्शन 24 घंटे सातो दिन ही खोला जाए। विद्यार्थी परिषद ने यह भी कहा है कि अगर उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा न किया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जायेगा।

The post पुस्तकालय को 100% क्षमता के साथ खोले प्रदेश विश्वविद्यालय, छात्र वर्ग जूझ रहा मानसिक तनाव से: एबीवीपी (ABVP) appeared first on हिमाचल वॉचर.